Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोविड के आड़ में मरीजों का शोषण करने वाले प्राइवेट अस्पताल के लाइसेंस को किया जाएगा रद्द : बन्ना गुप्ता
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से झारखंड राजनीति संवाद विशेष

    कोविड के आड़ में मरीजों का शोषण करने वाले प्राइवेट अस्पताल के लाइसेंस को किया जाएगा रद्द : बन्ना गुप्ता

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 17, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोविड के आड़ में मरीजों का शोषण करने वाले प्राइवेट अस्पताल के लाइसेंस को किया जाएगा रद्द : बन्ना गुप्ता

    आज अपने आवास पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि लगातार शिकायत मिल रही हैं कि प्राइवेट अस्पताल कोरोना के इलाज के आड़ में मरीजों का शोषण कर रहे हैं इस तरह की कई शिकायतें मिली हैं. उन्होंने बताया कि साक्ष्य के साथ जैसे ही एक ही शिकायत पहुंचेगी तो संबंधित निजी अस्पताल के लाइसेंस तक को रद्द करने में सरकार नहीं हिचकेगी. उन्होंने कहा कि महामारी के दौर में भी इसे कमाई का जरिया बनाया जा रहा है.यह मानवीय मूल्यों के खिलाफ है.

    चार ज्यादा प्रभावित जिलों में 2 दिवसीय स्पीड टेस्टिंग, 40 हजार जांच का लक्ष्य

    स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित झारखंड के 4 जिलों मसलन रांची, जमशेदपुर, पलामू और धनबाद में अभियान चलाकर 2 दिन में 40 हजार टेस्ट किया जाएगा.उन्होंने बताया कि प्रत्येक जिले में 10 हजार टेस्ट का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। रिपोर्ट के आधार पर अन्य जिलों में भी अभियान की तैयारी की जाएगी.

    बेड की कमी नहीं, एसिंप्टोमेटिक मरीजों के को किया जाए होम आइसोलेट

    उन्होंने कहा कि वर्तमान में जो मौतें हुई है उसमें ज्यादातर मरीजों की मौत मल्टीप्ल ऑर्गन फैलियर की वजह से हुई है. बहुत कम ऐसे मरीज हैं जिनकी मौत का कारण कोरोना बना है. एसिंप्टोमेटिक मरीजों के होम आइसोलेशन के सवाल पर उन्होंने कहा कि क्योंकि संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं. इसलिए कोशिश की जा रही है कि एसिंप्टोमेटिक मरीजों को होम आइसोलेशन में ही रखा जाए. यहां तक कि माइल्ड लक्षण वाले मरीजों को भी होम आइसोलेशन में रखने की उन्होंने बात कही है. हालांकि उन्होंने कहा कि जिन मरीजों के साथ घर में आइसोलेशन योग्य सुविधा नहीं होगी, उन्हें सरकारी स्तर पर दूसरे जगहों पर रखा जाएगा.

    कोरोना पर सरकार गंभीर, हर मुमकिन प्रयास किए जाएंगे

    स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि कोरोना को लेकर राज्य सरकार पहले दिन से गंभीर हैं, नए बेड बनाने के लिए सरकार विभिन्न विकल्पों पर ध्यान दे रही हैं।सरकार हम मुमकिन प्रयास कर रही हैं और आगे भी जरूरत पड़ी तो रणनीति बदलकर भी इससे लड़ा जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड सरकार द्वारा राज्य निर्माता अटल जी की पुण्यतिथि पर अपमान से आहत भाजपा ने किया प्रेस कॉंफ्रेंस
    Next Article इलाज के लिए जुगसलाई स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे पूर्व सैनिक को डॉ एच. हेंब्रम ने अस्पताल आने से मना किया

    Related Posts

    जमशेदपुर राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुधीर महतो की 70 वो जन्मदिन के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई

    June 25, 2026

    मुजफ्फरपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, चार जिलों से मंगानी पड़ी दमकल की गाड़ियां

    June 25, 2026

    भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप ने रचाई शादी, अक्षिता राज संग लिए सात फेरे

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुधीर महतो की 70 वो जन्मदिन के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई

    मुजफ्फरपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, चार जिलों से मंगानी पड़ी दमकल की गाड़ियां

    भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप ने रचाई शादी, अक्षिता राज संग लिए सात फेरे

    जामताड़ा में वज्रपात का कहर, शादी समारोह में गिरी आकाशीय बिजली; दो की मौत, दो गंभीर

    टाटा स्टील कर्मचारियों के वेतन समझौते पर लगी मुहर, 10,500 कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.