Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अपराधियों के निशाने पर स्वर्ण व्यवसायी, आक्रोशित व्यवसायियों नें दिन भर दुकानें बंद रखा
    Breaking News Headlines अपराध कारोबार बिहार

    अपराधियों के निशाने पर स्वर्ण व्यवसायी, आक्रोशित व्यवसायियों नें दिन भर दुकानें बंद रखा

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 21, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अपराधियों के निशाने पर स्वर्ण व्यवसायी, आक्रोशित व्यवसायियों नें दिन भर दुकानें बंद रखा

    बछवाड़ा, संवाददाता:-
    तेघरा बाजार में लगातार अपराधियों के निशाने पर रहे स्वर्ण व्यवसायियों के साथ दिनदहाड़े हथियार के बल पर लुटपाट की घटनाओं के खिलाफ स्वर्ण व्यवसायियों नें पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बताते चलें कि स्वर्ण व्यवसायिक संघ के आपातकालीन आह्वाहन पर बछवाड़ा के सभी स्वर्ण व्यवसायियों नें एकजुट होकर दिन भर दुकानों को बंद रखा। व्यवसायियों का नेतृत्व स्वर्ण व्यवसायी प्रभु साह कर रहे थे। इस क्रम में व्यवसायियों नें बताया कि आए दिन हम व्यवसायियों के लिए समुचित माहौल मुहैया कराने में पुलिस प्रशासन बिल्कुल हीं नाकाम है। ऐसी विषम परिस्थितियों में हम अपनी गाढ़ी कमाई की जमा पूंजी को व्यवसायिक रूप देकर निवेश करने में सक्षम नहीं है। समय रहते अगर जिले की पुलिस प्रशासन हम व्यवसायियों के प्रति सुरक्षा के साथ उचित माहौल नहीं पैदा करती है तो धंधे को बंद कर उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। उल्लेखनीय है कि शनिवार को दिनदहाड़े अपराधियों नें तेघरा के जाने-माने व्यवसायी लक्ष्मी ज्वेलर्स के संचालक मोहन साह को निशाना बनाकर चार किलो सोना समेत लाखों रूपए नगद की लूट-पाट कर चंपत हो गया। इसके ठीक लगभग बीस दिनों पुर्व इसी बाजार के प्रतिष्ठित स्वर्ण व्यवसायी हरिहर बाबू की जेवर की दुकान से कानून व्यवस्था को धत्ता बताते हुए तीन किलो सोना समेत लाखों रूपए की लूट-पाट की घटनाओं को अंजाम दिया था। बावजूद इसके पुलिस के हाथ खाली है। इस मौके पर महेश्वर साह, संजीव साह, श्याम दास, नरेश साह, दीपक साह, शंकर सर्राफ, श्याम प्रसाद दास, मनोज साह, राहुल सोनी, रोहित सोनी, संजीव साह, अभिषेक कुमार, सुवोध कुमार, मोनू कुमार, सोनू कुमार, संतोष दास नें अपनी अपनी दुकानें बंद रखी एवं पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर गुस्से का इजहार किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबैंक मैनेजर के खिलाफ महिलाओं नें शुरू किया हुआ हड़ताल जोनल मैनेजर नें ग्राहकों को सुलभ सेवा बहाल करने का दिया आश्वासन
    Next Article बिहार राज्य जल श्रमिक संघ बेगूसराय जिला कमेटी के आह्वान पर 17 सितंबर से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल

    Related Posts

    सड़क सुदृढ़ीकरण के कार्य पर संवेदक का काला कारनामा उजागर

    July 3, 2026

    गिरिडीह SIR कार्य के दौरान महिला BLO से मारपीट, मोबाइल छीनने का आरोप; कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे दर्जनों BLO

    July 3, 2026

    पूर्वा एक्सप्रेस में महिला ने दिया पुत्र को जन्म, मधुपुर स्टेशन पर रेलवे और मेडिकल टीम की तत्परता से सुरक्षित बचीं मां-बेटा

    July 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सड़क सुदृढ़ीकरण के कार्य पर संवेदक का काला कारनामा उजागर

    गिरिडीह SIR कार्य के दौरान महिला BLO से मारपीट, मोबाइल छीनने का आरोप; कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे दर्जनों BLO

    पूर्वा एक्सप्रेस में महिला ने दिया पुत्र को जन्म, मधुपुर स्टेशन पर रेलवे और मेडिकल टीम की तत्परता से सुरक्षित बचीं मां-बेटा

    काली शर्मा ने बंद की सफलता पर जमशेदपुर की जनता का जताया आभार

    झारखंड मुक्ति मोर्चा ने करनडीह में टूटी सड़क और जलजमाव की समस्या पर प्रशासन से की तत्काल कार्रवाई की मांग

    जमशेदपुर बंद की सफलता पर व्यापारियों व नागरिकों का जताया आभार, कानून-व्यवस्था मजबूत रखने की मांग

    गिरिडीह बिल्डिंग बायलॉज उल्लंघन पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, भीम ज्वेलर्स के भवन का अवैध हिस्सा तोड़ना शुरू

    भाजपा का जमशेदपुर बंद राजनीतिक दिखावा और अवसरवादी राजनीति का परिचायक : देबाशीष घोष

    जमशेदपुर बंद को अभूतपूर्व जन समर्थन देकर जनता ने हेमंत सरकार के लचर क़ानून व्यवस्था पर आक्रोश प्रकट किया : डॉ दिनेशानंद गोस्वामी

    अपराधियों के बढ़ते हौसलों के खिलाफ जनता एकजुट, ऐतिहासिक रहा जमशेदपुर बंद: रघुवर दास

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.