Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भगवान शिव इस विपदा से जल्द से जल्द छुटकारा दिलाये-काले
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड धर्म राजनीति

    भगवान शिव इस विपदा से जल्द से जल्द छुटकारा दिलाये-काले

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 3, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अंतिम सोमवारी में हर‌‌ हर महादेव सेवा संघ ने आयोजित की वर्चुअल भजन संध्या

    भगवान शिव इस विपदा से जल्द से जल्द छुटकारा दिलाये-काले

    हर हर महादेव सेवा संघ की 19 वां सालाना समारोह भजन संध्या के रूप में पूरी सावधानियों और गाइड लाइन के तहत साकची कायालय में आयोजित किया गया। पूरे कार्यक्रम को वर्चुअल रूप से सोशल मीडिया फेसबुक पर लाइव प्रसारित किया गया।संघ गत 18 वर्षों से सावन माह की अंतिम सोमवारी को भव्य रूप से यह भजन संध्या आयोजित करता आया है जिसकी ख्याति पूरे देश मे फैली हुई है । इसके मंच पर देश के सभी नामी गिरामी भजन गायक आ चुके हैं। आज भी वे वीडियो संदेशों के साथ उपस्थित हुए और श्रद्धालुओं को कोरोना समाप्त होने के बाद फिर आने का भरोसा दिया। भजन संध्या में शहर के प्रसिद्ध भजन गायक कृष्णमूर्ति ने शिव स्तुति में भजन गाया और समां बांध दिया। इस कार्यक्रम के लाइव प्रसारण के दौरान पूर्व बर्षों की भजन संध्या में शामिल हुए भजन सम्राट पदमश्री अनूप जलोटा, पदमश्री मालिनी अवस्थी,मनोज तिवारी,कैलाश खेर,लखविंदर सिंह लक्खा एवं कल्पना पटवारी के द्वारा शुभकामना संदेश दिया गया। इनमें कुछ के पिछले कार्यक्रमों के रिकार्डेड क्लिप भी प्रसारित किये गए। संघ रत्न सेवा अवार्ड की रिकार्डेड प्रस्तुति भी की गई । इस बर्ष पत्रकार रतन जोशी एवम होमियोपैथ डॉक्टर चंद्रशेखर झा को यह अवार्ड दिया गया। भजन कार्यक्रम में संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि इस मौजूदा परिस्थिति में पूरे विश्व में जो संकट की घड़ी उत्पन्न हुई है भगवान शिव से प्रार्थना है कि इस विपदा से जल्द से जल्द छुटकारा दिलाये।
    भजन संध्या को धनुर्धर त्रिपाठी ने संचालित किया। इस अवसर पर चेयरमैन ब्रिज भूषण सिंह,अध्यक्ष सुखविंदर निक्कू, पी एन पांडेय, राजू मारवाह , अश्विनी मुटरेजा,जुगुन पांडेय आदि सहित काफी सीमित संख्या में सदस्य शामिल हुए लेकिन सोशल साइट्स पर लाखों लोगों ने इसका आनंद उठाया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोरोना काल में सावधानीपूर्वक बहनों ने बांधा भाइयों के कलाई पर राखी
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले ‘निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है’

    August 8, 2026

    प्रमोद कुमार तिवारी बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के डिप्टी चेयरमैन, गुलजार सिंह को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    August 8, 2026

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले ‘निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है’

    प्रमोद कुमार तिवारी बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के डिप्टी चेयरमैन, गुलजार सिंह को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.