Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home »  कृषि विधेयक पर सांसद विद्युत महतो ने लगाया ग्राम चौपाल, किसानों को विधेयक की बारीकियों से कराया अवगत
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

     कृषि विधेयक पर सांसद विद्युत महतो ने लगाया ग्राम चौपाल, किसानों को विधेयक की बारीकियों से कराया अवगत

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 11, 2020Updated:October 11, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कृषि विधेयक पर सांसद विद्युत महतो ने लगाया ग्राम चौपाल, किसानों को विधेयक की बारीकियों से कराया अवगत

    ■ मोदी सरकार ने की किसानों को सशक्त बनाने की पहल, काँग्रेस को यह बदलाव पसंद नही आया: विद्युत महतो

    जमशेदपुर, रविवार। केंद्र की मोदी सरकार ने किसानों के हित के लिए कृषि विधेयक पारित किए हैं। लेकिन विपक्षी दलों द्वारा किसानों को कृषि विधेयक के प्रति गुमराह करने की साजिश होने लगी है। विपक्षी दलों के भ्रामक प्रचार को असफल करने एवं किसानों में विधेयक के फायदे बताने को भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में ‘किसान चौपाल’ लगाई गयी। रविवार को जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के पटमदा मंडल अन्तर्गत बाँसगड़ एवं माहुलबना ग्राम में जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो ने चौपाल लगाकर किसानों को केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि विधयेक की बारीकियों पर विस्तारपूर्वक जानकरी दी। ग्रामसभा को संबोधित करते हुए सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि जिस राजनीतिक दल ने दशकों तक देश में शासन किया, उन्होंने हमेशा किसान को अंधकार और गरीबी में रखा। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में पहल की है तो काँग्रेस व अन्य विपक्षी दलों को यह बदलाव अच्छा नहीं लग रहा है। विपक्ष दल सड़क से संसद तक विरोध कर किसान के बीच भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। ये वही लोग हैं जिनके शासन में किसानों की हालत बद से बदतर होती गई। विपक्ष द्वारा झूठ के आधार पर कृषि विधेयकों को लेकर अफवाह फैलाई जा रही है। जबकि केंद्र की मोदी सरकार किसानों के हितों को लेकर कार्य कर रही है। श्री महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 70 वर्षों बाद किसानों को बिचौलियों से मुक्ति दिलाते हुए उन्हें देश भर में कहीं भी अपनी उपज को बेचने की आजादी दी है। विपक्षी भ्रम फैला रहे हैं कि सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य खत्म कर रही है। जबकि ऐसा कोई प्रावधान इन विधेयकों में नहीं है। किसानों को उनकी उपज की एमसीपी मिलती थी, मिलती है और मिलती रहेगी। वहीं मंडियों की व्यवस्था भी पहले की तरह बनी रहेगी। इससे पहले, चौपाल में शामिल हुए सभी किसानों के बीच फेस मास्क का वितरण किया गया। सांसद विद्युत वरण महतो ने भाजपा कार्यकर्ताओं के संग बेलटांड चौक पर लोगों की बीच कृषि विधेयक से संबंधित पत्रक बांटकर जागरूकता अभियान चलाया।

    सांसद विद्युत महतो ने की ट्रैक्टर की पूजा: माहुलबना ग्राम में सांसद विद्युत वरण महतो ने किसानों की समृद्धि एवं आशा के प्रतीक ट्रैक्टर का विधिवत पूजन किया। इस दौरान भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव भी शामिल रहे।

    इस दौरान सांसद विद्युत वरण महतो, भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, किसान मोर्चा कोल्हान प्रभारी विजय तिवारी, जिला महामंत्री अनिल मोदी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मुचिराम बाउरी, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप महतो, पटमदा मंडल अध्यक्ष मंटू चरण दत्ता समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएसपी के निर्देश पर बागडेहरी पुलिस ने चलाई वाहन चेकिंग अभियान
    Next Article किसानों के आय दुगुना करने हेतु मोदी सरकार प्रतिबद्ध : डाॅ गोस्वामी

    Related Posts

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    June 6, 2026

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    June 6, 2026

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.