Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राजस्थान में खिलाडिय़ों के लिये शुरू की जायेंगी 100 नई खेल अकादमियां
    Breaking News Headlines

    राजस्थान में खिलाडिय़ों के लिये शुरू की जायेंगी 100 नई खेल अकादमियां

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 16, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जयपुर. राजस्थान के खिलाडिय़ों के लिये राज्य का खेल विभाग अगले एक साल में 100 नई खेल अकादमियों की शुरुआत करेगा. इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई है. पे एंड प्ले स्कीम के तहत इन खेल अकादमियों में प्रदेश के खिलाडियों को बेहतरीन प्रशिक्षण दिया जा सकेगा. इसकी प्लानिंग कर ली गई है. खेल मंत्री अशोक चांदना ने पे एंड प्ले स्कीम की समीक्षा बैठक के बाद विभाग के इस प्रपोजल को अमली जामा पहनाने की कवायद शुरू करने के लिये आश्वस्त किया है.

    खेल विभाग ने 100 खेलों की अकादमियों का लक्ष्य तय किया है. चांदना ने कहा कि स्कीम के तहत जिस क्षेत्र में जो खेल पारंपारिक रूप से खेले जाते हैं, वहां उन्हीं खेलों को फोकस किया जाएगा. प्रदेश के जिन क्षेत्रों में सभी खेलों के खिलाड़ी हैं, वहां एक से ज्यादा खेलों को भी इसमें शामिल किया जा सकता है. पे एंड प्ले में जो चार्जेज लागू किए गए हैं, वह कोचिंग जैसी सुविधाओं के ऊपर लागू रहेंगे, लेकिन विजिटर्स से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा.

    खेल मंत्री अशोक चांदना ने बताया कि करीब 8 महीनों से खेल गतिविधियां बंद हैं, लेकिन प्रैक्टिस के लिए पिछले महीनों से खिलाडिय़ों को राहत दी गई थी. अब कोरोना गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए खेल प्रतियोगिताओं को फिर से शुरू करने को लेकर प्रस्ताव तैयार करवाया जाएगा.

    उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजकर खेल प्रतियोगिताओं को शुरू करने का आग्रह किया जाएगा. अगर प्रतियोगिता शुरू होती है तो केन्द्र सरकार की गाइडलाइन के तहत ही शुरू की जाएगी. आने वाले समय में कोरोना की क्या परिस्थितियां रहती हैं, इसको ध्यान में रखकर की कोई फैसला लिया जायेगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिहार सरकार के मंत्री कपिलदेव कामत की कोरोना संक्रमण से मौत
    Next Article देश में कोरोना के एक्टिव मामलों में दर्ज की जा रही गिरावट, 24 घंटे में आये 63371 नए मामले

    Related Posts

    बेलीबोधन घाट के पास हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, देसी पिस्तौल और जिंदा गोली बरामद

    June 6, 2026

    विश्व पर्यावरण दिवस पर ईस्ट प्लांट बस्ती पार्क में कुलवंत सिंह बंटी ने किया वृक्षारोपण

    June 6, 2026

    गुरु अर्जुन देव जी की स्मृति में जेमको गुरुद्वारा में छबीली का आयोजन

    June 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बेलीबोधन घाट के पास हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, देसी पिस्तौल और जिंदा गोली बरामद

    विश्व पर्यावरण दिवस पर ईस्ट प्लांट बस्ती पार्क में कुलवंत सिंह बंटी ने किया वृक्षारोपण

    गुरु अर्जुन देव जी की स्मृति में जेमको गुरुद्वारा में छबीली का आयोजन

    पाकिस्तान के खिलाफ आशीष तानी पूर्ति का चौका, भारत अंडर-18 एशिया कप के फाइनल में

    जमशेदपुर में आम महोत्सव-सह-बागवानी मेले का शुभारंभ, बिरसा हरित ग्राम योजना से किसानों को मिली नई पहचान

    गिरिडीह सदर अस्पताल में मौत के बाद बवाल: ऑक्सीजन और ICU नहीं मिलने से गई जान? परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का गंभीर आरोप

    पति से विवाद के बाद महिला ने कुएं में लगाई छलांग, 6 घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा; बच्चे की गुहार भी नहीं आई काम

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन, रांची में भव्य स्वागत की तैयारी

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.