Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » त्योहारी सीजन में यात्रियों को रेलवे की बड़ी सौगात, शुरू होंगी 196 जोड़ी नई ट्रेनें
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    त्योहारी सीजन में यात्रियों को रेलवे की बड़ी सौगात, शुरू होंगी 196 जोड़ी नई ट्रेनें

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 14, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. देश में त्यौहार का सीजन दस्तक देने वाला है. ऐसे में रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए अतिरिक्त ट्रेनों को चलाने का फैसला लिया है. हालांकि, ये ट्रेनें एक सीमित समय के लिए चलाई जाएंगी. इन ट्रेनों में रोजाना, हफ्ते में चार बार, हफ्ते में एक बार चलने वाली ट्रेनें शामिल होंगी. रेलवे मंत्रालय ने जोनल रेलवे का प्रपोजल पर सहमति जताते हुए 196 जोड़ी ट्रेनों को चलाने की मंजूरी दे दी.

    196 जोड़ी ट्रेनों (392 ट्रेनें) फेस्टिव स्पेशल के नाम से चलाई जाएंगी. इसके साथ ही ये ट्रेनें 20 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेंगी. सप्ताहभर पहले, रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद कुमार यादव ने कहा था कि भारतीय रेलवे ने मध्य अक्टूबर से नवंबर अंत तक फेस्टिव सीजन के दौरान 200 से अधिक ट्रेनों को चलाने की योजना बनाई है.

    39 नई ट्रेनों को चलाने की दी थी मंजूरी

    इससे पहले रेलवे बोर्ड ने विभिन्न जोन्स को 39 जोड़ी नई ट्रेनों को चलाने की मंजूरी दी थी. ये ट्रेनें स्पेशल ट्रेनों के तौर पर जल्द ही चलाई जा रही हैं. लिस्ट के अनुसार, ज्यादातर ट्रेनें एसी एक्सप्रेस, दुरंतो, राजधानी और शताब्दी की कैटेगरी की हैं. हालांकि रेलवे ने तारीख का ऐलान नहीं किया था, लेकिन कहा था कि इन ट्रेनों को जल्द से जल्द शुरू किया जाएगा.

    मार्च अंत से ही बंद हैं ट्रेनों का संचालन

    गौरतलब है कि कोरोना वायरस के चलते देश में मार्च के अंत में ही ट्रेनों की सेवाओं को बंद कर दिया गया था. हालांकि, केंद्र सरकार के अनलॉक योजना के तहत, धीरे-धीरे फिर से गतिविधियों की शुरुआत हुई. इसके तहत, कई ट्रेनों को फिर से शुरू किया जा चुका है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसमुद्री सोना कही जाने वाली 22 किलो की मछली 1 लाख 42 हजार रुपए में नीलाम हुई
    Next Article अलीगढ़ में गैस सिलेंडर में धमाका, दो मकान क्षतिग्रस्त, चार की मौत, कई घायल

    Related Posts

    जमशेदपुर में युवा कांग्रेस आयोजित हुआ छात्रों की गूंज’ छात्र संवाद कार्यक्रम इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर थे

    July 22, 2026

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न

    July 22, 2026

    जमशेदपुर में संयुक्त किसान मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

    July 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में युवा कांग्रेस आयोजित हुआ छात्रों की गूंज’ छात्र संवाद कार्यक्रम इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर थे

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न

    जमशेदपुर में संयुक्त किसान मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

    सरायकेला-खरसावां में रंगदारी मांगने का मामला: नक्सली महाराज प्रामाणिक के नाम पर धमकी

    रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन अलर्ट

    सरायकेला में चेन स्नैचिंग: महिला से दिनदहाड़े लूटी सोने की चेन

    कोसी नदी में धक्का देकर नवविवाहिता को मारने की कोशिश, दो ने बचाई जान

    एक ही परिवार के पांच लोग घायल, बच्चे की हालत गंभीर

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.