Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत-चीन ने गतिरोध दूर करने के लिए 5 सूत्री खाके पर जताई सहमति
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    भारत-चीन ने गतिरोध दूर करने के लिए 5 सूत्री खाके पर जताई सहमति

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 12, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. भारत-चीन सीमा पर कई महीनों से जारी गतिरोध के दौरान, रूस के मॉस्को में विदेश मंत्री एस जयशंकरऔर उनके चीनी समकक्ष वांग यी के बीच बातचीत हुई है. करीब दो घंटे चली इस बातचीत के दौरान जयशंकर ने पूर्वी लद्दाख में हाल की घटनाओं पर भारत की चिंता जाहिर की. इसके साथ ही उन्होंने कई मौकों पर चीनी सैनिकों के भड़काऊ व्यवहार का मुद्दा भी उठाया.

    बैठक में, भारतीय पक्ष ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर इक्विपमेंट के साथ भारी संख्या में चीनी सैनिकों के जुटने को लेकर अपनी चिंता को रेखांकित किया है. इतनी बड़ी संख्या में सैनिकों का जमा होना 1993 और 1996 के समझौतों के अनुरूप नहीं था और इससे एलएसी पर फ्लैश प्वाइंट्स बन गए. चीनी पक्ष ने इस तैनाती के लिए कोई विश्वसनीय स्पष्टीकरण नहीं दिया है.

    विदेश मंत्री ने चीनी पक्ष को बताया, जबकि भारतीय पक्ष ने माना कि सीमा के मुद्दे के समाधान के लिए वक्त और कोशिश की जरूरत है, यह भी स्पष्ट है कि सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति का बरकरार रहना संबंधों के आगे विकास के लिए जरूरी है. हालांकि पूर्वी लद्दाख में हाल ही में हुई घटनाओं ने द्विपक्षीय संबंधों के विकास को साफ तौर पर प्रभावित किया है. इसलिए, मौजूदा स्थिति का एक तात्कालिक समाधान दोनों राष्ट्रों के हित में है.

    बातचीत के बाद दोनों पक्ष पांच सूत्री सहमति पर पहुंचे, जिसमें शांति बरकरार रखने, बातचीत करने और सेनाओं के पीछे हटने पर जोर दिया गया. भारत और चीन की तरफ से जारी एक संयुक्त बयान के मुताबिक, दोनों मंत्रियों ने सहमति व्यक्त की कि दोनों पक्षों को भारत-चीन संबंधों को विकसित करने पर नेताओं की आम सहमति की सीरीज से मार्गदर्शन लेना चाहिए, मतभेदों को विवाद में नहीं बदलने देना चाहिए.

    उन्होंने इस बात पर भी सहमति व्यक्त की कि सीमावर्ती क्षेत्रों में मौजूदा स्थिति किसी भी पक्ष के हित में नहीं है. वे इस बात पर भी सहमत हुए कि दोनों पक्षों के सीमा सैनिकों को अपनी बातचीत जारी रखनी चाहिए, जल्दी से पीछे हटना चाहिए, उचित दूरी बनाए रखनी चाहिए और तनाव कम करना चाहिए.

    दोनों मंत्रियों ने इसे लेकर भी सहमति जाहिर की कि दोनों पक्ष चीन-भारत सीमा मामलों पर सभी मौजूदा समझौतों और प्रोटोकॉल का पालन करेंगे. संयुक्त बयान में कहा गया कि दोनों पक्षों ने भारत-चीन सीमा मामले पर विशेष प्रतिनिधि (एसआर) तंत्र के जरिए संवाद और संचार जारी रखने के लिए सहमति जताई है. बता दें कि जयशंकर और यी ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक में शामिल होने के लिए मॉस्को का दौरा किया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्वामी अग्निवेश का निधन, लीवर सिरोसिस बीमारी से थे ग्रस्त
    Next Article मप्र में 21 सितंबर से खोले जा सकेंगे एमपी बोर्ड से संबंधित स्कूल, करना होगा दिशा निर्देशों का पालन

    Related Posts

    प्रमोद कुमार तिवारी को असेंबली ऑफ ह्यूमन राइट्स एंड जस्टिस का कोल्हान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया

    June 27, 2026

    बरसात से पहले रेलवे विभाग ने स्टेशन में पानी जल जमाव को लेकर विशेष तैयारी की है,

    June 27, 2026

    आईटीसी ग्रैंड भारत में मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट का राष्ट्रीय अधिवेशन, जिम्मेदार पत्रकारिता पर जोर

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    प्रमोद कुमार तिवारी को असेंबली ऑफ ह्यूमन राइट्स एंड जस्टिस का कोल्हान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया

    बरसात से पहले रेलवे विभाग ने स्टेशन में पानी जल जमाव को लेकर विशेष तैयारी की है,

    आईटीसी ग्रैंड भारत में मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट का राष्ट्रीय अधिवेशन, जिम्मेदार पत्रकारिता पर जोर

    पूर्वांचल की बंद पड़ी गणेश शुगर मिल को पुनर्जीवित करने की मांग तेज

    आज फिर आठ छात्रा हुई बीमार परिजनों ने किया हंगामा

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने स्व. काशीनाथ सिंह के परिजनों से मिलकर जताई शोक संवेदना

    जमशेदपुर में कांग्रेस का केंद्र पर हमला, शिक्षा-रोजगार और पेपर लीक को लेकर सरकार को घेरा

    सरायकेला झुंड से बिछड़े टस्कर हाथी का आतंक, चांडिल वन कार्यालय पहुंचे ग्रामीण, पदाधिकारी नदारद।

    धतकीडीह तालाब में अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    जमशेदपुर: मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता अभियान का मानव श्रृंखला के साथ समापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.