Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अनुमंडल  पदाधिकारी-धालभूम की अध्यक्षता में बैठक, कोविड-19 को लेकर अब तक किए गए प्रशासनिक प्रयासों का किया गया मूल्यांकन, भविष्य की चुनौतियों पर हुआ विमर्श
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    अनुमंडल  पदाधिकारी-धालभूम की अध्यक्षता में बैठक, कोविड-19 को लेकर अब तक किए गए प्रशासनिक प्रयासों का किया गया मूल्यांकन, भविष्य की चुनौतियों पर हुआ विमर्श

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 19, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अनुमंडल  पदाधिकारी-धालभूम की अध्यक्षता में बैठक, कोविड-19 को लेकर अब तक किए गए प्रशासनिक प्रयासों का किया गया मूल्यांकन, भविष्य की चुनौतियों पर हुआ विमर्श

    समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में आज अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम श्री नितीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, इंसिडेट कमांडर व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के साथ बैठक आहूत किया गया। बैठक में कोविड-19 संक्रमण रोकथाम के मद्देनजर प्रशासन द्वारा अब तक प्रखंड स्तर पर किए गए प्रयासों का मूल्यांकन किया गया साथ ही आने वाली चुनौतियों पर विमर्श किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम ने सभी का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि हमें अपने पिछले 6 महीनों के प्रयासों की तरह ही आगे भी डटकर फ्रंटलाइन में काम करते रहना है ताकि पूर्वी सिंहभूम जिला को जल्द से जल्द कोरोना मुक्त किया जा सके। उन्होने कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग पर बल देते हुए कहा कि जितना जल्दी कंटेन्मेंट जोन को चिन्हित कर कोरोना संक्रंमितों के क्लोज कॉन्टैक्ट में आए लोगों का कोविड-19 जांच कराते रहेंगे, कोरोना वायरस के संक्रमण रोकथाम में यह उतना ही सहायक होगा। उन्होने सभी इंसिडेट कमांडर को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से लगातार संपर्क में रहने का निर्देश दिया जिससे कंटेन्मेंट जोन बनाने से लेकर वहां कोविड-19 जांच तक की संपूर्ण प्रक्रिया यथाशीघ्र संपादित किया जा सके।

    सभी प्रखंडों में प्रतिदिन कम से कम RAT- 100, RT-PCR 30 तथा ट्रूनेट से 20 जांच कराने का निर्देश दिया गया। वहीं सोमवार को स्पेशल टेस्ट ड्राइव संचालित करने का निर्णय लिया गया जिसमें 10, 000 लोगों के जांच का लक्ष्य रखा गया है। अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम ने कहा कि 21 सितंबर को चलाए जाने वाले स्पेशल टेस्ट ड्राइव को विशेषकर उन क्षेत्रों में फोकस करें जहां कोरोना संक्रमण के ज्यादा मामले सामने आए हैं तथा कंटेन्मेंट जोन एवं कोरोना वायरस के संभाव्य प्रसार वाले स्थानों पर भी जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। बैठक में सिविल सर्जन, जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी घाटशिला, जिला सर्विलांस पदाधिकारी, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी, IDSP प्रभारी तथा अन्य उपस्थित रहे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहिला कल्याण भाजपा की प्रथमिकता:पवन
    Next Article स्कूल फ़ीस को लेकर शिक्षा मंत्री की नतिनी का दिल्ली पब्लिक स्कूल ने नाम काटा, भाजपा का सरकार पर तंज “हिम्मती नहीं, मज़बूर सरकार”

    Related Posts

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    June 6, 2026

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    June 6, 2026

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    June 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.