Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दुमका में झाडिय़ों में मिला मासूम का शव, गैंगरेप की आशंका
    Breaking News Headlines अपराध झारखंड

    दुमका में झाडिय़ों में मिला मासूम का शव, गैंगरेप की आशंका

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 17, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दुमका. झारखंड के दुमका में शुक्रवार को 12 वर्षीय आदिवासी छात्रा की कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या किये जाने का मामला सामने आया है. इसे गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के पुलिस महानिदेशक को इस मामले में संज्ञान लेकर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं. सोरेन ने ट्वीट कर इस मामले का संज्ञान लेते हुए राज्य के पुलिस महानिदेशक एमवी राव को सख्त कार्रवाई करने और इसकी सूचना मुख्यमंत्री कार्यालय को देने का निर्देश दिया है.

    घटना की विस्तृत जानकारी देते हुए दुमका के पुलिस अधीक्षक अम्बर लकड़ा ने बताया कि जिले के रामगढ़ थानांतर्गत पांचवी कक्षा में पढऩे वाली 12 वर्षीय आदिवासी छात्रा की लाश पुलिस ने शुक्रवार को उसके गांव से कुछ दूर जंगल में झाड़ी से बरामद की. लकड़ा ने बताया कि प्रथमदृष्टया नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार किये जाने की आशंका है लेकिन इसकी पुष्टि के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है. उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिए काठीकुण्ड इंस्पेक्टर और रामगढ़ थानेदार के संयुक्त नेतृत्व में एक एसआईटी गठित की गयी है.

    उन्होंने बताया कि शुक्रवार को सुबह सात बजे छात्रा ट्यूशन पढऩे के लिये निकली थी, परन्तु वापस नहीं लौटी. इसपर परिजनों ने उसकी खोज की तो ठाड़ी गांव के पास जंगल की झाड़ी में उसकी लाश बरामद हुई. साथ ही सड़क किनारे उसकी साइकिल भी मिली जिससे वह ट्यूशन पढऩे गयी थी. परिजनों ने मामले की जानकारी रामगढ़ पुलिस को दी है. पुलिस अधीक्षक ने दावा किया कि अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

    दुमका में इस हत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है, क्योंकि दुमका विधानसभा सीट पर तीन नवंबर को उपचुनाव होने हैं और यह स्वयं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का विधानसभा क्षेत्र रहा है. मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार के बाद छात्रा की हत्या के इस मामले पर सरकार को घेरते हुए आरोप लगाया है कि इस घटना से साबित होता है कि वास्तव में झारखंड में कानून और व्यवस्था की स्थिति कैसी है.

    भाजपा के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने हेमंत सोरेन सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए कहा है कि जिस प्रकार एक नाबालिग आदिवासी छात्रा की कथित सामूहिक बलात्कार के बाद निर्मम हत्या की गयी है वह सरकार के असली चेहरे को जनता के सामने उजागर करता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटाटा स्टील में कार्यरत अंजलि ने दूसरी महिला कन्सोलवेंट प्लाज्मा डोनर के रूप में अपना नाम दर्ज करवा लिया
    Next Article उत्तराखंड के केदारनाथ में तैयार हुआ हेलीपैड, चिनूक ने की सुरक्षित लैंडिंग

    Related Posts

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन, रांची में भव्य स्वागत की तैयारी

    June 6, 2026

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    June 6, 2026

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    June 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन, रांची में भव्य स्वागत की तैयारी

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.