रुक-रुक कर बारिश से जनजीवन बेहाल
जमशेदपुर में पिछले 24 घंटो से हो रहे रूक- रूककर बारिश से जनजीवन बेहाल है। वही वारिस के दौरान सोनारी के आदर्श नगर में बाहर से नाला का पानी और बारिश का पानी से जल जमाव का स्थिति उत्पन्न होने के कारण कई वर्षों से फ्लैट में रहने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके पीछे बारिश नहीं बल्कि सिस्टम की खामियों को दोषी माना जा सकता है। उधर ध्वस्त हो चुके सिवरेज और ड्रेनेज सिस्टम और विभागीय लापरवाही का खामियाजा आम लोगों को भारी- भरकम नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। ये जो तस्वीरें आप देख रहे हैं, ये जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत आदर्श नगर का है। जहां बारिश के पानी का निकासी नहीं होने के कारण हल्की बारिश में भी बारिश का पानी और नालों का पानी नीचे फ्लैट के घरों में घुस रहा है। वहीं खरकई और स्वर्णरेखा नदी के आसपास कदमा, शास्त्रीनगर, मानगो, बागबेड़ा सहित अन्य निचले इलाकों के लोगों में दहशत साफ देखा जा सरकता है. एक तरफ प्रशासन जहां कोरोना के कारण अस्त- व्यस्त है, वहीं शहर में हो रहे जोरदार बारिश के बीच आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो चली है. फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए जरूरी तैयारियां शुरू कर दी गयी है. वैसे इसका खाका क्या होगा इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गयी है.

