Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री के आदेश के दो घंटे के अंदर बना राशन कार्ड व गांव वालों को शुद्ध पानी
    Breaking News झारखंड राजनीति

    मुख्यमंत्री के आदेश के दो घंटे के अंदर बना राशन कार्ड व गांव वालों को शुद्ध पानी

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 19, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *★मुख्यमंत्री के आदेश के दो घंटे के अंदर बना राशन कार्ड व गांव वालों को शुद्ध पानी*

    Nizam Khan

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के आदेश के दो घंटे बाद गिरीडीह के बिरनी प्रखंड स्थित बराय गांव निवासी स्वर्गीय जीवलाल मंडल की पत्नी का राशन कार्ड निर्गत कर दिया गया। जबकि पिछले आठ माह से लाभुक राशन कार्ड हेतु प्रयासरत था। मुख्यमंत्री को इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त गिरीडीह बताया कि मामले को संज्ञान में लेते हुए जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा स्वर्गीय जीवलाल मंडल की धर्मपत्नी इंद्रा देवी का राशन कार्ड बना दिया गया है। साथ ही अन्य योजनाओं का भी लाभ नियमानुसार इनको दिया जा रहा है।

    *यह मिली थी शिकायत…*

    मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई थी कि पारा शिक्षक जीवलाल मंडल की एक वर्ष पूर्व इलाज के आभाव में मृत्यु हो गई। इलाज के लिए उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। आज जीवलाल मंडल का परिवार के सदस्य राशन की किल्लत का सामना कर रहें हैं। राशन कार्ड के लिए परिजन विगत आठ माह से दर दर भटक रहे हैं, लेकिन राशन कार्ड नहीं बन रहा।

    *पहले पीते थे नदी का गंदा पानी, अब पियेंगे शुद्ध जल*

    मुख्यमंत्री के आदेश के बाद मसलिया के बेलियाजोर जोजोटोला के ग्रामीणों को शुद्ध जल उपलब्ध करा दिया गया। इससे पूर्व गांव के लोग विगत एक माह से नदी का दूषित जल पीने को विवश थे। मुख्यमंत्री को उपायुक्त दुमका ने अवगत कराया कि गांव में खराब पड़े एक हैंडपंप को ठीक कर कर दिया गया है। दूसरा काफी क्षतिग्रस्त है, जिसे यथाशीघ्र ठीक कर ग्रामीणों को पानी उपलब्ध करा दिया जाएगा।

    *नदी का गंदा पानी पीने की मिली थी जानकारी…*

    मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई थी कि दुमका के मसलिया प्रखंड स्थित जोजोटोला के गरीब आदिवासी नदी का गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। मुख्यमंत्री से गांव के लोगों को स्वच्छ पीने का पानी उपलब्ध कराने का आग्रह किया था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगर्भवती महिला का कोरोना का जांच रिपोर्ट गायब,मची सनसनी
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.