Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांग्रेस में फिर उठे ‘असंतोष’ के सुर, चिट्ठी लिखने वाले नेता फेरबदल से खुश नहीं!
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से झारखंड बिहार राजनीति राष्ट्रीय

    कांग्रेस में फिर उठे ‘असंतोष’ के सुर, चिट्ठी लिखने वाले नेता फेरबदल से खुश नहीं!

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 13, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    1. कांग्रेस पार्टी में बीते दिनों बड़े बदलावों का ऐलान किया गया। हालांकि, पार्टी में सुधार को लेकर पत्र लिखने वाले वरिष्ठ कांग्रेसी इस फेरबदल से खुश नहीं हैं। उन्होंने संसद के मॉनसून सत्र के बाद अपनी बात फिर से सोनिया गांधी के समक्ष रखने का फैसला किया है।
      कांग्रेस में यह फेरबदल काफी निराशाजनक है और हम इससे काफी नाखुश हैं। इसमें कांग्रेस नेतृत्व की ओर से पार्टी के पुनरुद्धार के लिए कोई कोशिश दिखाई नहीं देती है।
      23 कांग्रियों ने लिखा था पत्र
      गौरतलब है कि 135 साल पुरानी पार्टी के प्रदर्शन में लंबे समय से लगातार जारी गिरावट पर चिंता जताते हुए कपिल सिब्बल, गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा, मुकुल वासनिक, जितिन प्रसाद, शशि थरूर और मनीष तिवारी समेत कई नेताओं ने कांग्रेस नेतृत्व को स्वहस्ताक्षरित पत्र लिखा था। उन्होंने पार्टी को इस पर आत्मनिरीक्षण करने की सलाह दी थी। इसके बाद शनिवार को कांग्रेस की महत्वपूर्ण मीटिंग हुई। पत्र लिखने वाले 23 में से 18 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने इस मीटिंग में हिस्सा लिया।
      ‘फेरबदल निरर्थक प्रयास’
      पत्र लिखने वालों में शामिल रहे एक वरिष्ठ नेता ने पार्टी में फेरबदल को ‘निरर्थक प्रयास’ बताया। उन्होंने कहा कि इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शनिवार की मीटिंग में कई नए लोग शामिल थे। बताया जा रहा है कि फेरबदल से असंतुष्ट पत्र लिखने वाले नेताओं ने कांग्रेस वर्किंग कमिटी (सीडब्ल्यूसी) में सदस्यों के चयन के लिए चुनाव प्रक्रिया की मांग की है। गौरतलब है कि सीडब्ल्यूसी कांग्रेस पार्टी में फैसला लेने वाली सर्वोच्च संस्था है।
      बदलावों में राहुल गांधी की छाप
      वहीं, कांग्रेस के संगठनात्मक बदलाव में पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की स्पष्ट छाप दिखाई देती है। गांधी के करीबी कई नेताओं को पार्टी का महासचिव बनाया गया है। इतना ही नहीं, कांग्रेस कार्यसमिति की नई टीम में भी राहुल के करीबियों की भरमार है। वहीं, पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं से महासचिव का प्रभार वापस ले लिया गया है। इनमें गुलाम नबी आजाद और मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल हैं। हालांकि, दोनों को कार्यसमिति में बरकरार रखा गया है।
      सोनिया से फिर बात करेंगे कांग्रेसी
      आजाद के अलावा चिट्ठी लिखने वाले तीन अन्य कांग्रेस नेताओं मुकुल वासनिक, आनंद शर्मा और जितिन प्रसाद को कार्यसमिति में बरकरार रखा गया है। माना जा रहा है कि पार्टी ने सुलह के मकसद को ध्यान में रखते हुए इन कथित नाराज कार्यकर्ताओं को लेकर यह फैसला लिया है। हालांकि, फेरबदल से असंतुष्ट नेता अभी हार मानने के मूड में नहीं है। फिलहाल, वह संसद के मॉनसून सत्र पर फोकस कर रहे हैं। नेताओं का कहना है कि मॉनसून सत्र की समाप्ति और रूटीन हेल्थ चेकअप के लिए यूएस गईं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के वापस आने के बाद वे फिर से इस मुद्दे को उनके समक्ष रखेंगे।
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी के प्रयासों से गुरुरसाई गाँव में लगा नया ट्रांसफार्मर
    Next Article रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर राजेश शुक्ल ने शोक जताया

    Related Posts

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर ब्रह्मर्षि विकास मंच ने दी श्रद्धांजलि

    June 27, 2026

    हजारीबाग: 70 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, बिहार तस्करी का बड़ा खुलासा, ट्रक चालक गिरफ्तार

    June 27, 2026

    एस.डी.एस.एम. स्कूल फॉर एक्सीलेंस में ‘बोर्ड अचीवर्स डे’ का आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर ब्रह्मर्षि विकास मंच ने दी श्रद्धांजलि

    हजारीबाग: 70 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, बिहार तस्करी का बड़ा खुलासा, ट्रक चालक गिरफ्तार

    एस.डी.एस.एम. स्कूल फॉर एक्सीलेंस में ‘बोर्ड अचीवर्स डे’ का आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

    पोटका में मलेरिया पर विधायक संजीव सरदार का एक्शन , सीएचसी और प्रभावित गांवों का किया दौरा

    उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय भरत तिवारी के परिजनों से मिलने पहुंचे

    मानसून से पहले रेलवे की बड़ी तैयारी, कोल्हान के स्टेशनों पर जलजमाव रोकने के लिए ड्रेनेज व्यवस्था मजबूत

    प्रमोद कुमार तिवारी को असेंबली ऑफ ह्यूमन राइट्स एंड जस्टिस का कोल्हान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया

    आईटीसी ग्रैंड भारत में मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट का राष्ट्रीय अधिवेशन, जिम्मेदार पत्रकारिता पर जोर

    पूर्वांचल की बंद पड़ी गणेश शुगर मिल को पुनर्जीवित करने की मांग तेज

    आज फिर आठ छात्रा हुई बीमार परिजनों ने किया हंगामा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.