बछवाड़ा विधायक के पुत्र पर हुआ प्राथमिक दर्ज
निशांत भारद्वाज,बेगूसराय
भगवानपुर प्रखंड अंतर्गत चक्का सहलोरी गांव में विधायक रामदेव राय के मृत्योपरांत हुए श्राद्ध भोज में हजारों लोगों के जुटने से वृहत पैमाने पर सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करते हुए महाभोज का आयोजन किया गया था। उसी परिपेक्ष में थाना अध्यक्ष दीपक कुमार एवं वीडियो मुकेश कुमार ने दिवंगत विधायक के पुत्र शिव प्रकाश गरीब दास एवं पूर्व प्रमुख कृष्ण कुमार राय सहित कई अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

इस संबंध में उन्होंने अपने प्राथमिकी में लिखा है कि बुधवार को उनके द्वादश के दिन हम दोनों पदाधिकारी गस्ती के क्रम में संजात में था वहीं कुछ लोगों के द्वारा बताया गया कि सहलोरी में उनके श्राद्ध भोज में खुल्लम खुल्ला सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन किया जा रहा है, तत्पश्चात उसकी सूचना पर हम दोनों पदाधिकारी उक्त श्राद्ध भोज में पहुंचा तो देखा कि वहां हजारों लोगों का एक साथ जमावड़ा है एवं सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन किया गया है। तत्पश्चात वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर उक्त दोनों व्यक्तियों सहित अन्य लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई।

