Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राम मंदिर भूमि पूजन पर भाजपा गोलमुरी मंडल ने कारसेवक का किया सम्मान
    Breaking News Headlines झारखंड धर्म राष्ट्रीय

    राम मंदिर भूमि पूजन पर भाजपा गोलमुरी मंडल ने कारसेवक का किया सम्मान

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 5, 2020Updated:August 5, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राम मंदिर भूमि पूजन पर भाजपा गोलमुरी मंडल ने कारसेवक का किया सम्मान

    बुधवार, जमशेदपुर: भारतीय जनता पार्टी गोलमुरी मंडल ने राम मंदिर निर्माण को लेकर 1992 में अयोध्या कूच करने वाले कारसेवक का सम्मान किया। बुधवार को गोलमुरी मेन रोड स्थित पार्टी कार्यालय में मंडल अध्यक्ष प्रोबिर चटर्जी राणा के नेतृत्व में वर्ष 1992 में राम मंदिर निर्माण के संघर्ष व विवादित ढांचा ध्वस्त करने में अग्रणीय रूप से सक्रिय भूमिका निभाने वाले कारसेवक भाजपा कार्यकर्ता टुइलाडुंगरी निवासी अमोद सिंह को सम्मानित किया गया। इस दौरान पूर्व महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार, मिथिलेश सिंह यादव एवं खेमलाल चौधरी द्वारा केसरिया साफा, अंगवस्त्र, फूलमाला पहनाकर अयोध्या में बनने वाले श्रीराम मंदिर की तस्वीर वाली स्मृति चिह्न भेंटकर उनके योगदान के लिए आभार प्रकट किया गया। इस दौरान अमोद सिंह ने 6 दिसम्बर 1992 में विवादित ढांचा ध्वस्त करने अौर राममंदिर निर्माण की यात्रा का वृतांत सुनाते हुए बताया कि देश के कोने-कोने से राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ व विश्व हिंदू परिषद सहित राम भक्तों का जत्था अयोध्या के लिए निकल पड़ा था। रास्ते की रुकावटें लाठी चार्ज समेत सभी बाधाओं के बावजूद राम भक्तों के अंदर जो अदम्य साहस, जोश उत्साह था, उसकी लौ कभी बुझ न सकी। सैकड़ो वर्षों के संघर्ष, त्याग व बलिदान के बाद प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर के शिलान्यास की शुभ घड़ी आ गयी।

    तुष्टिकरण की राजनीति के लिए राम भक्तों की धार्मिक भावना आहत कर रही हेमंत सरकार : दिनेश

    लोकआस्था के प्रमुख तीर्थ स्थल श्री अयोध्या जी में रामजन्मभूमि में मंदिर के भूमि पूजन को लेकर जमशेदपुर में उत्साहित हिंदू संगठनों के आयोजनों पर जिला प्रशासन द्वारा रोक लगाये जाने के निर्णय पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने जमशेदपुर जिला प्रशासन के इस निर्णय को अविवेकपूर्ण और अप्रासंगिक करार देते हुए कहा कि सूबे की हेमंत सरकार रामभक्तों की आस्था और धार्मिक भावनाओं को आहत कर रही है। दिनेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री के इशारों पर तुष्टिकरण की राजनीति के लिए ऐसे अप्रासंगिक और बाध्यकारी आदेश जारी करवाये जा रहे हैं। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि कोरोना पर श्रीराम भक्तों का उत्साह हावी है। अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन हिंदू जनमानस की वर्षों पुराने संकल्प की सिद्धि है। कहा कि मंगलवार को ही प्रदेश भाजपा ने मंदिरों और देवस्थानों पर उल्लासपूर्ण धार्मिक आयोजनों के लिए सशर्त अनुमति देने के लिए राज्य सरकार का ध्यानाकृष्ट कराया था। इसके बावजूद हेमंत सरकार तुष्टिकरण की राजनीति पर अडिग है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि जमशेदपुर जिला प्रशासन और राज्य सरकार को अपने तुगलकी फ़रमान पर पुनर्विचार करनी चाहिए ताकि रामभक्तों की भावना का सम्मान रहे

     

     

    वहीं, पूर्व महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि राम मंदिर आंदोलन में अग्रणीय भूमिका निभाने वाले गोलमुरी के भाजयुमो अध्यक्ष रहे अमोद सिंह का योगदान युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत है। भारतीय सनातन संस्कृति के उच्चतम आदर्श प्रभु श्रीराम के मंदिर निर्माण का यह ऐतिहासिक दिन सभी भारतवासियों के लिए भावुक और गौरवान्वित कर देने वाला क्षण है।

    इस दौरान पूर्व जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार, मंडल अध्यक्ष प्रोबिर चटर्जी राणा, मिथिलेश सिंह यादव, खेमलाल चौधरी, अप्पा राव, अजय सिंह, अशोक सामंत, सरस्वती साहू, सीनू राव, मुकेश चौधरी, प्रेम झा, पप्पू उपाध्याय, अमिश अग्रवाल, सुदीप दास, सतीश शर्मा, रंजीत गुप्ता, सतीश सिंह, बिनोद गुप्ता, दीपक मुखर्जी, रवींद्रनाथ घोष, जयदीप मुखर्जी, नरेंद्र सिंह, दीपक प्रताप सिंह समेत अन्य उपस्थित थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसुशांत सिंह राजपूत केस की CBI करेगी जांच
    Next Article श्री राम मंदिर आंदोलन के दौरान जेल गए लोगों को सम्मानित किया गया

    Related Posts

    आज भी ‘गुलामी जिंदा है’: मुजफ्फरनगर में 13 मजदूरों की दहला देने वाली आपबीती

    June 27, 2026

    पासपोर्ट और भारत की नागरिकता का प्रमाण: उलझनें और चुनौतियाँ

    June 27, 2026

    रिश्तों का संकट: विश्वास के कत्ल से हिलता समाज, समाधान कब?

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    आज भी ‘गुलामी जिंदा है’: मुजफ्फरनगर में 13 मजदूरों की दहला देने वाली आपबीती

    पासपोर्ट और भारत की नागरिकता का प्रमाण: उलझनें और चुनौतियाँ

    रिश्तों का संकट: विश्वास के कत्ल से हिलता समाज, समाधान कब?

    मॉनसून सत्र से पहले देश में बदल रहा राजनीतिक संख्या बल: क्या होगा असर?

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    डॉ. राजकुमार के पत्र की जांच कराएं सीएमः सरयू राय

    टाटा-रांची एलिवेटेड कॉरिडोर को फिर झटका, वन भूमि डायवर्जन के लिए NOC पर सरकार ने लगाई रोक!

    यौम-ए-आशूरा पर विभिन्न अखाड़ा समितियों के सम्मान समारोह में शामिल हुए बन्ना गुप्ता व मेयर सुधा गुप्ता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.