Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » साहेबपुर कमाल से शशि कांत कुमार शशि उर्फ अमर कुमार सिंह, लोक जन शक्ति पार्टी के सुरेन्द्र कुमार उर्फ सुरेन्द्र विवेक ने किया नामांकन
    Breaking News Headlines बिहार बेगूसराय राजनीति

    साहेबपुर कमाल से शशि कांत कुमार शशि उर्फ अमर कुमार सिंह, लोक जन शक्ति पार्टी के सुरेन्द्र कुमार उर्फ सुरेन्द्र विवेक ने किया नामांकन

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 15, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नामांकन के सातवें दिन  जदयू प्रत्याशी तरबन्ना निवासी शशि कांत कुमार शशि उर्फ अमर कुमार सिंह, लोक जन शक्ति पार्टी के सुरेन्द्र कुमार उर्फ सुरेन्द्र विवेक, आम जन पार्टी (सेक्यूलर) के राजेश सिंह एवं एआईएमआईएम के गोरेलाल राय ने अपना नामांकन पत्र निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ डाॅ उत्तम कुमार के समक्ष दाखिल किया. नामांकन पत्र दाखिल कर निकलने के बाद जदयू

    उम्मीदवार ने कहा कि राज्य की जनता केन्द्र में नरेन्द्र मोदी एवं राज्य में नीतीश कुमार के द्वारा जनता के लिये किये जा रहे कामों को देख रही है. उन्होंने कहा कि साहेबपुर कमाल विधानसभा में शिक्षा का स्तर सुधरना एवं किसानों की हालत बेहतर करना मेरी प्राथमिकता में शामिल है. लोक जन शक्ति पार्टी के उम्मीदवार सुरेन्द्र कुमार उर्फ सुरेन्द्र विवेक ने कहा कि बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट पार्टी के मुद्दे को अमलीजामा पहनाने का काम करेगें. खासकर युवाओं के हित एवं क्षेत्र का विकास मेरी प्राथमिकता में शामिल है.

    एआईएमआईएम के उम्मीदवार गोरेलाल राय ने कहा कि विगत तीस सालों में क्षेत्र में विकास के कोई कार्य नहीं हुये हैं. हमारी पार्टी न्याय की लडा़ई लड़ती आ रही है. आगे भी लड़ती रहेगी. आमजन पार्टी के उम्मीदवार राजेश सिंह ने कहा कि हमारी पार्टी क्षेत्र का सर्वागीण विकास को लेकर चुनाव में उतरी है. नामांकन के दौरान विधान पार्षद रजनीश कुमार,

     

    भाजपा जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष भूमिपाल राय, जिला महामंत्री कृष्ण मोहन पप्पु, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय सिंह, जदयू के मृत्युंजय कुमार, रामानुराग सिंह, मो अब्दुल्लाह, भाजपा नेता राजेश अम्बष्ट, राकेश रौशन उर्फ मुन्ना, ललन सिंह सहित दर्जनों भाजपा एवं जदयू कार्यकर्ता मौजुद थे. इस संबंध में निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ डाॅ उत्तम कुमार ने बताया कि गुरूवार को चार उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल कराया है. जिसमें जदयू के शशि कांत कुमार शशि, लोजपा के सुरेन्द्र कुमार, एआईएमआईएम के गोरेलाल राय एवं आम जन पार्टी के राजेश सिंह के नाम शामिल है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलोजपा प्रत्याशी राजकुमार ने भरा नामांकन का पर्चा कहा मटिहानी का सेवक नहीं जनता सेवक नहीं बेटा बनना बनना चाहता हूं
    Next Article कोल्हान के अधिवक्ताओ ने राजेश शुक्ल का किया अभिनंदन

    Related Posts

    37वीं क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 363 खिलाड़ी होंगे शामिल

    October 6, 2026

    राष्ट्र संवाद नजरिया

    October 6, 2026

    प्रखंड कार्यालय मंसूरचक में सहयोग सेवा शिविर का आयोजन

    October 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Impresionante evenimente și emporium-events.ro pentru amintiri de neuitat și clipe speciale

    Excitement surrounding partypoker tournaments and cash games delivers incredible action

    Creative solutions bridging challenges with smirt23.uk deliver lasting impact

    Siirtokasinotfi – A Fresh Take on Finnish Casino Gaming

    37वीं क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 363 खिलाड़ी होंगे शामिल

    राष्ट्र संवाद नजरिया

    प्रखंड कार्यालय मंसूरचक में सहयोग सेवा शिविर का आयोजन

    104 जगहों पर दुर्गा पूजा, सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने तय की जिम्मेदारी

    सहयोग शिविर में मिले 68 आवेदन

    सेवा सेतु शिविर में योजनाओं की जानकारी के साथ सुनी गईं जनसमस्याएं।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.