Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपाइयों ने श्रद्धाभाव से मनाई भगत सिंह की जयंती, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड धर्म राजनीति

    भाजपाइयों ने श्रद्धाभाव से मनाई भगत सिंह की जयंती, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 28, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपाइयों ने श्रद्धाभाव से मनाई भगत सिंह की जयंती, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन

    ■ शहीद भगत सिंह युवा शक्ति के प्रतीक, युवा पीढ़ी उनके जीवन से लें प्रेरणा: गुंजन यादव

    जमशेदपुर, सोमवार: देश की आजादी के नायक शहीद भगत सिंह की 113वीं जयंती पर सोमवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा जेम्को शहीद भगत सिंह चौक पर स्थापित उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह अमर रहे, इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाकर उनकी शहादत को नमन किया। आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने भगत सिंह के जन्मकाल से लेकर उनके क्रांतिकारी जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि युवावस्था के प्रारंभिक दिनों में ही अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह का सम्पूर्ण जीवन देश के युवाओं को देशहित एवं देशप्रेम के प्रति प्रेरित करता रहेगा। देश को आजाद कराने व देशवासियों को जगाने हेतु उन्होंने अल्प आयु में अपना सर्वोच्च बलिदान देकर अंग्रेजी हुकूमत की जड़े हिला दी थी। क्रांतिकारी भगत सिंह युवा पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं, सम्पूर्ण राष्ट्र उनके बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा। कहा कि आज उनके विचारों को आगे बढ़ाने के लिए युवाओं को आगे आने की आवश्यकता है।

    इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गुंजन यादव, दिनेश कुमार, मिथिलेश सिंह यादव, कुलवंत सिंह बंटी, अप्पा राव, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, अनिल मोदी, राकेश सिंह, मंजीत सिंह, पुष्पा तिर्की, पप्पू सिंह, बोलटू सरकार, प्रेम झा, नारायण पोद्दार, बिनोद सिंह, कौस्तव रॉय, दीपक झा, अमरजीत सिंह राजा, सुरेश शर्मा, चंचल चक्रवर्ती, अजय सिंह, भूपेंद्र सिंह, हेमंत सिंह, ध्रुव मिश्रा, हेमेंद्र जैन, जोगिंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह चौहान समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशोकाकुल भाजपा परिवार से मिले पूर्व सीएम रघुवर दास, शोक संवेदना व्यक्त कर बंधाया ढाँढस
    Next Article युवा मोर्चा ने किया युवा क्रांतिकारी को नमन

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.