निजाम खान
*एनआईए के तहत आतंकवादी/ उग्रवादी से संबंधित मामलों की सुनवाई के लिए रांची में बनेगा विशेष न्यायालय*
====================
*मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने विशेष न्यायालय के गठन से संबंधित प्रस्ताव को स्वीकृति दी*
====================
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के तहत आतंकवादी/ वामपंथी उग्रवादी से संबंधित मामलों की सुनवाई के लिए रांची में एक विशेष न्यायालय का गठन किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने इस बाबत विशेष न्यायालय के गठन संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. सीबीआई की तर्ज पर ही एनआईए के विशेष न्यायालय का गठन किया जाएगा. ज्ञात हो कि केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा इस विशेष न्यायालय के गठन का अनुरोध किया गया था.

