Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कुछ राज्‍यों में 21 सितंबर से खुलने जा रहे हैं स्‍कूल, पेरैंट्स के मन में शंका
    Breaking News Headlines

    कुछ राज्‍यों में 21 सितंबर से खुलने जा रहे हैं स्‍कूल, पेरैंट्स के मन में शंका

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 19, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्‍ली. केंद्र सरकार ने अनलॉक 4.0 की गाइडलाइंस में 21 सितंबर से आंशिक तौर पर स्‍कूल खोलने की छूट दी है. अगर सब-कुछ ठीक रहा तो 21 सितंबर से देश के कुछ राज्‍यों में स्‍कूल खुल जाएंगे. शुरुआत में कक्षा 9 से 12 तक के स्‍टूडेंट्स को ही स्‍कूल आने की परमिशन होगी. उसके लिए भी पेरैंट्स की लिखित अनुमति अनिवार्य है. मध्‍य प्रदेश, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, झारखंड जैसे राज्‍य जहां 21 तारीख से स्‍कूल खोलने की तैयारी में हैं लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते उत्‍तर प्रदेश, बिहार, महाराष्‍ट्र, दिल्‍ली, गुजरात में फिलहाल स्‍कूल बंद ही रहेंगे. केंद्र सरकार ने बकायदा स्‍टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) जारी किया है जिसमें कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए कई इंतजाम करने के निर्देश हैं. इसके बावजूद, पेरैंट्स के मन में शंका है. वह उधेड़बुन में हैं कि बच्‍चों को स्‍कूल भेजें या नहीं. बच्‍चों की पढ़ाई जरूरी है लेकिन उनकी सेहत सबसे अहम है. ऐसे में कुछ बातें हैं जो पेरैंट्स को टेंशन दे रही हैं.

    सोशल डिस्‍टेंसिंग कैसे मेंटेन होगी?

    पेरैंट्स की सबसे बड़ी टेंशन ये है कि क्‍या स्‍कूल में सोशल डिस्‍टेंसिंग मेंटेन हो पाएगी. गाइडलाइंस में क्‍लास से लेकर लैब्‍स व अन्‍य जगहों पर सोशल डिस्‍टेंसिंग सुनश्चित करने के निर्देश हैं. मगर धरातल पर इतना कितना पालन होगा, इसे लेकर पेरैंट्स थोड़े शंकित हैं. 72 पर्सेंट पेरैंट्स ने कहा कि वे अपने बच्‍चों को इस वक्‍त स्‍कूल नहीं भेजेंगे. इसके पीछे डर कोरोना संक्रमण का ही है.

    स्‍कूल बस से संक्रमण की भारी टेंशन

    बड़ी संख्‍या में बच्‍चे बसों के जरिए स्‍कूल पहुंचते हैं. गाइडलाइंस कहती हैं कि बसों को रेगुलरली सैनिटाइज किया जाना है मगर पेरैंट्स सशंकित हैं कि बस के जरिए संक्रमण फैलने की संभावना ज्‍यादा है.

    बच्‍चों की शरारत दे सकती है कोरोना!

    बालमन बेहद चंचल होता है. बच्‍चे शैतानियां करते ही हैं. ऐसे में कोरोना संक्रमण के बीच बच्‍चों को स्‍कूल भेजने से पेरैंट्स कतरा रहे हैं.

    लंच टाइम में कैसे होगा कंट्रोल?

    स्‍कूल में लंच टाइम के दौरान बच्‍चे खूब घुलते-मिलते हैं. एक-दूसरे से टिफिन साझा करते हैं, साथ खेलते हैं मगर कोरोना के चलते ऐसा करने पर पूरी तरह रोक है. सरकार ने कहा है कि स्टूडेंट्स के बीच किसी भी तरह के स्टेशनरी आइटम, वॉटर बॉटल या लंच बॉक्स शेयर करने की अनुमति नहीं होगी मगर बच्‍चे इसका कितना ध्‍यान रख पाएंगे, पेरैंट्स इसे लेकर टेंशन में हैं.

    एक भी बच्‍चे को हुआ कोरोना तो…

    कोरोना के अधिकतर केस एसिम्‍प्‍टोमेटिक हैं यानी संक्रमित व्‍यक्ति में बीमारी के लक्षण नहीं दिखते. ऐसे में स्‍क्रीनिंग का कोई खास मतलब नहीं रह जाता. अगर किसी एक बच्‍चे को भी कोरोना हुआ और वो एसिम्‍प्‍टोमेटिक हुआ तो पूरे स्‍कूल में संक्रमण का खतरा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचीन को लगा झटका, भारत के बाद अमेरिका ने लगाया टिकटॉक पर प्रतिबंध
    Next Article एनआईए की बड़ी छापेमारी: एर्नाकुलम और मुर्शिदाबाद से पकड़े अलकायदा से जुड़े 9 लोग

    Related Posts

    सरायकेला: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन स्नैचिंग, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    July 22, 2026

    प्रेमी से मिलाने का झांसा देकर कोसी नदी में धक्का देने का आरोप, इंजीनियर और मजदूर ने बचाई नवविवाहिता की जान

    July 22, 2026

    रथ मेला देखने जा रहे परिवार का ऑटो लॉरी से टकराया, पांच घायल, बच्चे की हालत गंभीर

    July 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सरायकेला: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन स्नैचिंग, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    प्रेमी से मिलाने का झांसा देकर कोसी नदी में धक्का देने का आरोप, इंजीनियर और मजदूर ने बचाई नवविवाहिता की जान

    रथ मेला देखने जा रहे परिवार का ऑटो लॉरी से टकराया, पांच घायल, बच्चे की हालत गंभीर

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.