Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अमेरिका में हवा में टकराये दो विमान, रिपब्लिकन पार्टी के नेता सहित 7 लोगों की मौत
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    अमेरिका में हवा में टकराये दो विमान, रिपब्लिकन पार्टी के नेता सहित 7 लोगों की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 1, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सैन फ्रांसिस्को. अमेरिका के अलास्का में हवा में दो विमानों के आपस में टकराने से सात लोगों की मौत हो गई है. इस हादसे में खुद विमान उड़ा रहे एक राजनेता की भी मौत हुई है. फिलहाल बचाव दल राहत एवं बचाव कार्य में लगा है.

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका के अलास्का प्रांत में केनाई प्रायद्वीप पर सोल्तोना हवाई अड्डे के पास हवा में शुक्रवार सुबह दो विमानों की आपस में टक्कर हो गई. संघीय उड्डयन प्रशासन के एक बयान के अनुसार सुबह करीब 8:30 बजे हवाई अड्डे से उत्तर-पूर्व में दो मील की दूरी पर एक इंजन वाले डी हैविलैंड डीएचसी-2 बीवर विमान दूसरे दो इंजन वाले पाइपर-पी12 विमान से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. मारे गए लोगों में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के एक स्टेट असेंबली मेंबर गैरी नोप भी शामिल हैं.

    एफएए और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड के अधिकारी दुर्घटना की जांच कर रहे हैं. एनटीएसबी अलास्का के प्रमुख क्लिंट जॉनसन के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त विमान का मलबा स्टर्लिंग हाइवे के पास गिरा है. दोनों ही विमानों ने सोलडोन्टा एयरपोर्ट से उड़ान भरी और एंकोरेज शहर से करीब 150 मील दूर हवा में यह आपस में टकरा गए.

    दोनों विमानों में सवार लोगों की संख्या के बारे में अभी पता नहीं चला है. इस दुर्घटना में अलास्का हाउस के प्रतिनिधि गैरी नोपे की मौत की उनके कई सहयोगियों ने पुष्टि की है. नोपे की पत्नी हेलेन ने कहा कि वह शुक्रवार सुबह अपना विमान उड़ा रहे थे. अलास्का के गवर्नर माइक डनली ने शुक्रवार को सोमवार तक नोपे के सम्मान में अमेरिकी ध्वज और अलास्का प्रांत के झंडे को आधा झुकाने का आदेश दिया है. अलास्का के कई नेताओं ने नोपे के निधन पर दुख और संवेदना व्यक्त की है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसांसद निशिकांत दुबे की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने देवघर और बासुकीनाथ मंदिर के साथ-साथ मंदिरों को खोलने और पूजा की इजाजत दे दी
    Next Article नेपाली सेना के कारपोरेट आर्मी बनने का देश के अंदर ही भारी विरोध

    Related Posts

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    August 9, 2026

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान: कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    जेन-जी और अल्फा: आंदोलन के संकेत और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    आदिवासी दिवस की चांडिल अनुमंडल में धूम

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका के विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.