Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा जमशेदपुर महानगर की पहली परिचयात्मक बैठक हुई सम्पन्न, संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राजनीति

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की पहली परिचयात्मक बैठक हुई सम्पन्न, संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 3, 2020No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की पहली परिचयात्मक बैठक हुई सम्पन्न, संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प

    जमशेदपुर, गुरुवार। भाजपा जमशेदपुर महानगर के नवगठित जिला पदाधिकारियों की प्रथम सांगठनिक परिचयात्मक बैठक गुरुवार को साकची जिला कार्यालय में महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए उपरोक्त बैठक में नियुक्त किये गए पदाधिकारियों ने एक दूसरे के बीच अपने संक्षिप्त परिचय व संगठन के कार्य अनुभव का आदान प्रदान प्राप्त किया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने परिचय प्राप्त कर संगठन के साथ दायित्व की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की। उन्होंने जिले के सभी पदाधिकारियों को संगठन के प्रति अपने दायित्व और निष्ठा के विषय में विस्तृत जानकारियां दी। कहा कि भाजपा जमशेदपुर महानगर ने अपने कार्यों से संगठन को पूरे प्रदेश में अव्वल रखा है। ऐसे में हमारी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है, जब हम विपक्ष में हैं। कहा कि काफी विस्तार व विचार-विमर्श के पश्चात कमिटी का गठन किया गया है। उन्होंने सांगठनिक अनुभवों एवं निष्ठा से पार्टी को और मजबूत व आगे ले जाने का आह्वान क़िया। उपरोक्त बैठक का संचालन महामंत्री अनिल मोदी एवं धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री राकेश सिंह ने किया।

    जिला पदाधिकारी क्रमानुसार जिला कार्यालय में देंगे समय:
    सोमवार: संजीव सिन्हा, जितेंद्र राय
    मंगलवार: बबुआ सिंह, पुष्पा तिर्की
    बुधवार: बारी मुर्मू, पप्पू सिंह
    गुरुवार: प्रदीप महतो, मंजीत सिंह
    शुक्रवार: राकेश सिंह, राजीव सिंह
    शनिवार: अनिल मोदी, मनोज राम
    रविवार: सुधांशु ओझा, नीलू मछुआ

    बैठक में मुख्य रूप से प्रदीप महतो,सुधांशु ओझा, संजीव सिन्हा, बारी मुर्मू, बबुआ सिंह, अनिल मोदी, राकेश सिंह, मनोज राम, पुष्पा तिर्की, नीलू मछुआ, मंजीत सिंह, पप्पू सिंह, जितेंद्र राय, बोलटू सरकार, प्रेम झा, पप्पू सिंह, ज्ञान प्रकाश, कौस्तुव राय, राकेश बाबू, बिनोद कुमार सिंह, नारायण पोद्दार व अन्य उपस्थित थे।

    सोनारी पाँच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म और हत्या मामले की फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में हो सुनवाई : दिनेश कुमार

    सोनारी में पाँच वर्षीय बच्ची संग दुष्कर्म कर अर्धनग्न और अध कटे शव मिलने के मामले में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने शोक ज़ाहिर किया है। उन्होंने गुरुवार शाम जारी अपने बयान में कहा कि जमशेदपुर में आये दिन दुष्कर्म के वारदात बढ़ रहें है जो चिंताजनक है। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि बच्ची के परिवार के रिश्तेदार द्वारा ही कथित तौर पर इस कुकृत्य को अंजाम देने की बात प्रथम दृष्टया प्रकाश में आई है जो अत्यंत शर्मनाक और मानवीय संवेदनाओं पर कुठाराघात है। दिनेश कुमार ने जमशेदपुर पुलिस से माँग किया कि चूंकि मामला दुष्कर्म और पोस्को एक्ट से भी जुड़ी है ऐसे में उपायुक्त की अनुशंसा पर मामले की अविलंब फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई पूरी हो ताकि आरोपियों को शीघ्र कठोर सजा मिल सके। पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बच्ची के परिजनों के संग सहानुभूति रखती है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को वे पार्टी नेताओं संग परिजनों से मुलाकात कर संवेदना ज़ाहिर करेंगे।

    पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी के ट्वीट के बाद पहाड़पुर पंचायत में बदली गई ट्रांसफार्मर, दो महीने बाद गाँव में शुरू हुई बिजली आपूर्ति

    पूर्वी सिंहभूम के पहाड़पुर पंचायत अंतर्गत जजराडीह टोला में दो महीनों बाद बिजली आपूर्ति शुरू हुई है। इससे ग्रामीणों ने सुकून और राहत की सांस ली है। पिछले दो महीनों से जजराडीह में ट्रांसफार्मर ख़राब थी। गाँव के घरों में बिजली गुल थी जिससे ग्रामीणों को काफ़ी कठिनाई हो रही थी। शिकायतों के बावजूद स्थानीय बिजली विभाग मामले को टालमटोल कर रही थी। भाजपा कार्यकर्ता राज मिश्रा ने इस मामले में गुरुवार को ट्वीटर पर शेयर करते हुए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी का ध्यानाकृष्ट कराते हुए हस्तक्षेप का आग्रह किया। ट्वीट पर संज्ञान लेकर कुणाल षाड़ंगी ने झारखंड विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के महाप्रबंधक सहित पूर्वी सिंहभूम के जिला उपायुक्त से बिजली विभाग के पदाधिकारियों की लापरवाही से अवगत कराते हुए ग्रामीणों की चिंता को दूर करने का निवेदन किया। कुणाल षाड़ंगी की ट्वीट का असर रहा कि देर शाम तक गाँव में 10 केवीए के नये ट्रांसफरमर का अधिष्ठापन हो गया और अब घरों में निर्बाध बिजली आपूर्ति शुरू हो गई है। जिला उपायुक्त सूरज कुमार ने ट्रांसफॉर्मर को लेकर हुई प्रगति के आशय में ट्विटर पर भी जानकारी शेयर किया है। ग्रामीणों और स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी सहित जिले के उपायुक्त और विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मियों के प्रति आभार जताया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleधीरेंद्र कुमार सिंह बने बिहार प्रदेश युवा जनता दल के प्रदेश महासचिव
    Next Article जमशेदपुर: कोविड-19 से संक्रमण मुक्त होने पर आज 193 लोगों को किया गया डिस्चार्ज328 कोरोना संक्रमित की हुई पहचान

    Related Posts

    संजीव सरदार ने पोटका में लंबित सड़क निर्माण पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

    August 10, 2026

    संजीव सरदार ने लगाई अधिकारियों को फटकार, दो साल बाद भी सड़क नहीं बनी तो भड़के विधायक

    August 10, 2026

    पोटका विधायक संजीव सरदार ने लंबित सड़क योजनाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार, दो ठेकेदार डिबार

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    संजीव सरदार ने पोटका में लंबित सड़क निर्माण पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

    संजीव सरदार ने लगाई अधिकारियों को फटकार, दो साल बाद भी सड़क नहीं बनी तो भड़के विधायक

    पोटका विधायक संजीव सरदार ने लंबित सड़क योजनाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार, दो ठेकेदार डिबार

    दूसरी ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी बनी जानलेवा, चलती ट्रेन से उतरने के दौरान एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

    सीएच एरिया में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवती की मौत, युवक गंभीर

    ममता बैनर्जी के काफिले पर ईंट-पत्थर से हमला, कहा- मेरी जान भी जा सकती थी, बीजेपी पर लगाया आरोप

    बिहार: फर्जी आईएएस, खुद को डोभाल का एजेंट बताने वाला गिरफ्तार, कई एटीएम, दस्तावेज भी मिले

    केंद्र सरकार ने 4 हाई कोर्ट में 30 नए जजों की नियुक्ति, मद्रास को मिले सबसे ज्यादा, एमपी को सबसे कम 1 न्यायाधीश

    80 की उम्र में भी काम से रिटायर नहीं होना चाहतीं उषा नाडकर्णी, लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड लेने से किया इनकार

    उत्तराखंड : उत्तरकाशी में लगे भूकंप के तेज झटके, सहमे लोग अपने घरों से निकले बाहर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.