Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रामलला के सामने साष्टांग दंडवत हुए मोदी, रखी गई श्री राममंदिर की नींव
    Breaking News उत्तर प्रदेश धर्म राष्ट्रीय

    रामलला के सामने साष्टांग दंडवत हुए मोदी, रखी गई श्री राममंदिर की नींव

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 5, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अयोध्या: मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम की जन्म स्थली पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश दुनिया के करोड़ों रामभक्तों के सदियों से खुली आंखों से देखे जा रहे सपने को साकार कर दिया है. वर्षों तक अदालत में मामला चलने के बाद आज पीएम मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर की नींव रख दी है. इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर का भूमि पूजन किया है. पीएम मोदी ने अयोध्या पहुंच हनुमानगढ़ी में पूजा भी की, जिसके बाद उन्होंने रामलला के दर्शन किए.इस मौके पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रीय स्वयं सेवक प्रमुख मोहन भागवत मौजूद थे. पुरोहितों ने प्रधानमंत्री से विधिवत पूजा अर्चना कराई. इस दौरान चांदी की नौ शिलाओं का पूजन किया गया. करीब 12 बजे शुरू हुआ भूमि पूजन कार्यक्रम करीब 48 मिनट चला. अभिजीत मुहुर्त में भूमि पूजन और शिला पूजन सम्पन्न होने के बाद श्री मोदी ने साक्षात दंडवत कर देश की तरक्की और कोरोना के नाश का वरदान प्रभु श्रीराम से मांगा. भूमि पूजन कार्यक्रम के बाद हर हर महादेव,जय श्रीराम और भारत माता की जय के नारे लगाये गए. हनुमानगढ़ी में दर्शन करने के बाद पीएम मोदी भूमि पूजन के लिए पहुंचे हैं. उन्होंने राम लला के सामने साष्टांग प्रणाम भी किया. पीएम मोदी ने परिसर में पारिजात का पौधा भी लगाया.बता दें कि इस दिन का लोग सैंकड़ों वर्षों से बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. इस कार्यक्रम को लेकर पूरे देश में खुशियों का माहौल है. आलम यह है कि देश में दिवाली से पहले दीपावली सा माहौल है. अयोध्या नगरी मंगलवार सूर्यास्त होते ही जगमग रोशनी से नहा उठी. मंगलवार को रोशनी में नहाया शहर बुधवार रात तक जगमग रहेगा. अयोध्या धाम में 3,51,000 दिए जलाए गए हैं. राम की पैड़ी समेत अयोध्या धाम के 50 स्थानों पर दिए जलाए गए. अयोध्या धाम के सभी मंदिरों में दिये जल रहे हैं.मोदी ने अपने ऐतिहासिक दौरे की शुरूआत हनुमानगढी के दर्शन कर की जिसके बाद उन्होने श्रीरामजन्मभूमि पर विराजमान रामलला के दर्शन किये और आरती उतारी. बाद में प्रधानमंत्री पीले रंग के कुर्ते,सफेद धोती और भगवा गमझा धारण किये भूमि पूजन के लिये चौकी पर विराजे. काशी के प्रकांड तीन विद्धानों ने भूमि पूजन का अनुष्ठान शुरू किया. मोदी को यजमान के तौर पर संकल्प दिलाया गया और गणेश पूजन के साथ भूमि पूजन का कार्यक्रम शुरू हो गया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमोदी राज में पूरा हुआ भाजपा का एक और प्रमुख वादा
    Next Article भूमिपूजन के बाद बोले CM योगी, 135 करोड़ भारतवासियों का संकल्प पूरा

    Related Posts

    रिश्तों का संकट: विश्वास के कत्ल से हिलता समाज, समाधान कब?

    June 27, 2026

    मॉनसून सत्र से पहले देश में बदल रहा राजनीतिक संख्या बल: क्या होगा असर?

    June 27, 2026

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    June 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पासपोर्ट और भारत की नागरिकता का प्रमाण: उलझनें और चुनौतियाँ

    रिश्तों का संकट: विश्वास के कत्ल से हिलता समाज, समाधान कब?

    मॉनसून सत्र से पहले देश में बदल रहा राजनीतिक संख्या बल: क्या होगा असर?

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    डॉ. राजकुमार के पत्र की जांच कराएं सीएमः सरयू राय

    टाटा-रांची एलिवेटेड कॉरिडोर को फिर झटका, वन भूमि डायवर्जन के लिए NOC पर सरकार ने लगाई रोक!

    यौम-ए-आशूरा पर विभिन्न अखाड़ा समितियों के सम्मान समारोह में शामिल हुए बन्ना गुप्ता व मेयर सुधा गुप्ता

    एसआईआर में फर्जी दस्तावेज बनवाने पर होगी सख्त कार्रवाई: उपायुक्त राजीव रंजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.