Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » त्योहारी सीजन में 200 और ट्रेनें चलायेगा रेलवे, जरूरत पडऩे बढ़ायी जायेगी संख्या: चेयरमैन
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    त्योहारी सीजन में 200 और ट्रेनें चलायेगा रेलवे, जरूरत पडऩे बढ़ायी जायेगी संख्या: चेयरमैन

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 2, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. त्यौहारी सीजन में रेल यात्रियों को असुविधा न हो इसके लिए रेलवे बोर्ड के चेयरमैन और सीईओ विनोद कुमार यादव ने रेलवे की आगे की योजनाओं को लेकर गुरुवार को जानकारी दी. रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और सीईओ वीके यादव ने गुरुवार को कहा है कि रेलवे ने 15 अक्टूबर से 30 नवम्बर तक के त्यौहारी सीजन में 200 और ट्रेनें चलाने का फैसला किया है.

    रेलवे बोर्ड के चेयरमैन यादव ने बताया कि त्योहारी सीजन में रेलवे 200 से ज्यादा फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाएगा. वहीं जरूरत महसूस होने या ज्यादा डिमांड होने पर स्पेशल ट्रेनों की संख्या बढ़ाई भी जा सकती है. इस दौरान उन्होंने बताया कि रेलवे हर दिन आकलन करता है कि किन रूट्स पर वेटिंग लिस्ट तीन से चार दिन लंबी है. इसके बाद जिन रूट्स पर वेटिंग लंबी होती है, वहां एक क्लोन ट्रेन चला दी जाती है. अगर पहली क्लोन ट्रेन भर जाती है तो तुरंत दूसरी क्लोन ट्रेन चला दी जाती है.

    यादव ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हमने विभिन्न जोनल प्रबंधकों से बात की और उनसे पूछे कि त्यौहारी सीजन में लोगों को असुविधा से बचाने के लिए कितनी ट्रेनों की जरूरत है तो हमारे सामने करीब 200 का आंकड़ा आया. इसी आधार पर हम त्यौहारी सीजन में इससे कहीं अधिक ट्रेनें चलाने का फैसला कर चुके हैं.

    रेलवे बोडज़् के चेयरमैन यादव ने बताया कि हर क्लोन ट्रेन में औसतन 60 प्रतिशत सीटें भर रही हैं. बता दें कि क्लोन ट्रेन की रफ्तार मेन ट्रेन से ज्यादा है और इसके स्टॉपेज भी कम हैं. इससे क्लोन ट्रेन जल्दी सफर पूरा कर रही है. क्लोन ट्रेनों में लंबी दूरी की यात्रा करने वाले लोग सफर करना ज्यादा पंसद कर रहे हैं. वहीं कम दूरी वाले लोग मेन ट्रेन से ही जा रहे हैं, ताकि अपने स्टेशन पर उतरने में उन्हें दिक्कत ना हो. इस दौरान उन्होंने बताया कि इस त्योहारी मौसम में ट्रेन के साथ खास कैंपेन भी चलाया जाएगा.

    यादव ने बताया कि रेलवे जल्द ही चौथी किसान रेल शुरू करने की तैयारी कर रहा है, जो नागपुर से दिल्ली के बीच चलाई जाएगी. उन्होंने बताया कि अब तक शुरू की गईं तीनों किसान रेल अच्छा काम कर रही हैं. इससे किसानों की फसल को देश के एक कोने से दूसरे कोने में भेजना आसान हो गया है. ज्यादा से ज्यादा संख्या में किसान रेल चलाने की देशभर से मांग आ रही है. इस पर काम किया जा रहा है, जिससे किसानों को काफी मदद मिलेगी. उन्होंने बताया कि किसान रेल अनुरोध मिलने के एक-दो दिन में चला दी जाती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleइंडिया गेट के आसपास लागू हुई धारा 144, नहीं होगी सभा आयोजित करने की अनुमति
    Next Article कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं, क्योंकि वह गठबंधन धर्म का सम्मान नहीं करती: कुमारस्वामी

    Related Posts

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    August 9, 2026

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.