Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पटना सिटी एसपी विनय तिवारी के क्वारंटीन पर बिहार-मुंबई पुलिस आमने-सामने, डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने बुलाई अहम बैठक
    Breaking News Headlines अपराध उत्तर प्रदेश खबरें राज्य से झारखंड बिहार राष्ट्रीय सिनेमा

    पटना सिटी एसपी विनय तिवारी के क्वारंटीन पर बिहार-मुंबई पुलिस आमने-सामने, डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने बुलाई अहम बैठक

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 3, 2020Updated:August 3, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बिहार पुलिस और मुंबई पुलिस आमने-सामने आती दिख रही है। जिस तरह से मुंबई में बिहार पुलिस की जांच टीम का नेतृत्व करने के लिए पटना सिटी एसपी विनय तिवारी रविवार शाम मुंबई पहुंचे और फिर उन्हें बीएमसी की ओर से क्वारंटीन किया गया, इसको लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। खुद बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने इस मामले को लेकर बिहार पुलिस दिन में दो बजे अहम बैठक बुलाई है। इस बीच विनय तिवारी ने एक निजी टीवी चैनल से बात करते हुए कहा कि अभी तक मेरा सैंपल नहीं लिया गया है। मुझे 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया गया है।
    मुझे क्वारंटीन किया गया लेकिन सैंपल नहीं लिया गया: पटना सिटी एसपी
    पटना सिटी एसपी विनय तिवारी मुंबई में बिहार पुलिस की जांच टीम का नेतृत्व करने पहुंचे हैं। विनय तिवारी ने एक न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा कि मैं गेस्ट हाउस में क्वारंटीन हूं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुंबई में मौजूद टीम के संपर्क में हूं। मुझे महाराष्ट्र सरकार का ऑर्डर दिखाया गया, जिसके बाद क्वारंटीन किया गया है। हालांकि, एयरपोर्ट पर किसी ने कुछ नहीं कहा। विनय तिवारी ने भी बताया कि अभी सैंपल नहीं लिया गया, मैं ड्यूटी पर हूं तो मुझे छूट मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगले 14 दिन क्वारंटीन में रहने से जांच प्रभावित होगी।
    क्वारंटीन से जांच होगी प्रभावित: विनय तिवारी
    विनय तिवारी ने कहा कि क्वारंटीन के बारे में मुझे पहले से कुछ भी नहीं बताया गया। मैं सरकार के आदेश पर आया था। मैंने अपने सीनियर ऑफिसर को सूचित किया है। अभी तक कोई सैंपल भी नहीं लिया गया है। बीएमसी ने मुझे 14 दिन क्वारंटीन किया गया। वहीं पटना सिटी एसपी विनय तिवारी के क्वारंटीन किए जाने पर हंगामा बढ़ता जा रहा है। बिहार पुलिस की आज दिन में बड़ी बैठक होगी। बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने पूरे मामले पर ट्वीट किया है।
    सुशांत के पिता एफआईआर के बाद बिहार पुलिस की टीम कर रही जांच
    सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती सहित और छह अन्य लोगों के खिलाफ उनके बेटे को कथित रूप से ‘आत्महत्या के लिए उकसाने’ का मामला मंगलवार को पटना में दर्ज कराया। जिसके बाद बिहार पुलिस की चार सदस्यीय टीम जांच के लिए बुधवार को मुंबई पहुंची थी। इसी टीम का नेतृत्व करने के लिए पटना सिटी एसपी विनय तिवारी भी रविवार शाम मुंबई पहुंचे। लेकिन बाद में उन्हें बीएमसी ने 14 दिनों के लिए क्वांरटीन कर दिया। दिलचस्प बात यह है कि बिहार पुलिस ने आरोप लगाया है कि बिनय तिवारी को जबरन क्वारंटीन किया गया है।
    डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने किया ये ट्वीट
    बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने ट्वीट करते बताया, ‘आईपीएस अधिकारी बिनय तिवारी आज पुलिस टीम का नेतृत्व करने के लिए आधिकारिक ड्यूटी पर पटना से मुंबई पहुंचे, लेकिन उन्हें आज रात 11 बजे बीएमसी के अधिकारियों ने जबरन क्वारंटीन कर दिया। अनुरोध के बावजूद उन्हें आईपीएस मेस में रहने की व्यवस्था नहीं की गई और अब उन्हें गोरेगांव के एक गेस्ट हाउस में रखा गया है।’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरक्षाबंधन के सुअवसर पर कवि गुरुचरण महतो ने लिखा कविता, बताया राखी का महत्व और इससे होती मजबूत सामाजिक संबंध
    Next Article गोलमुरी के शालिगराम स्वीट्स और पूजा स्वीट्स प्रशासन के आदेशों की उड़ा रहे धज्जियां

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.