Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा नेता हराधन दास के निधन पर भाजपा जमशेदपुर ने जताया शोक
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    भाजपा नेता हराधन दास के निधन पर भाजपा जमशेदपुर ने जताया शोक

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 25, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा नेता हराधन दास के निधन पर भाजपा जमशेदपुर ने जताया शोक

    स्मृतियों में सदैव अमर रहेंगे हराधन दास : दिनेश

    जमशेदपुर, मंगलवार। जमशेदपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जुगसलाई विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रहे हराधन दास के आकस्मिक निधन पर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने शोक व्यक्त किया है। मंगलवार शाम भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर हराधान दास के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए इसे अपूर्णीय क्षति बताया। गुंजन यादव ने बागुनहातु स्थित हराधान दास के घर जाकर शोक संतप्त परिवार से मिलकर ढाँढस बँधाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा ने एक सच्चे व समर्पित सिपाही को खो दिया। संगठन में कार्यकर्ताओं को अभिभावक के रूप में मार्गदर्शन करने वाले हराधान दास के परिजनों के साथ भाजपा परिवार खड़ा है। संगठन को उनकी कमी हमेशा महसूस होगी। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।
    स्मृतियों में सदैव अमर रहेंगे हराधन दास : दिनेश

    भारतीय जनता पार्टी के वरीय नेता और जुगसलाई विधानसभा से बतौर पार्टी प्रत्याशी चुनाव लड़ चुके हराधन दास के देहावसान पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने संवेदना व्यक्त किया। उन्होंने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्व. दास का असमय चले जाना भारतीय जनता पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति है। कहा कि उनके निधन से मैनें अपना एक अभिभावक खो दिया। उन्होंने बताया कि हराधन दास सुचितापूर्ण राजनीति में आस्था रखतें थे। उनके विचार और कृतित्व सदैव पार्टी कार्यकर्ताओं की स्मृतियों में अमर रहेंगे। पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने वर्ष 2005 की विधानसभा चुनाव की स्मृतियों को साझा करते हुए कहा कि स्व. हराधन दास ने जुगसलाई विधानसभा में भाजपा को मजबूत किया। बताया कि बेहद कम मतों के अंतर से पराजय झेलनी पड़ी थी। उक्त चुनाव जुगसलाई विधानसभा में भाजपा की सबसे बेहतर प्रदर्शन रही। बताया कि तब के विजयी प्रत्याशी दुलाल भुइयां को 59649 और दूसरे स्थान पर हराधन जी को 56995 वोट प्राप्त हुए थे। उन्होंने ईश्वर से उनके परिजनों और शुभचिंतकों को दुःख सहने की संबल और धैर्य प्रदान करने की कामना की है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड / वनांचल और जेपी आंदोलनकारी के रुप में चिन्हित 11 आंदोलनकारियों अथवा उनके आश्रितों को मिलेगा पेंशन
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बिहार में पांच नए निजी विश्वविद्यालय, शिक्षा क्रांति को बूस्ट!

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.