Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा नेता अंकित आनंद पर पड़ोसियों ने बोला हमला, टेल्को थाना में लिखित शिकायत
    Breaking News Headlines अपराध झारखंड

    भाजपा नेता अंकित आनंद पर पड़ोसियों ने बोला हमला, टेल्को थाना में लिखित शिकायत

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 13, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा नेता अंकित आनंद पर पड़ोसियों ने बोला हमला, टेल्को थाना में लिखित शिकायत

    भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला प्रवक्ता अंकित आनंद के घर पर पड़ोसी विजय सिंह, दिगंबर सिंह सहित अन्य ने मिलकर हमला बोला। इस मामले में भाजपा नेता अंकित आनंद ने टेल्को थाना में लिखित शिकायत किया है। लिखित शिकायत में उल्लेख है कि मंगलवार दोपहर बारह बजे तलवार और धारदार हथियार से लैश हमलावरों ने पहले भाजपा नेता के घर पर वाईट-वाशिंग का कार्य कर रहे मजदूरों से गाली गलौज किया और काम छोड़कर भागने की धमकियां दी। विरोध व्यक्त करने पर अंकित आनंद की माताजी के संग अभद्रतापूर्ण व्यवहार किया और पिता के संग भी धक्का-मुक्की किया। हो-हल्ला सुनकर ज्यों ही भाजपा नेता अंकित आनंद घर के मुख्य द्वार पर पहुँचें, विजय सिंह, दिगम्बर सिंह सहित अन्य ने उनपर ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। इस दौरान गमछा से अंकित का गला घोंटा गया। भीड़ जुटते ही हमलावर हाथ से अंगूठी और जेब से दो हज़ार रुपये चोरी कर के भाग निकलें। हमलावरों ने भाजपा नेता को परिवार सहित जान से मारने की आपराधिक धमकी दी है। इस मामले की सूचना अंकित आनंद ने मिलकर टेल्को थाना प्रभारी अखिलेश मंडल सहित सिटी डीएसपी अनुदीप सिंह को दूरभाष पर प्रेषित करते हुए अभियुक्तों पर कठोरतम क़ानूनी कार्रवाई का अनुरोध किया है। अंकित आनंद ने बताया कि वे पिछले एक सप्ताह से बेड रेस्ट पर हैं, अचानक हो-हल्ला सुनकर बाहर गयें तो उनपर दोषियों ने हमला बोल दिया। कहा कि आपराधिक षड्यंत्र के तहत इस घटना को अंजाम दिया गया है। परिवार की सम्मान और अस्मिता बरकरार रखना उनकी प्राथमिकता है। कहा कि मामले में अभियुक्तों की गिरफ्तारी और कार्रवाई का आश्वासन मिला है।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्र संवाद के पहल पर यौन शोषण करने वाला आरोपी युवक युवती से शादी करने को हुआ तैयार
    Next Article राजकुमार सिंह ने आनंद मार्ग को दिया गया सोलर लाइट

    Related Posts

    पाकिस्तान के खिलाफ आशीष तानी पूर्ति का चौका, भारत अंडर-18 एशिया कप के फाइनल में

    June 6, 2026

    जमशेदपुर में आम महोत्सव-सह-बागवानी मेले का शुभारंभ, बिरसा हरित ग्राम योजना से किसानों को मिली नई पहचान

    June 6, 2026

    गिरिडीह सदर अस्पताल में मौत के बाद बवाल: ऑक्सीजन और ICU नहीं मिलने से गई जान? परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का गंभीर आरोप

    June 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पाकिस्तान के खिलाफ आशीष तानी पूर्ति का चौका, भारत अंडर-18 एशिया कप के फाइनल में

    जमशेदपुर में आम महोत्सव-सह-बागवानी मेले का शुभारंभ, बिरसा हरित ग्राम योजना से किसानों को मिली नई पहचान

    गिरिडीह सदर अस्पताल में मौत के बाद बवाल: ऑक्सीजन और ICU नहीं मिलने से गई जान? परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का गंभीर आरोप

    पति से विवाद के बाद महिला ने कुएं में लगाई छलांग, 6 घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा; बच्चे की गुहार भी नहीं आई काम

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन, रांची में भव्य स्वागत की तैयारी

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.