Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हिमाचल: पर्यटन निगम के होटलों में 40% छूट पर बुकिंग, स्कीम 31 दिसंबर तक
    Breaking News Headlines

    हिमाचल: पर्यटन निगम के होटलों में 40% छूट पर बुकिंग, स्कीम 31 दिसंबर तक

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 21, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    श‍िमला. हिमाचल प्रदेश सरकार ने पर्यटकों के लिए आवभगत की तैयारियां शुरू हो गई हैं. छह माह से ठप पड़े होटल कारोबार को पटरी पर लाने के लिए राज्य पर्यटन विकास निगम ने अपने होटलों में 31 दिसंबर तक कमरों की बुकिंग पर 40 फीसदी छूट देने का फैसला लिया है.

    कोरोना संकट के बीच सैलानियों को रिझाने के लिए निगम ने प्रदेश के करीब 60 होटलों में छूट देने का फैसला लिया है. शिमला, मनाली, धर्मशाला, डलहौजी, कसौली और चंबा सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में स्थित निगम के होटलों में छूट की सुविधा मिलेगी. कमरों की बुकिंग करवाने के लिए सैलानियों को पर्यटन निगम की वेबसाइट पर सभी होटलों की रेट लिस्ट के साथ जानकारी मिलेगी.

    निगम ने इस बाबत वेबसाइट को अपडेट कर दिया है. कोरोना संकट के दौरान सरकार ने कम से कम दो रात के लिए होटलों की बुकिंग करवाकर आने वाले सैलानियों को कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट के साथ आने की बीते दिनों शर्त लगाई थी.

    इसके चलते प्रदेश में आने वाले सैलानियों की तादाद नहीं बढ़ी. अब सभी शर्तों को हटाते हुए प्रदेश के बॉर्डर खोल दिए गए हैं. ऐसे में आने वाले दिनों में सैलानियों की आवाजाही बढ़ने की उम्मीद है. इसी कड़ी में पर्यटन निगम ने होटलों में कमरों की बुकिंग पर छूट देते हुए सैलानियों को रिझाने का प्रयास किया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकृषि बिल पर 6 मंत्रियों ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, राजनाथ बोले- किसानों में गलतफहमी पैदा की गई
    Next Article नवाज शरीफ ने लंदन से पाकिस्‍तानी सेना के खिलाफ खोला मोर्चा

    Related Posts

    बन्ना गुप्ता–सुधा गुप्ता ने मनाया रक्षाबंधन, बहनों ने बांधी राखी

    August 28, 2026

    बोकारो में बड़ा हादसा टला! BSL का तीन मंजिला आवासीय ब्लॉक भरभराकर गिरा, बाल-बाल बचे लोग

    August 28, 2026

    नेपाल हादसे पर झारखंड से मदद का हाथ, बाबूलाल मरांडी ने चीन के साथ बातचीत पर दिया जोर

    August 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बन्ना गुप्ता–सुधा गुप्ता ने मनाया रक्षाबंधन, बहनों ने बांधी राखी

    बोकारो में बड़ा हादसा टला! BSL का तीन मंजिला आवासीय ब्लॉक भरभराकर गिरा, बाल-बाल बचे लोग

    नेपाल हादसे पर झारखंड से मदद का हाथ, बाबूलाल मरांडी ने चीन के साथ बातचीत पर दिया जोर

    गंडक नदी में मलवा के साथ लोगों का शव,जानवर,लकड़ी समेत अन्य सामान बहते नजर आया।

    रक्षाबंधन के अवसर पर, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को, उनकी बहन ने बांधा रक्षा सूत्र, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना।

    जमशेदपुर में 18 से 20 सितंबर तक होगा ‘श्री गौ कृपा कथा महोत्सव’

    राखी के दिन हल्दीपोखर के समाजसेवी सबीना खातून के घर पहुंचा टीम पीएसएफ. ये सिर्फ एक रिश्ता नहीं. ये है एक अटूट बंधन, देता मानवता का पैगाम

    लोहरदगा में बाईपास सड़क निर्माण कार्य पर अपराधियों ने मचाया तांडव, गार्ड को मारी गोली, जलाया हाईवा 

    तोपचांची में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत, परिवार में मचा कोहराम,नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गए तीनों बच्चे,एक को बचाने में बाकी दो भी डूबे,

    पटना एक्सप्रेस से 230 कैन बीयर बरामद, केले के बोरों में छिपाकर की जा रही थी तस्करी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.