Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पटना पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा, बोले- चुनावी तैयारियों का मुकम्मल जायजा लेंगे
    Breaking News Headlines बिहार बेगूसराय

    पटना पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा, बोले- चुनावी तैयारियों का मुकम्मल जायजा लेंगे

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 30, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पटना : बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करने मंगलवार की शाम पटना पहुंचे मुख्य निर्वाचन सीइसी आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि आयोग चुनावी तैयारियों की मुकम्मल जायजा लेगी. उन्होंने बताया कि चुनाव की तैयरियों का रिव्यू करने आये हैं. उनके नेतृत्व में आयोग के दो अन्य सदस्यों के साथ पूरी टीम यहां आयी है. तीन दिनों के बिहार के दौरे में मुख्य निर्वाचन आयुक्त पटना और गया में चुनावों की समीक्षा करेंगे. बुधवार को आयोग राज्य के मान्यताप्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से चुनाव से संबंधित बातचीत करेगा और सुझाव लेगा. मंगलवार को आयोग ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी और पुलिस के नोडल पदाधिकारियों के साथ चुनावी समीक्षा की.

    मुख्य निर्वाचन आयुक्त और उनकी टीम सुबह 10 बजे होटल लेमन ट्री में राजनीतिक दलों के साथ मीटिंग के बाद दोपहर में इनफोर्समेंट एजेंसी के साथ और भोजन के बाद 26 जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारियों के अलावा पुलिस अधीक्षकों के साथ चुनावी समीक्षा करेंगे. आयोग जिन इनफोर्समेंट एजेंसियों के साथ समीक्षा बैठक करेगी उसमें उत्पाद आयुक्त बी कार्तिकेय धनजी, आइजी (मद्य निषेध) अमृत राज, राज्य पुलिस के नोडल पदाधिकारी, आयकर विभाग के नोडल पदाधिकारी, उत्पाद विभाग के नोडल पदाधिकारी, केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर विभाग के नोडल पदाधिकारी, सीआइएसएफ के डीआइजी पूर्वी क्षेत्र, आरपीएफ के आइजी, नोडल ऑफिसर ऑफ डायरेक्टोरेट ऑफ रेवन्यु इनटेलिजेंस, नोडल ऑफिसर ऑफ इनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट, नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो के नोडल पदाधिकारी, सशस्त्र सीमा बल के नोडल ऑफिसर और जय प्रकाश नारायण एयरपोर्ट के निदेशक शामिल हैं.

    आयोग द्वारा दोपहर में पटना, नालंदा, भोजपुर, सारण, सीवान, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, भागलपुर, खगड़िया, बेगूसराय, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज और कटिहार जिला के जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों के साथ पटना के होटल लेमन ट्री में समीक्षा की जायेगी. गुरुवार को आयोग की टीम बोधगया में होटल महाबोधि में गया, जहानाबाद, अरवल, नवादा, औरंगाबाद, कैमूर, रोहतास, जमुई, लखीसराय, शेखपुरा, मुंगेर और बांका जिला के जिलाधिकारियों और आरक्षी अधीक्षकों के साथ चुनावी समीक्षा करेगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचिराग पासवान के फैसले से तय होगा राजग का सीट बंटवारा
    Next Article भारत में कोहराम मचा सकता है एक और चीनी वायरस, आईसीएमआर की चेतावनी

    Related Posts

    जमशेदपुर: हिमांशु हत्याकांड में बड़ी सफलता, भाजपा नेता व डीडी बार मालिक गिरफ्तार

    July 5, 2026

    यूसील में गहराया तनाव: डीजीएम पर्सनल राकेश कुमार की कार्यशैली पर राष्ट्रीय स्तर तक सवाल

    July 5, 2026

    इथेनॉल मिश्रित ईंधन पर बहस तेज़: अफवाहों और तथ्यों की पड़ताल

    July 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: हिमांशु हत्याकांड में बड़ी सफलता, भाजपा नेता व डीडी बार मालिक गिरफ्तार

    लोककला की अमर ज्योति: पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलि

    यूसील में गहराया तनाव: डीजीएम पर्सनल राकेश कुमार की कार्यशैली पर राष्ट्रीय स्तर तक सवाल

    समाज में क्यों महत्वपूर्ण है संस्कार का मूल्य? जब एक बेटी ने अतिथि में देखा पिता का स्वरूप

    इथेनॉल मिश्रित ईंधन पर बहस तेज़: अफवाहों और तथ्यों की पड़ताल

    सरायकेला: अवैध बालू उत्खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो ट्रैक्टर जब्त

    नारायण प्राइवेट आईटीआई का भव्य दीक्षांत समारोह संपन्न

    20.51 लाख की तीन योजनाओं का शिलान्यास, पेयजल व स्वच्छता सुविधा होगी मजबूत

    जोड़ा का केंद्रीय अस्पताल अपने बदहाली पर आंसू बहा रहा है, सरकार बदल गई, परंतु बदहाल अस्पताल जसकी तस रह गई

    पोटका में सरकारी जमीन पर भू-माफिया का फिर कब्जा: अंचल कर्मियों की मिलीभगत उजागर, CO की चुप्पी से बढ़े सवाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.