जामताड़ा: मंगलवार को दिव्यांग जनों की सामाजिक संस्था भविष्य किरण द्वारा कुंडहित में कोविड-19 के मानकों का अनुपालन करते हुए प्रदेश के गोड्डा जिले के मेहरमा प्रखंड के बलबड्डा थाना अंतर्गत खिरोधी गांव की एक मूक-बधिर बच्ची की आत्मा के शांति के लिए मोमबत्ती जलाकर मौन धारण किया गया!जिसमें भविष्य किरण के सनाय चटर्जी ने कहा कि 13 वर्षीय मुखबधिर बच्ची के साथ दुष्कर्म की हत्या की घटना का संस्था घोर निंदा करता है!कहा कि सरकार से निवेदन है कि स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया जाए!गठन करवा कर जांच शुरू किया जाए!कहा सकार को और अधिक होमवर्क करने की जरूरत है,ताकि मानवता शर्मसार ना हो पाए! संस्था द्वारा इंसाफ दो सरकार इंसाफ दो के नारे लगाए गये! बताते चले संस्था द्वारा तख्ती लेकर दोषीयों को गिरफ्तार करें, दोषियों को जल्द से जल्द सजा दें,सरकार से मांग किया गया!मौके पर सनाय चटर्जी के अलावा कुंदन गोस्वामी सहित अन्य मौजूद थे!
सामाजिक संस्था भविष्य किरण ने मुख बाधिर बच्ची के इंसाफ के लिए उठाई आवाज
Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
Next Article बीडीओ के निर्देश पर साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित

