Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत में कोरोनावायरस के 32.34 लाख मामले, 59,449 की मौत
    Breaking News राष्ट्रीय

    भारत में कोरोनावायरस के 32.34 लाख मामले, 59,449 की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 26, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस (COVID-19) का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है और मंगलवार देर रात तक संक्रमण के 61 हजार से अधिक नए मामले सामने आने से कुल संक्रमितों का आंकड़ा 32.26 लाख के पार हो गया तथा करीब 1020 और कोरोना मरीजों की मौत से मृतकों की संख्या 60 हजार के करीब पहुंच गई। वायरस के बढ़ते कहर के बीच राहत की बात यह है कि मरीजों के स्वस्थ होने की दर में भी लगातार सुधार हो रहा है और आज यह 76 फीसदी के पार पहुंच गई।महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश और तमिलनाडु समेत विभिन्न राज्यों से मिली जानकारी के अनुसार आज देर रात तक 61,564 नए मामले सामने आने से संक्रमितों का कुल आंकड़ा 32,26,445 तथा मृतकों की संख्या 59,566 हो गई है।चिंता की बात यह है कि स्वस्थ होने वाले मरीजों की तुलना में नए मामलों में वृद्धि जारी है जिसके कारण सक्रिय मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। आज 1,866 मरीज बढ़ने से सक्रिय मामले बढ़कर 7,06,234 रह गए।
    इस दौरान 56,946 लोगों के स्वस्थ होने से संक्रमण मुक्त होने वालों का आंकड़ा 24,60,067 पर पहुंच गया जिससे स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर गत दिवस के 75.90 प्रतिशत से सुधरकर 76.24 प्रतिशत पर पहुंच गई। मृत्यु दर भी घटकर 1.84 फीसदी रह जाने से भी राहत मिली है।राज्यों से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र में सबसे अधिक 10,425 नये मामले सामने आए। इसके बाद आंध्रप्रदेश में 9927, कर्नाटक में 8161, तमिलनाडु में 5951, उत्तरप्रदेश में 5006, पश्चिम बंगाल में 2964, ओडिशा में 2752, केरल में 2375, दिल्ली में 1544, बिहार में 1444, मध्यप्रदेश में 1374, पंजाब में 1293, हरियाणा में 1148, छत्तीसगढ़ में 1145 और गुजरात में 1096 नए मामले सामने आए।
    कोरोना महामारी से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के 10,425 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या मंगलवार रात बढ़कर 7 लाख के पार 7,03,823 पहुंच गई। राज्य में इस दौरान नए मामलों की तुलना में स्वस्थ मामलों में भी वृद्धि दर्ज की गई और इस दौरान 12,300 मरीजों के स्वस्थ होने से संक्रमण से मुक्ति पाने वालों की संख्या भी 5,14,790 पहुंच गई है। राज्य में इस दौरान 329 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 22,794 हो गई है।राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने की दर मंगलवार को आंशिक वृद्धि के साथ 73.14 प्रतिशत पहुंच गई जो सोमवार को 72.46 फीसदी थी जबकि मरीजों की मृत्यु दर कल के 3.23 प्रतिशत पर ही बनी रही। राहत की असली वजह यह है कि राज्य में मंगलवार सक्रिय मामलों में 2205 की कमी दर्ज की गई। राज्य में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 1,65,921 रही।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबागडेहरी पुलिस ने एसपी के निर्देश पर पुलिस आपके द्वार कार्यक्रम अभियान चलाया
    Next Article उपायुक्त जामताड़ा ने जिला वासियों से अपील किया कि कोरोना टेस्ट से ना डरे बल्कि निःसंकोच टेस्ट कराएं

    Related Posts

    स्व. एस.डी. सिंह की 28वीं पुण्यतिथि पर एसडीएसएम स्कूल में रक्तदान शिविर, 318 यूनिट रक्त संग्रह

    June 25, 2026

    जमशेदपुर: गोलमुरी गोलचक्कर के पास स्थित प्रतीक पावर मिल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा टला

    June 25, 2026

    वीडियो कॉल के दौरान युवक ने लगाई फांसी, महिला मित्र पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    स्व. एस.डी. सिंह की 28वीं पुण्यतिथि पर एसडीएसएम स्कूल में रक्तदान शिविर, 318 यूनिट रक्त संग्रह

    जमशेदपुर: गोलमुरी गोलचक्कर के पास स्थित प्रतीक पावर मिल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा टला

    वीडियो कॉल के दौरान युवक ने लगाई फांसी, महिला मित्र पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    PVUNL की बड़ी उपलब्धि: 800 मेगावाट यूनिट-2 का वाणिज्यिक संचालन शुरू, 7 माह में 1600 मेगावाट राष्ट्र को समर्पित

    राज रंग: एक तस्वीर और सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल

    गुजरात में मजदूर की संदिग्ध मौत पर बवाल, शव लेकर कंपनी गेट पर धरने पर बैठे परिजन

    मार्शल साहब: जिनकी विरासत में आज भी सांस लेता है जमशेदपुर

    जमशेदपुर: क्लासरूम में कट्टा और कारतूस लेकर पहुंचा 12वीं का छात्र, वीडियो वायरल होने पर कॉलेज ने की बड़ी कार्रवाई

    सोनारी में महिला से पर्स छीनने वाले दो स्नैचर गिरफ्तार, स्कूटी और लूटा गया सामान बरामद

    जमशेदपुर राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुधीर महतो की 70 वो जन्मदिन के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.