Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राजस्थान में गर्भवती की मौत से बवाल, पुलिस पर पथराव, कई गाडिय़ों में तोडफ़ोड़
    Breaking News Headlines

    राजस्थान में गर्भवती की मौत से बवाल, पुलिस पर पथराव, कई गाडिय़ों में तोडफ़ोड़

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 12, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चुरू. राजस्थान के चुरू के राजगढ तहसील के गांव रामपुरा साढ़े आठ माह की गभज़्वती महिला रचना की मौत हो गई थी. मृतका के परिजनों ने इस मामले में चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया है. उसके बाद यह मामला तूल पकड़ गया. रविवार को इस मामले को लेकर दिनभर रामपुरा में घमासान मचा रहा.

    मृतका के पति राजेंद्र उर्फ राजू मीणा के अनुसार शुक्रवार को वह पत्नी रचना को दिखाने के लिए गांव के आदर्श प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गया था. वहां डॉ भीमराज ने जांच कर रिपोर्ट सही बता दी तो वह पत्नी को लेकर घर चला गया. घर जाते ही रचना को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई तो वह उसे लेकर वापस अस्पताल पहुंचे.

    वहां डॉ. भीमराज ने कहा कि स्थिति सामान्य है प्रसव हो जाएगा. उसके बाद डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाया तो रचना की तबीयत बिगड़ गई. यह देखकर डॉक्टर वहां से भागने लग गया. बाद में उसे रोका तो उसने रचना को राजगढ़ रेफर कर दिया, लेकिन एम्बुलेंस भी नहीं दी. इस पर रचना को निजी वाहन से रचना को राजगढ़ ले गए. वहां से उसे चूरू रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में रचना की मौत हो गई.

    मृतका के पति का आरोप है कि डॉ भीमराज की लापरवाही के कारण उनकी पत्नी की मौत हुई है. घटना को लेकर हमीरवास थाने में मामला दजज़् कराया गया. पीडि़त परिवार ने रामपुरा अस्पताल स्टाफ को सस्पेंड करने, 10 लाख रुपये मुआवजा और प्रकरण में डबल मर्डर का मामला दर्ज करने की मांग की.

    इसके लिये ग्रामीणों ने संघर्ष समिति का गठन कर अस्पताल में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया. समय रहते जिला प्रशासन की ओर से कदम नहीं उठाने पर यह बात फैलती गई और भीड़ जुटती गई.

    वहीं इस दौरान भीड़ भड़क गई और पत्थरबाजी शुरू कर दी. इस दौरान पुलिस की गाड़ी में तोडफ़ोड़ कर दी गई. पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए आंसु गैस के गोले दागे और भीड़ को तीतर बीतर किया.

    भीड़ के पथराव में राजगढ़ सीआई सहित दो पुलिसकर्मी और एक ग्रामीण महिला घायल हो गई. भीड़ के पथराव से बचने के लिये पुलिस को काफी संघर्ष करना पड़ा. बड़ी मुश्किल से मामला काबू में आया. भीड़ का रौद्र रूप देखकर पुलिसकर्मी सहम गये. हालात बिगड़ते देखकर पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पहुंचे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबंगाल की खाड़ी में बन रहा कम दबाव का क्षेत्र, पांच राज्यों में भारी बारिश की संभावना
    Next Article पीड़ीता ने योण शोषण को लेकर कुंडहित थाना में दी आवेदन,12 दिनों बीतने के बाद भी नही हुई कार्यवाई

    Related Posts

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    August 8, 2026

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    August 8, 2026

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    August 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.