Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा ने किसान संगोष्ठी का किया आयोजन, कृषि विधेयक की बारीकियों से कराया अवगत
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राजनीति

    भाजपा ने किसान संगोष्ठी का किया आयोजन, कृषि विधेयक की बारीकियों से कराया अवगत

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 14, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा ने किसान संगोष्ठी का किया आयोजन, कृषि विधेयक की बारीकियों से कराया अवगत

    ■ भाजपा ने की अन्नदाताओं की चिंता, काँग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों के झूठ व दुष्प्रचार से रहें सावधान: विद्युत महतो

    जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वाधान में पोटका विधानसभा क्षेत्र के कोवाली मंडल अंतर्गत जानमडीह ग्राम में विपक्ष की अफवाहों और झूठ से सावधान रखने हेतु किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। बुधवार को जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो, पोटका की पूर्व विधायक मेनका सरदार एवं भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने केंद्र सरकार द्वारा पारित नए कृषि विधेयक को लेकर किसानों और ग्रामवासियों को जागरूक किया। संगोष्ठी में वक्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा किसानों के हित में पारित किए गए कृषि विधेयकों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने किसानों के हित में महत्वपूर्ण कृषि विधेयक पास किए हैं। भाजपा सरकार ने हमेशा किसानों की चिंता कर उनके हित की योजनाएं बनाई है। नए कृषि विधेयक से किसान भाइयों की आमदनी बढ़ेगी। उन्हें उनकी फसल एवं मेहनत का उचित मूल्य मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि काँग्रेस समेत अन्य विरोधी दलों द्वारा चलाए जा रहे दुष्प्रचार से सावधान से रहने की जरूरत है। किसान अब अपनी फसल कहीं भी बेच सकते हैं। श्री महतो ने कहा कि ‘‘एमएसपी अर्थात न्यूनतम समर्थन मूल्य था, है और जारी रहेगा। इसके साथ ही मंडी की व्यवस्था भी पूर्व की तरह बनी रहेगी।

    पूर्व विधायक मेनका सरदार ने कहा कि किसानों और गरीबों की घोर विरोधी काँग्रेस बेवजह कृषि विधेयक का विरोध कर किसानों को गुमराह कर रही है। कांग्रेस ने कभी भी किसानों के कल्याण के लिए ठोस कदम नहीं उठाए। 5 दशक से ज्यादा समय तक सत्ता में रहने के बाद भी काँग्रेस ने कभी भी किसानों की चिंता नहीं की। पिछले 6 वर्षो के मोदी सरकार के कार्यकाल के दौरान कृषि एवं कृषकों के विकास हेतु कई योजनाएं धरातल पर सफलतापूर्वक उतरी है। अब अन्नदाताओं के मर्जी के अनुरूप हीं उनकी फसलें बाजार में बिकेगी। नए कृषि विधेयक से किसानों को उनका हक मिलेगा। संगोष्ठी में किसानों के बीच नए कृषि विधेयक पर सांसद विद्युत वरण महतो द्वारा पत्रक बांटे गए। वहीं, शामिल किसानों को फेसमास्क भेंट किया गया।

    इस दौरान मुख्यरूप से जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो, पोटका की पूर्व विधायक मेनका सरदार, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, किसान मोर्चा के कोल्हान प्रभारी विजय तिवारी, जिला मंत्री मनोज राम, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मुचिराम बाउरी, कोवाली मंडल अध्यक्ष रवींद्रनाथ सरदार संग बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसान उपस्थित थे

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसाहेबपुर कमाल विधानसभा में अपनी दावेदारी को लेकर 3 उम्मीदवारों ने नामांकन किया
    Next Article जेएनयू के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने न्यायालय मे किया आत्मसमर्पण

    Related Posts

    37वीं क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 363 खिलाड़ी होंगे शामिल

    October 6, 2026

    राष्ट्र संवाद नजरिया

    October 6, 2026

    प्रखंड कार्यालय मंसूरचक में सहयोग सेवा शिविर का आयोजन

    October 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Impresionante evenimente și emporium-events.ro pentru amintiri de neuitat și clipe speciale

    Excitement surrounding partypoker tournaments and cash games delivers incredible action

    Creative solutions bridging challenges with smirt23.uk deliver lasting impact

    Siirtokasinotfi – A Fresh Take on Finnish Casino Gaming

    37वीं क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 363 खिलाड़ी होंगे शामिल

    राष्ट्र संवाद नजरिया

    प्रखंड कार्यालय मंसूरचक में सहयोग सेवा शिविर का आयोजन

    104 जगहों पर दुर्गा पूजा, सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने तय की जिम्मेदारी

    सहयोग शिविर में मिले 68 आवेदन

    सेवा सेतु शिविर में योजनाओं की जानकारी के साथ सुनी गईं जनसमस्याएं।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.