Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का कोरोना से निधन, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने जताया शोक
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का कोरोना से निधन, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने जताया शोक

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 24, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगडी का कोरोना वायरस से निधन हो गया है. वह 65 वर्ष के थे. दो हफ्ते पहले ही वह कोरोना से संक्रमित पाए गए थे, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए नई दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था. जहां उन्होंने बुधवार को अंतिम साँस ली. कोरोना से संक्रमित होने की जानकरी खुद उन्होंने ट्वीट कर दी थी.

    उन्होंने ट्वीट कर लिखा था, “आज जांच में कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. मेरी स्थिति ठीक है. डॉक्टरों की सलाह ले रहा हूं. पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए सभी लोगों से अनुरोध करता हूं कि वे अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें और कोई भी लक्षण सामने आने पर जांच करवाएं.”अंगडी भाजपा के जमीन से जुड़े नेताओं में से एक थे. उन्होंने 1996 में पार्टी की बेलगावी (बेलगाम) जिला इकाई के उपाध्यक्ष बने. उन्होंने 1999 तक उस कार्यालय में काम किया. सन 2004 में बेलगाम लोकसभा क्षेत्र के लिए पार्टी के उम्मीदवार के रूप में उतरा. उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अपने प्रतिद्वंद्वी को बड़े अंतर से हराया और 14 वीं लोकसभा के सदस्य बने. इसके बाद वह लगातार 2009, 2014 और 2019 इसी सीट से चुनाव जीत कर सांसद बने. केंद्र में दुबारा मोदी सरकार बनाने के बाद उन्हें रेल राज्यमंत्री बनाया गया.

    प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक

    सरकार में साथी सुरेश अंगडी के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने शोक जताया हैं. उन्होंने ट्वीट में लिखा, “श्री सुरेश अंगदी एक असाधारण कार्याकर्ता थे, जिन्होंने कर्नाटक में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कड़ी मेहनत की. वह एक समर्पित सांसद और प्रभावी मंत्री थे. उनका निधन दुखद है. इस दुख की घड़ी में मेरे संवेदना उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं. ॐ शांति.”

    सुरेश अंगड़ी के असामयिक निधन से स्तब्ध: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

    राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा, “केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ सांसद श्री सुरेश अंगड़ी के असामयिक निधन के समाचार से स्तब्ध हूं. यह जन-सेवा के क्षेत्र की, विशेष रूप से कर्नाटक के लोगों के लिए एक त्रासद हानि है. मेरी शोक-संवेदना उनके शोकाकुल परिवार, सहकर्मियों और असंख्य सहयोगियों के साथ है.”

    मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति: पीयूष गोयल

    रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, “शब्द मुझे इस समय असफल करते हैं, वह एक अद्भुत इंसान थे. यह मेरे लिए एक गहरी व्यक्तिगत क्षति है. वह मुझसे बड़े थे, उन्होंने हमेशा मेरा मार्गदर्शन किया और मेरा समर्थन किया. उनके नेतृत्व में, भारतीय रेलवे कई नए आयाम ले रहा था.”

    अंगडी जी का निधन दुर्भाग्यपूर्ण: भाजपा अध्यक्ष

    भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे एक वरिष्ठ नेता अंगडी जी का आज निधन हो गया. जीवन भर उन्होंने लोगों के कल्याण के लिए काम किया. मैं सर्वशक्तिमान से उनके परिवार को शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं ताकि वे इस दुःख को सह सकें.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleIPL 2020 : रोहित की धमाकेदार पारी, मुंबई की केकेआर पर बड़ी जीत
    Next Article शिक्षक नियुक्ति मामले में हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जायेगी हेमंत सोरेन सरकार

    Related Posts

    बिष्टुपुर में केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन, ग्राहकों को मिलेंगी निर्माण व इंटीरियर की समग्र सेवाएं

    June 24, 2026

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    June 24, 2026

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    सरायकेला में अवैध खनन पर सख्ती, उपायुक्त ने दिए संयुक्त कार्रवाई के निर्देश

    कांड्रा पुलिस ने पांच खोया मोबाईल बरामद कर धारक को सौंपा

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण मिलना झारखंड के लिए गौरव की बात- केपी सोरेन 

    जेवियर स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस का हुआ आयोजन

    6 महीने से वेतन नहीं, अब अनिश्चितकालीन हड़ताल पर एनएचएम कर्मी, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

    केंद्रीय विद्यालय जादूगोड़ा में नामांकन विवाद, आदिवासी बच्चों की अनदेखी का आरोप; अभिभावकों ने किया जोरदार विरोध

    रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में नशा मुक्ति पर तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय की शत-प्रतिशत रिजल्ट पर गदगद हुए विधायक संजीव सरदार

    विधायक ने मधुआबेड़ा (कुलियंक) गाँव में पक्का नाली निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.