Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोल्हान के अधिवक्ताओ ने राजेश शुक्ल का किया अभिनंदन
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राजनीति शिक्षा

    कोल्हान के अधिवक्ताओ ने राजेश शुक्ल का किया अभिनंदन

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 15, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोल्हान के अधिवक्ताओ ने राजेश शुक्ल का किया अभिनंदन

    कोल्हान विश्वविद्यालय का तीसरी बार सिंडिकेट सदस्य बनने पर किया अभिनंदन

    कोल्हान के प्रमुख अधिवक्ताओ ने आज झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल को कोल्हान विश्वविद्यालय में तीसरी बार सिंडिकेट सदस्य बनने पर उनके निवास पर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए अलग अलग समूह में जाकर बधाई दी और शाल तथा पुष्प गुच्छ भेट कर सम्मानित किया।

    झारखंड स्टेट बार कौंसिल के सदस्य और चाईबासा के अधिवक्ता श्री अनिल कुमार महतो के नेतृत्व में चाईबासा और सरायकेला के अधिवक्ताओं ने श्री शुक्ल को सम्मानित किया । इस अवसर पर श्री महतो ने कहा कि झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ल राज्य के अधिवक्ताओ के गौरव है तथा अधिवक्ताओ के साथ साथ उच्च शिक्षा के उन्नयन के लिए उन्होंने बराबर कार्य किया। कई कॉलेजों में आधारभूत संरचना बढ़ाने में भी श्री शुक्ल ने बड़ी भूमिका निभाई है।

    जमशेदपुर जिला बार एसोसिएशन के प्रमुख सदस्यों ने भी श्री शुक्ल से भेट कर शुभकामना दी तथा जिला बार एसोसिएशन के संयुक्त सचिव प्रशासन श्री पवन कुमार तिवारी अधिवक्ता ने शाल ओढ़ाकर श्री शुक्ल को सम्मानित किया।

    इस अवसर पर सरायकेला जिला बार एसोसिएशन के सचिव श्री देवाशीष ज्योतिषी, संयुक्त सचिव श्री भीम सिंह कुदादा, केदार अग्रवाल, चाईबासा जिला बार एसोसिएशन के सचिव श्री रामेश्वर प्रसाद, उपाध्यक्ष मुहम्मद परवेज, चांडिल बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव श्री अशोक झा, सहित जमशेदपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री टी एन ओझा, मुहम्मद कासिम, सुनिश पांडेय, नीलेश प्रसाद, रमेश प्रसाद, परमजीत श्रीवास्तव, नवीन प्रकाश, अमित कुमार, ममता संघानी , ओमप्रकाश, दीपेंद्र ओझा सहित अन्य प्रमुख अधिवक्ताओ ने श्री शुक्ल को शुभकामनाएं देते हुए उनका अभिनंदन किया।

    पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला जिला के विशेष लोक अभियोजक श्री जयप्रकाश ने भी श्री शुक्ल को बधाई दी। वही सरायकेला के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री गोलक नाथ पति, और जिला बार एसोसिएशन जमशेदपुर के पूर्व अध्यक्ष श्री एम पी बनर्जी ने भी श्री शुक्ल को बधाई और आशीर्वाद दिया है तथा उनके द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना किया है।

    जिला बार एसोसिएशन जमशेदपुर के संयुक्त सचिव प्रशासन श्री पवन कुमार तिवारी , झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल को तीसरी बार कोल्हान यूनिवर्सिटी का सिंडिकेट सदस्य बनने पर शाल ओढ़ाकर और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित करते हुए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसाहेबपुर कमाल से शशि कांत कुमार शशि उर्फ अमर कुमार सिंह, लोक जन शक्ति पार्टी के सुरेन्द्र कुमार उर्फ सुरेन्द्र विवेक ने किया नामांकन
    Next Article कोविड-19 उचित व्यवहार कैंप का आयोजन कर लोगों को किया जाएगा जागरूक

    Related Posts

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    June 6, 2026

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    June 6, 2026

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.