Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं, क्योंकि वह गठबंधन धर्म का सम्मान नहीं करती: कुमारस्वामी
    Breaking News Headlines राजनीति

    कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं, क्योंकि वह गठबंधन धर्म का सम्मान नहीं करती: कुमारस्वामी

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 2, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बेंगलुरु. जनता दल (सेक्युलर) के नेता एच. डी. कुमारस्वामी ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस गठबंधन करने लायक पार्टी नहीं है. कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने कहा कि कांग्रेस गठबंधन धर्म का आदर नहीं करती.

    राज्य में 2 विधानसभा सीटों के लिए 3 नवंबर को होने वाले उपचुनाव में कर्नाटक कांग्रेस द्वारा जेडीएस के साथ किसी भी प्रकार के गठबंधन की संभावना से इनकार करने के एक दिन बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने यह बात कही. उन्होंने कहा कि जेडीएस की ओर से ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं दिया गया था.

    कुमारस्वामी ने ट्वीट किया कि कांग्रेस के साथ गठबंधन का प्रस्ताव जेडीएस से किसने दिया? हमारी तरफ से कोई भी कांग्रेस के दरवाजे पर उस तरह नहीं गया जैसे वह 2018 के विधानसभा चुनाव के बाद एच. डी. देवगौड़ा के दरवाजे पर आए थे.

    कुमारस्वामी का इशारा कांग्रेस समर्थित पूर्ववर्ती सरकार की तरफ था जिसमें वह मुख्यमंत्री थे. पिछले साल दोनों पार्टियों के कुछ विधायकों के बागी तेवर के चलते यह सरकार गिर गई थी. कुमारस्वामी ने कहा कि कांग्रेस गठबंधन के लायक पार्टी नहीं है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने उनके नेतृत्व वाली सरकार गिराई थी जिससे यह साबित होता है.

    कुमारस्वामी ने कहा कि कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं हो सकता क्योंकि वह गठबंधन धर्म का सम्मान नहीं करती. उन्होंने कहा कि जब भी राज्य में गठबंधन की बात हो तो उसे कांग्रेस और जेडीएस के बीच गठबंधन नहीं समझा जाना चाहिए.

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को जेडीएस और देवगौड़ा का नाम लेकर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश नहीं करनी चाहिए. विधानसभा में कांग्रेस के नेता सिद्धारमैया और कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष डी. के. शिवकुमार ने 3 नवंबर को राज्य में होने वाले उपचुनाव के लिए किसी भी गठबंधन की संभावना से बुधवार को इनकार किया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleत्योहारी सीजन में 200 और ट्रेनें चलायेगा रेलवे, जरूरत पडऩे बढ़ायी जायेगी संख्या: चेयरमैन
    Next Article लॉकडाउन में बुक किए गए एयर टिकटों का पूरा पैसा रिफंड होगा: सुप्रीम कोर्ट

    Related Posts

    डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी जमशेदपुर झारखंड द्वारा प्रस्तुत राशिफल क्या कहते हैं आपके सितारे देखिए अपना राशिफल

    May 18, 2025

    “मालदार दूल्हा ढूंढने वालों, खुद से भी सवाल करो!”

    May 18, 2025

    आगे की सोचने की आवश्यकता 

    May 18, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी जमशेदपुर झारखंड द्वारा प्रस्तुत राशिफल क्या कहते हैं आपके सितारे देखिए अपना राशिफल

    “मालदार दूल्हा ढूंढने वालों, खुद से भी सवाल करो!”

    आगे की सोचने की आवश्यकता 

    चेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया के खिलाफ एक्शन के मायने

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    एक मित्र की फेसबुक से :होटल मालिक और वेटर को “श्रेष्ठ नागरिक” सम्मान

    रक्तचाप दिवस पर सिविल सर्जन ने उच्च रक्तचाप के लक्षण एवं बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी

    ख़ापरसाई में ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर सड़क के बीचोबीच टेंट लगाकर किया प्रदर्शन

    जुगसलाई पुलिस ने चोरी मामले का किया खुलासा जुगसलाई पुलिस ने चोरी मामले का खुलासा करते हुए 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया साथ में गहने भी हुआ बरामद

    माईकल जॉन ऑडिटोरियम में पूर्व सैनिकों के लिए सिविल डिफेंस ने प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.