45 वर्षो से बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र दो लोगों के हवाले _शिवदयाल
बेगूसराय से निशांत भारद्वाज की रिपोर्ट
भगवानपुर (बेगूसराय )
हम बदलेंगे बिहार यात्रा के क्रम में भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के चंदौर में आम आदमी पार्टी की ओर कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आप के विधानसभा प्रभारी शिवदयाल ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुये आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुशील सिंह ने कहा कि बिहार पिछले 30 बर्षो से समाजिक न्याय एवं न्याय के साथ विकास के बीच झूल रहा है। बिहार में शिक्षा एवं स्वास्थ्य बदहाल है।युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। भ्रष्टाचार एवं अपराध का बोलवाला है।शिक्षा, स्वास्थ्य एवं प्रति व्यक्ति आय के मामले में बिहार सबसे पीछे है। हम आम आदमी पार्टी की ओर से बिहार बदलने के लिए आपसे समर्थन लेने आये हैं। यदि आप लोगों का समर्थन मिलता है तो बिहार भी दिल्ली की तरह शिक्षा,स्वास्थ्य के साथ-साथ रोजगार में मामले में विकसित राज्य होगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बछवाड़ा के विधानसभा प्रभारी शिवदयाल ने कहा कि पिछले 45 साल से बछवाड़ा विधानसभा दो व्यक्ति के हवाले रहा है। लेकिन विकास के मामले में बछवाड़ा आज भी पिछड़ा हुआ है। आज भी कई प्रमुख सड़कें विकास को मुंह चिढ़ा रही है। विधानसभा क्षेत्र के अन्दर माध्यमिक एवं उच्चतर शिक्षा का हाल बदहाल है। स्वास्थ्य के मामले में एक भी सुविधाओं से लैस अस्पताल नही है। भ्रष्टाचार से आम लोगों परेशान हैं।कोई सुनने बाला नहीं है। इसलिए परिवर्तन में सहयोग का संकल्प लेकर आपके बीच आये हैं। बिना परिवर्तन के वास्तविक विकास की कल्पना बेमानी है।जाति-धर्म से उपर उठकर मुद्दे के समर्थन में बदलाव की जरुरत है।
कार्यक्रम को युवा मोर्चा के प्रदेश महासचिव शाश्वत कुमार जिलाध्यक्ष मो0 शहजाद महिला मोर्चा की जिलाध्यक्षा मीरा कुमारी जिला के संगठन सचिव अभिषेक जयसवाल चेरियाबरियारपुर के विधानसभा प्रभारी गणेश दत्त युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिव्यरंजन प्रखंड अध्यक्ष विश्वनाथ वर्मा रामाश्रय महतो राजेंद्र रजक कैलाश सहनी रामाशीष साह कमलेश कुमार वसीम जाफर राजेश पटेल नवीन कुमार राजा चौरसिया संजर आलम राजेश चौधरी अशोक कुमार सहित अनेक लोगों ने संबोधित किया।