Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में दागे रॉकेट, 9 लोगों की मौत व 50 से ज्यादा घायल
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में दागे रॉकेट, 9 लोगों की मौत व 50 से ज्यादा घायल

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 31, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. अफगानिस्तान ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने उसके आबादी वाले इलाकों में रॉकेट से हमला किया है. इस हमले में 9 आम नागरिकों की मौत हो गई है, जबकि 50 से भी ज्यादा लोग घायल हो गए हैं.

    अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि पाकिस्तानी सेना के खिलाफ जवाबी कार्रवाई के लिए अफगान बलों को पूरी तरह से तैयार रहने का निर्देश दिया गया है. रक्षा मंत्रालय ने कहा कि आवासीय क्षेत्रों पर पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा किए गए रॉकेट हमलों में 9 नागरिक मारे गए और 50 अन्य घायल हो गए है.

    बयान में कहा गया है कि देश के सशस्त्र बलों के प्रमुख जनरल मोहम्मद यासिन जिया लेवी ने पाकिस्तानी सेना के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करने के लिए देश के सभी सैन्य बलों, खासकर 205 अटल, 201 सलाब और 203 थंडर कैंपों को पूरी तरह से तैयार रहने का निर्देश दिया है. भारी हथियारों से अफगान बलों को लैस किया जा रहा है.

    अफगान रक्षा मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि मोहम्मद यासिन जिया के नेतृत्व में वायु सेना और विशेष बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है और यदि पाकिस्तानी सेना अफगान सरजमीं पर अपने रॉकेट लॉन्चरों को जारी रखती है, तो उसे अफगान सेना द्वारा जवाबी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराम मंदिर भूमि पूजन: 4 अगस्त को सील होगी अयोध्या नगरी, नहीं मिलेगा प्रवेश
    Next Article कुवैत सरकार ने लगायी भारत सहित अनेक देशों के नागरिकों के प्रवेश पर रोक

    Related Posts

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    August 9, 2026

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान: कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    जेन-जी और अल्फा: आंदोलन के संकेत और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    आदिवासी दिवस की चांडिल अनुमंडल में धूम

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका के विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.