Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोरोना के ईलाज में अस्पतालों की लूट पर भाजपा ने जताई चिंता, मनमानी पर सरकारी हस्तक्षेप की माँग
    Breaking News अपराध झारखंड राजनीति

    कोरोना के ईलाज में अस्पतालों की लूट पर भाजपा ने जताई चिंता, मनमानी पर सरकारी हस्तक्षेप की माँग

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 21, 2020Updated:August 21, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोरोना के ईलाज में अस्पतालों की लूट पर भाजपा ने जताई चिंता, मनमानी पर सरकारी हस्तक्षेप की माँग

    ● कोरोना आपदा में लाभ का अवसर तलाश रहें निज़ी अस्पताल, चिकित्सा शुल्क तय करे सरकार : कुणाल षाड़ंगी

    कोरोना संक्रमित मरीजों के ईलाज और चिकित्सकीय परीक्षण में राज्य के प्राइवेट अस्पतालों में मची लूट पर भारतीय जनता पार्टी ने चिंता ज़ाहिर किया है। शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने इस विषय को संवेदनशील बताते हुए इसमें फ़ौरन सरकारी हस्तक्षेप की माँग की है। राजधानी राँची सहित अन्य जिलों के डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर अस्पतालों में कोरोना संक्रमित मरीज़ों का भारी आर्थित दोहन की जा रही है। पीपीई किट, मास्क, कमरें, नर्सिंग शुक्ल सहित अन्य सुविधाओं के नाम पर मनमाने शुल्क वसूले जा रहे हैं। उदाहरणार्थ कई अस्पताल एक मरीज़ से 24 घँटों के ईलाज के नाम पर 58 हज़ार रुपये तक वसूल रहे हैं। निज़ी अस्पताल प्रबंधनों के इस कृत्य को भारतीय जनता पार्टी ने अमानवीय और घोर चिंता का कारक बताया है। प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता और पूर्व विधायक रहें कुणाल षाड़ंगी ने इस मामले पर राज्य सरकार की चुप्पी पर भी सवाल उठाते हुए व्यवस्था में अविलंब सुधार की माँग की है। उन्होंने इस आशय में कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि कोरोना आपदा में लाभ का अवसर कमाना अमानवीय आचरण है। कहा कि लंबे समय से अस्पतालों की मनमानी मीडिया की सुर्खियों में है, किंतु राज्य सरकार कुम्भकर्णी निंद्रा में है। सरकार उदासीनता पर भी भाजपा ने सवाल खड़े करते हुए अविलंब पहल सुनिश्चित करने की माँग की है। पूर्व विधायक सह प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी न इस मामले में झारखंड सरकार को निगरानी कमिटी और औचक छापेमारी के लिए उड़न दस्ता गठित करने का आग्रह किया है ताकि मनमानी शुल्क वसूली पर अंकुश संभव हो। उन्होंने कहा कि संक्रमित मरीजों के प्रति सहानुभूति जरूरी है ना कि आपदा को अवसर में बदला जाये। भारतीय जनता पार्टी ने माँग किया कि अविलंब मनमानी को रोकने की दिशा में झारखंड सरकार अत्यावश्यक पहल सुनिश्चित करते हुए अन्य राज्यों की तर्ज़ पर चिकित्सकीय शुल्क निर्धारित करने को प्रासंगिक बताया है ताकि मुनाफाखोरी पर नियंत्रण और अंकुश संभव हो। भाजपा प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि निज़ी अस्पतालों की मनमानी रोकने के साथ ही शासकीय अस्पतालों के संसाधन दुरुस्त करने की ज़रूरत है। वहीं अविलंब कोरोना संक्रमण के इलाज के लिए राज्य सरकार के स्तर से शुल्क निर्धारित कर अस्पतालों को पाबंद किया जाये तथा इसकी निगरानी के लिए कमिटी भी गठित हो ताकि संक्रमित मरीजों के परिजनों पर वित्तीय बोझ ना पड़े। भाजपा प्रवक्ता ने कोरोना के इलाज को आयुष्मान भारत योजना से जोड़ने को कहा ताकि आर्थिक रूप से कमज़ोर संक्रमित मरीज़ों को राहत मिले।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडब्ल्यूएचओ के मुताबिक कोरोना संक्रमण से मरने वाले व्यक्ति की डेड बाॅडी के अंतिम संस्कार से खतरा नहीं
    Next Article चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए जारी की गाइडलाइंस

    Related Posts

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    June 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    पेट्रोल की गुणवत्ता जांच की मांग को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.