Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जनसंख्या पर कठोर नियंत्रण से आत्मनिर्भर होकर भारत बनेगा विकसित राष्ट्र ! अखंड और विश्व गुरू बनने का भी स्वप्न होगा पूरा: डा. इन्द्रेश कुमार
    Breaking News Headlines झारखंड

    जनसंख्या पर कठोर नियंत्रण से आत्मनिर्भर होकर भारत बनेगा विकसित राष्ट्र ! अखंड और विश्व गुरू बनने का भी स्वप्न होगा पूरा: डा. इन्द्रेश कुमार

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 13, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर। जनसंख्या समाधान फाउन्डेशन की आनलाईन बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और संगठन के मुख्य संरक्षक डा. इन्द्रेश कुमार ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी के फेसबुक पेज के माध्यम से देशभर के 22 राज्यों के हजारों कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए उक्त बातें कहीं।

    डा. इन्द्रेश ने फेसबुक के माध्यम से देशभर से जुड़े हजारों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश में बेरोजगारी, गरीबी, भुखमरी और कुपोषण का मुख्य कारण बेतहाशा बढती जनसंख्या है। उन्होंने सुझाया कि जनसंख्या विस्फोट की इस समस्या के समाधान के लिए देश के सभी नागरिकों के लिए जाति, धर्म, क्षेत्र व भाषा से ऊपर उठकर समान रूप से जनसंख्या कानून लागू होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी ने सिद्ध किया है कि भारत के सामने इतनी भारी जनसंख्या एक भीषण चुनौती साबित हुई है। भारत विश्व की लगभग 18% जनसंख्या का भार वहन कर रहा है, जबकि आबादी के अनुपात में उसका भूभाग बहुत कम यानि लगभग 2.4 % और जल 4% है।

    जनसंख्या समाधान फाउन्डेशन के सभी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते इन्द्रेश कुमार ने कहा कि महामारी के समय 11 जुलाई विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर देशभर के 162 जिला मुख्यालयों के कार्यकर्ताओं ने संबंधित जिलाधिकारियों के माध्यम से प्रधानमंत्री जी को जनसंख्या विषय ज्ञापन भेजा गया है, वह सराहनीय है।

    देश के प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, कानून मंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा जी को 140 जिलों से सीधे पत्र लिखे जाने पर उन्होंने जम्मू, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, आसाम, त्रिपुरा, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक तथा सुदूर केरल के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

    उन्होंने आगे कहा कि चीन और पाकिस्तान की विस्तारवादी सोच के द्वारा उत्पन्न संकट का समाधान समस्त नागरिकों की एकजुटता और दृढता है। पूरा देश सेना के साथ खड़ा है और किसी भी खतरे का सामना करने में भारत की सेना सक्षम है।

    जनसंख्या समाधान फाउन्डेशन के पैटरन-इन-चीफ के रूप में मार्गदर्शन करने वाले डॉ इन्द्रेश कुमार ने कहा कि कोरोना संकट के बाद पूरे देशभर में टीम जायेंगी और इसी क्रम में देश के लगभग सभी राज्यो के सैकड़ो जिलों में सभाएं आयोजित की जायेंगी, जिनमें से कुछ में वह स्वंय भी उपस्थित रहेगे। ज्ञात रहे कि जनसंख्या आन्दोलन के अग्रज के रूप में डॉ इन्द्रेश संगठन की रैलियों व सभाओं में तो मौजूद रहे ही हैं, कई वर्षो से संगठन के लोगों का मार्गदर्शन भी करते रहे हैं।

    देश की आन्तरिक स्थिति पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि मजहबवाद और जातिवाद की गहराती जड़ें देश के लिए खतरनाक हैं। भारत को अखंड भारत बनना है और हिन्दू संस्कृति को विश्व को मार्ग बनाना है तो धर्मवाद और जातिवाद से ऊपर उठना होगा। कण कण में श्रीराम को खोजने वाली संस्कृति को आपस में वैमनस्य समाप्त करना होगा। उन्होंने आशा जताई कि अब जनसंख्या नियंत्रण कानून शीघ्र से शीघ्र बनेगा और देश के सभी नागरिकों पर समान रूप से लागू होगा।

    उरोक्त बैठक में संगठन के राष्ट्रीय महासचिव सह झारखंड के प्रभारी कृष्ण मुरारी एवं झारखंड प्रदेश अध्यक्ष निशिकांत चौहान के निर्देशानुसार जमशेदपुर में प्रेम झा के नेतृत्व में संस्था के आदित्य रंजन, राजेश कुमार, बंटी सिंह, शैलेश कुमार, शंकर गुइन, आरपी सिंह, हिमांशु सिंह, उमाशंकर सिंह, कुमार गौतम समेत अन्य कार्यकर्ता व अमजनों ने भाग लिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतृतीय झारखंड इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड समारोह 2020 सम्पन्न
    Next Article जमशेदपुर प्लाज्मा डोनेशन अभियान कोरोना संक्रमण से बाहर निकलने वाले 4 योद्धाओं ने यहां जमशेदपुर ब्लड बैंक में अपना प्लाज्मा डोनेट किया

    Related Posts

    भागलपुर विक्रमशिला सेतु का हिस्सा ध्वस्त, यातायात ठप | राष्ट्र संवाद

    May 4, 2026

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: पीएम मोदी का संबोधन | राष्ट्र संवाद

    May 4, 2026

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: बंगाल विजय के मायने | राष्ट्र संवाद

    May 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भागलपुर विक्रमशिला सेतु का हिस्सा ध्वस्त, यातायात ठप | राष्ट्र संवाद

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: पीएम मोदी का संबोधन | राष्ट्र संवाद

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: बंगाल विजय के मायने | राष्ट्र संवाद

    डालसा का 90 दिवसीय कानूनी जागरूकता अभियान शुरू, न्याय रथ पहुंचेगा गांव-गांव

    कोल्हान छात्र संघर्ष मोर्चा ने सोनू ठाकुर को किया सम्मानित, विश्वविद्यालय के मुद्दों पर उठाई आवाज

    धातकीडीह फायरिंग मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    जमशेदपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, ‘झाल मुड़ी’ बांटकर साझा की खुशियां

    टिनप्लेट कंपनी गेट पर मजदूरों का प्रदर्शन, बकाया भुगतान और पुनर्नियुक्ति की मांग

    बिलासपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में नवविवाहित दंपत्ति से 30 लाख के गहनों की चोरी

    जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा: मारुति और ट्रक भिड़े, 5 घायल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.