Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डब्ल्यूएचओ के मुताबिक कोरोना संक्रमण से मरने वाले व्यक्ति की डेड बाॅडी के अंतिम संस्कार से खतरा नहीं
    Breaking News झारखंड

    डब्ल्यूएचओ के मुताबिक कोरोना संक्रमण से मरने वाले व्यक्ति की डेड बाॅडी के अंतिम संस्कार से खतरा नहीं

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 21, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    *WHO के मुताबिक कोरोना संक्रमण से मरने वाले व्यक्ति की डेड बाॅडी के अंतिम संस्कार से खतरा नहीं….*
    ===================
    कोरोना संक्रमण को लेकर सिविल सर्जन डाॅ0 विजय कुमार द्वारा जानकारी दी गयी है कि कोरोना संक्रमण से मृत्यु के पश्चात शव के अंतिम संस्कार से वायरस नहीं फैलता है। चूंकि कोविड-19 एक नई बीमारी है और वैज्ञानिकों के पास फिलहाल इसकी सीमित समझ है इसलिए महामारी से संबंधित जो भी जानकारी प्राप्त हो रही है उसी के आधार पर गाईडलाईन तैयार की जाती है। वर्तमान में प्रायः ऐसा देखा जाता है कि कोरोना संक्रमण से मृत्यु के पश्चात परिजनों द्वारा शव लेने में डर एवं शव के अंतिम संस्कार को लेकर कई तरह की समस्याएँ उत्पन्न होती रहती है, जबकि अगर डेडबॉडी को इलेक्ट्रिक मशीन, लकड़ी या सीएनजी से जलाया जाता है तो जलते समय आग की तापमान 800 से 1000 डिग्री सेल्सियस होगा, ऐसे में कोई भी वायरस जीवित नहीं रहेगा। इसके अलावा अगर डेडबॉडी को दफनाने की जगह और पीने के पानी के स्त्रोत में 30 मीटर या उससे अधिक की दूरी है तो डेडबाॅडी को दफनाने पर कोई खतरा नहीं होगा। इसके अलावा सिविल सर्जन द्वारा जानकारी दी गयी कि कोरोना संक्रमित मरीज के द्वारा खाँसने या छींकने पर उनके ड्राॅपलेट्स के सम्पर्क में आने पर कोरोना संक्रमण के प्रसार का खतरा बना रहता है परन्तु किसी कोरोना संक्रमित मरीज के मृत्यु हो जाने के पश्चात उसके शव के अंतिम संस्कार करने से कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा नहीं है। इसलिए लोग स्वास्थ्य सुरक्षा मानकों का उपयोग करते हुए निर्भिक होकर कोरोना संक्रमित व्यक्ति के शव का अंतिम संस्कार कर सकते हैं।
    *■ अंत्योष्टि या दफन करने से संबंधित गाईडलाइन….*
    अंतिम संस्कार की जगह को और कब्रिस्तान को संवेदनशील जगह मानें। भीड़ को जमा ना होने दें, ताकि कोरोना वायरस के खतरे को कम रखा जा सके। परिवार के अनुरोध पर मेडिकल स्टाफ के लोग अंतिम दर्शन के लिए मृतक का चेहरा प्लास्टिक बैग खोलकर दिखा सकते हैं, पर इसके लिए भी सारी सावधानियाँ बरती जाएं। अंतिम संस्कार से जुड़ीं सिर्फ उन्हीं धार्मिक क्रियाओं की अनुमति होगी जिनमें शव को छुआ न जाता हो। शव को नहलाने, चूमने, गले लगाने या उसके करीब जाने की अनुमति नहीं होगी। शव दहन से उठने वाली राख से कोई खतरा नहीं है। अंतिम क्रियाओं के लिए मानव-भस्म को एकत्र करने में कोई खतरा नहीं है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटीएमएच में बंदी की संदिग्ध मौत के बाद गोलमुरी मुख्य मार्ग घंटों जाम
    Next Article कोरोना के ईलाज में अस्पतालों की लूट पर भाजपा ने जताई चिंता, मनमानी पर सरकारी हस्तक्षेप की माँग

    Related Posts

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    June 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    पेट्रोल की गुणवत्ता जांच की मांग को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.