Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नेपाली सेना के कारपोरेट आर्मी बनने का देश के अंदर ही भारी विरोध
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    नेपाली सेना के कारपोरेट आर्मी बनने का देश के अंदर ही भारी विरोध

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 1, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    काठमांडू. चीन और पाकिस्‍तान के साथ दोस्‍ती बढ़ा रहे नेपाल की सेना भी अब पाकिस्‍तानी सेना की राह पर बढ़ती दिखाई पड़ रही है. नेपाल की सेना पाकिस्‍तान की सेना की तरह से बिजनस करना चाहती है. दरअसल, नेपाली सेना ऐसे बिजनस में निवेश करना चाहती है जिसमें उसको जमकर कमाई हो. नेपाली सेना के कारपोरेट आर्मी बनने का देश के अंदर ही भारी विरोध शुरू हो गया है.

    काठमांडू पोस्‍ट की रिपोर्ट के मुताबिक द नैशनल डिफेंस फोर्स ने एक ड्राफ्ट बिल पेश किया है ताकि नेपाली आर्मी एक्‍ट को बदला जा सके. नेपाली सेना ने अपने कल्‍याणकारी फंड को विभिन्‍न बिजनस के अंदर प्रमोटर के रूप में निवेश करने के लिए कानूनी सलाह मांगी है. इसके लिए पिछले कई साल से नेपाली सेना अपना पूरा जोर लगाए हुए है.

    नेपाली सेना के कानूनी मामलों के प्रभारी रंत प्रकाश थापा ने कहा कि उन्‍हें उम्‍मीद है कि उनके ड्राफ्ट बिल को संसद से स्‍वीकृति मिलने से पहले सरकार अपनी सहमति दे देगी. नेपाल के वर्तमान कानूनों के मुताबिक सेना को उद्योगों, कंपनियों और पनबिजली पर‍ियोजना जैसे आधारभूत ढांचे के प्रॉजेक्‍ट में निवेश करने पर पाबंदी है. सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि नेपाली सेना राष्‍ट्रीय सुरक्षा, खुफिया सूचनाएं इकट्ठा करने जैसे कामों की बजाय बिजनस करने में कुछ ज्‍यादा ही रुचि दिखा रही है.

    नेपाली रक्षा विशेषज्ञ गेजा शर्मा वागले ने कहा, यह बहुत ही चिंताजनक संकेत है. ज‍ितना ज्‍यादा सेना गैर म‍िल‍िट्री गतिव‍िधियों में शामिल होगी, उतना ज्‍यादा ही पेशेवर रूप से कमजोर होगी. नेपाल में माओवादी हिंसा के दौरान नेपाली सेना सड़क बनाने जैसी गतिविधियों में शामिल थी लेकिन जब हिंसा खत्‍म हो गई तब भी वह इस काम में शामिल है. नेपाली सेना ने इस समय गैस स्‍टेशन, स्‍कूल, मेडिकल कॉलेज और पानी का बॉटल बेचती है.

    नेपाली सेना को ही काठमांडू-तराई एक्‍सप्रेसवे का ठेका म‍िला है ज‍िसकी काफी आलोचना हो रही है. उधर, नेपाली सेना का दावा है कि जिन परियोजनाओं में वह शामिल है, वे कामर्शल वेंचर हैं. उसने यह भी कहा है कि वह यह सब वेलफेयर फंड के लिए कर रही है. नेपाली सेना के वेलफेयर फंड को 1975 में बनाया गया था और इसके विभिन्‍न खातों में अभी 45.86 अरब रुपये जमा हैं. इसके अलावा उसने 5.74 अरब रुपये निवेश कर रखे हैं. नेपाली सेना के वेलफेयर फंड में प‍िछले एक साल में ही 7.29 अरब रुपये की वृद्धि हुई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअमेरिका में हवा में टकराये दो विमान, रिपब्लिकन पार्टी के नेता सहित 7 लोगों की मौत
    Next Article पाकिस्तान ने फिर तोड़ा संघर्ष विराम, गोलीबारी में एक भारतीय सैनिक शहीद

    Related Posts

    स्व. एस.डी. सिंह की 28वीं पुण्यतिथि पर एसडीएसएम स्कूल में रक्तदान शिविर, 318 यूनिट रक्त संग्रह

    June 25, 2026

    जमशेदपुर: गोलमुरी गोलचक्कर के पास स्थित प्रतीक पावर मिल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा टला

    June 25, 2026

    वीडियो कॉल के दौरान युवक ने लगाई फांसी, महिला मित्र पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का विधायक संजीव सरदार ने किया औचक निरीक्षण, भोजन, पानी और छात्रावास की व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

    स्व. एस.डी. सिंह की 28वीं पुण्यतिथि पर एसडीएसएम स्कूल में रक्तदान शिविर, 318 यूनिट रक्त संग्रह

    जमशेदपुर: गोलमुरी गोलचक्कर के पास स्थित प्रतीक पावर मिल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा टला

    वीडियो कॉल के दौरान युवक ने लगाई फांसी, महिला मित्र पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    PVUNL की बड़ी उपलब्धि: 800 मेगावाट यूनिट-2 का वाणिज्यिक संचालन शुरू, 7 माह में 1600 मेगावाट राष्ट्र को समर्पित

    राज रंग: एक तस्वीर और सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल

    गुजरात में मजदूर की संदिग्ध मौत पर बवाल, शव लेकर कंपनी गेट पर धरने पर बैठे परिजन

    मार्शल साहब: जिनकी विरासत में आज भी सांस लेता है जमशेदपुर

    जमशेदपुर: क्लासरूम में कट्टा और कारतूस लेकर पहुंचा 12वीं का छात्र, वीडियो वायरल होने पर कॉलेज ने की बड़ी कार्रवाई

    सोनारी में महिला से पर्स छीनने वाले दो स्नैचर गिरफ्तार, स्कूटी और लूटा गया सामान बरामद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.