Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित इशिता डे का पूर्व सीएम रघुवर दास ने किया अभिनंदन, कहा लौहनगरी हुई गौरवान्वित
    Breaking News झारखंड

    राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित इशिता डे का पूर्व सीएम रघुवर दास ने किया अभिनंदन, कहा लौहनगरी हुई गौरवान्वित

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 6, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित इशिता डे का पूर्व सीएम रघुवर दास ने किया अभिनंदन, कहा लौहनगरी हुई गौरवान्वित।

    ■ शिक्षक राष्ट्र निर्माता, विद्यार्थियों में शिक्षा के साथ संस्कार व पर्यावरण के प्रति जागरूकता भी आवश्यक: रघुवर दास

    जमशेदपुर, रविवार। महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित एग्रिको तारापोर स्कूल की उपप्रधानाचार्य इशिता डे का पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अभिनंदन किया। रविवार को एग्रिको स्थित आवसीय कार्यालय पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शिक्षिका इशिता डे को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र व पुस्तक भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान विद्यालय के चेयरमैन बेली बोधनवाला एवं भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव उपस्थित थे। शिक्षिका इशिता डे की उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान जमशेदपुर के शिक्षिका को मिलना अत्यंत गौरव की बात है। झारखंड में निजी व सरकारी विद्यालय के शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जमशेदपुर सहित पूरे झारखंड का मान बढ़ा है। कहा कि शिक्षक राष्ट्र के निर्माता होते हैं, जो बच्चों को भविष्य के जिम्मेदार नागरिक बनने की सीख देते हैं। आज विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ संस्कार एवं पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाने की आवश्यकता है। कहा कि प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में काफी संभावनाएं हैं, सरकारी स्तर व निजी स्तर के सामंजस्य से झारखंड को ‘शिक्षा का हब’ बनाया जा सकता है। उन्होंने पूर्व की भाजपा सरकार के दौरान उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किये गए कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने राज्य में तीन मेडिकल कॉलेजों की स्थापना की। वहीं, जमशेदपुर में प्रथम महिला विश्वविद्यालय, प्रोफेशनल कॉलेज एवं बारीडीह में आर्देशिर दयाल मेमोरियल हॉस्पिटल सह टीबी अस्पताल में मणिपाल मेडिकल कॉलेज के द्वारा मेडिकल कॉलेज निर्माण प्रमुख हैं। कहा कि वर्तमान समय ट्रेडमैन का है, इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने पूरे प्रदेश में कई आईटीआई व पॉलीटेक्निक कॉलेजों की स्थापना की। उन्होंने वर्तमान सरकार को सलाह देते हुए कहा कि वर्तमान सरकार इन कार्यों को ईमानदारीपूर्वक आगे लेकर जाएं जिससे राज्य के बच्चो का पलायन रुक सके। श्री दास ने राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित झारखंड के दो अन्य शिक्षक सिमडेगा जिले के बानो प्रखंड में कार्यरत शिक्षक स्मिथ कुमार सोनी एवं बोकारो के राम रूद्र प्लस टू उच्च विद्यालय, चास की शिक्षिका डॉ. निरुपमा कुमारी को भी शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने शिक्षका इशिता डे को मिले सम्मान पर हर्ष जताते हुए कहा कि उन्होंने अपनी मेहनत व समर्पण से शिक्षा के सर्वश्रेष्ठ सम्मान को अपने नाम किया है। शिक्षक की जिम्मेदारी से आगे बढ़कर उन्होंने सुदूरवर्ती क्षेत्र पोटका के टंगराईन स्कूल तथा मुसाबनी के दो अन्य स्कूल को गोद लेकर वहां के बच्चों में शिक्षा के उचित प्रचार-प्रसार जैसे कार्य करना युवा पीढ़ी के लिए अनुकरणीय है। महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने इशिता डे को शुभकामनाएं व्यक्त कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कोविड-19 जांच अभियान की कार्ययोजना पर विमर्श
    Next Article भाजपा कार्यकर्ता के पिता के निधन पर शोक संतप्त परिजन से मिले पूर्व मंत्री अमर बाउरी, बँधाया ढाँढस

    Related Posts

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    June 25, 2026

    कोचिंग जाने निकली 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

    June 25, 2026

    सिंहभूम कॉलेज में ‘साहित्यिक मंच’ संपन्न, संताली साहित्य और युवा रचनाधर्मिता पर मंथन

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    कोचिंग जाने निकली 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

    सिंहभूम कॉलेज में ‘साहित्यिक मंच’ संपन्न, संताली साहित्य और युवा रचनाधर्मिता पर मंथन

    प्रखंड मुख्यालय में एससीआर को ले बीएलए-2 की बैठक आयोजित

    मवि ऊपरबेड़ा में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप एवं लिटिल चैम्पस फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित

    ट्रंप का दावा: मध्यपूर्व में शांति की ओर बढ़ रहा ईरान, ईरान बड़ी रियायतें दे रहा है

    खनन विभाग ने औचक निरीक्षण में किया एक वाहन जब्त एवं पाटा टोल प्लाजा पर पांच वाहनों से वसूले 23 हजार जुर्माना

    पैतृक जमीन हड़पने से सी ओ से शिकायत 

    यूसील प्रबंधन के द्वारा के के फार्मा को 1 साल में 2 करोड़ से अधिक का भुगतान लेकिन समय पर नहीं मिल रहा है मरीजों को जरूरी दवा

    सरायकेला-खरसावां में अवैध बालू खनन पर जिला प्रशासन की सख्ती, बिना चालान बालू ले जा रहा वाहन जब्त, पांच वाहनों से ₹23 हजार जुर्माना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.