Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राममंदिर निर्माण में लगने वाले पिंक पत्थर खदान पर राजस्थान सरकार ने लगाई रोक, निर्माण कार्य प्रभावित होने की आशंका
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश धर्म राजनीति

    राममंदिर निर्माण में लगने वाले पिंक पत्थर खदान पर राजस्थान सरकार ने लगाई रोक, निर्माण कार्य प्रभावित होने की आशंका

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 15, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अयोध्या. अयोध्या में राम मंदिर निमार्ण के लिए लगभग तीन लाख घनफुट पत्थरों की जरूरत है, जिसमें से एक लाख घनफुट पत्थरों को तराशा जा चुका है, 20 हजार घनफुट के करीब पत्थर रामसेवक पुरम में रखे हुए हैं, बचे पत्थरों को राजस्थान के बंसी पहाड़पुर की खदान से अयोध्या मंगाया जाना है, लेकिन खबर आ रही है कि राजस्थान सरकार ने बंसी पहाड़पुर के पिंक स्टोन खदान पर रोक लगा दी है.

    अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण इन्हीं पिंक स्टोन पत्थरों से किया जाना है, लेकिन खदान पर रोक से निर्माण कार्य प्रभावित होने की बात सामने आ रही है, हालांकि, इस मुद्दे पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने सधा हुआ बयान देते हुए कहा कि वक्त आने पर वह कुछ बोलेंगे. राम मंदिर निर्माण के लिए टेस्ट पाइलिंग का काम 11 सितंबर से शुरू कर दिया गया है, वहीं, कार्यशाला में रखे गए पिंक स्टोन पत्थरों को राम जन्मभूमि परिसर में कैसे लाया जाए, इसकी भी रणनीति बनाई जा रही है.

    राम मंदिर निर्माण के लिए 1990 में कार्यशाला स्थापित की गई थी, उसी समय से बंसी पहाड़पुर राजस्थान से पत्थरों को मंगाया जा रहा था, अभी वर्तमान में कार्यशाला बंद चल रही है, क्योंकि तकरीबन एक लाख घनफुट पत्थरों को तराश कर राम मंदिर के योग्य बनाया जा चुका है और जो पत्थर राजस्थान से आने हैं, उनको मंगाया जाएगा, लेकिन, पहले इन तराशे गए पत्थरों को राम जन्मभूमि परिसर में पहुंचा दिया जाए, हालांकि, अब जब कार्यशाला शुरू होगी तो वह राम जन्मभूमि परिसर में ही शुरू होगी.

    विश्व हिंदू परिषद और राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पास तकरीबन डेढ़ लाख के करीब पिंक स्टोन पत्थर हैं, खदान पर रोक लगने के बाद बड़ा सवाल यह है कि अब कार्यशाला के लिए राजस्थान से पिंक स्टोन पत्थर कैसे आएंगे? राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय का कहना है कि अभी पहली मंजिल का कार्य करने के लिए 1 लाख फुट पत्थर तराश के रखे गए हैं, जिससे राम मंदिर निर्माण का कार्य शुरू हो सकता है. इससे पूर्व वर्ष 2000 में जब वसुंधरा सरकार थी तब भी खदानों पर रोक लगी थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूपी: में सपा का राज्यव्यापी प्रदर्शन, कई जगह लाठीचार्ज, झड़प, कांग्रेस अध्यक्ष भी हिरासत में
    Next Article संसद में कोरोना का साया, मीनाक्षी लेखी, अनंत कुमार हेगड़े, प्रवेश वर्मा समेत 17 सांसद पॉजिटिव

    Related Posts

    संसद में हंगामा: सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों से सवाल, जनता के पैसे का हिसाब कौन देगा?

    August 12, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस 2026: युवा शक्ति को मिले दिशा, सपनों को मिले उड़ान

    August 12, 2026

    *शांति का ट्वीट, लाठी का शासन!*

    August 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    संसद में हंगामा: सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों से सवाल, जनता के पैसे का हिसाब कौन देगा?

    अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस 2026: युवा शक्ति को मिले दिशा, सपनों को मिले उड़ान

    *शांति का ट्वीट, लाठी का शासन!*

    संसद की कार्यवाही बाधित: जनता के पैसे का हिसाब कौन देगा?

    हेमंत सोरेन के ट्वीट और लाठीचार्ज के बीच झारखंड के छात्रों का दर्द

    अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस 2026: युवा शक्ति को दिशा, सपनों को उड़ान – ललित गर्ग

    झारखंड में छात्र आंदोलन: पुलिस लाठीचार्ज और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ट्वीट पर सवाल

    संसद की कार्यवाही बाधित: हंगामे के बीच जनता के पैसे का हिसाब कौन देगा?

    अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस 2026: युवा शक्ति को दिशा, सपनों को उड़ान – विशेष लेख

    खुदीराम बोस शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.