Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कोल्हान जिला प्रशासन को दिए कई दिशा निर्देश
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कोल्हान जिला प्रशासन को दिए कई दिशा निर्देश

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 30, 2020Updated:July 30, 2020No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कोल्हान जिला प्रशासन को दिए कई दिशा निर्देश
    संत जोसेफ अस्पताल की स्थिति दयनीय

    स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के नेतृत्व में जमशेदपुर परिसदन में कोल्हान के डीसी ,सीएस की समीक्षा बैठक संपन्न स्वास्थ्य मंत्री ने कोविड-19 से निपटने के लिए जिला प्रशासन को निर्देश दिया कि आपस में तीनों उपायुक्त और सभी सिविल सर्जन आपसी तालमेल के साथ महामारी से निपटने के लिए टीम भावना से काम करेंगे, साथ ही साथ श्री गुप्ता ने निजी अस्पतालों, स्वयंसेवी संस्थाओं से भी अपील की है कि कोरोना की इस जंग में आगे बढ़कर सरकार की मदद करें ।
    दूसरी तरफ जिला प्रशासन द्वारा बनाए गए कोविड-19 के लिए अस्पताल संत जोसेफ की स्थिति दयनीय है सूत्रों के अनुसार 10 दिनों में 7 मरीज जिला प्रशासन द्वारा संत जोसेफ अस्पताल भिलाई पहाड़ी को भेजा गया है सहायता के नाम पर संत जोसेफ अस्पताल को अब तक कोई सहयोग नहीं मिलने से अस्पताल के कर्मचारियों की स्थिति चिंताजनक है ,कर्मचारियों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि मरीजों को देखने के लिए हमेशा पीपीई किट बदलना पड़ता है और मरीजों की खाने पीने की व्यवस्था भी अस्पताल प्रबंधन द्वारा ही की जा रही है।

    कोल्हान में बढ़ते हुए कोरोना संक्रमण के मद्देनजर स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने आज जमशेदपुर परिसदन में एक महत्वपूर्ण बैठक कर समीक्षा की और भविष्य के कार्ययोजना तैयार करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

    टेस्टिंग बढ़ाने के दिये निर्देश

    बैठक में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने वर्तमान समय में हो रहे कोरोना टेस्टिंग को बढ़ाने के निर्देश दिए।उन्होंने बताया कि जितना ज्यादा से ज्यादा टेस्ट बढ़ेगा हमलोग ज्यादा संक्रमण मरीजों के बीच पहुचेंगे और इलाज कर पाएंगे।उन्होंने बताया कि जल्द ही ट्रुनेट मशीन की संख्या बढ़ाई जाएगी ताकि ज्यादा टेस्टिंग हो सकें।

    लॉक डाउन पर निर्णय मुख्यमंत्री लेंगे

    मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि तेजी से कोरोना संक्रमण बढ़ रहा हैं क्योंकि ज्यादा केस आ रही हैं, ट्रेवल हिस्ट्री भी इसका एक कारण रहा है और कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग के कारण ज्यादा इजाफा हुआ है।उन्होंने कहा कि लॉक डाउन करना अंतिम विकल्प नहीं बल्कि लॉक डाउन के नियमों का पालन करना जरूरी हैं जिससे संक्रमण फैलने से रुकेगा।उन्होंने बताया कि कैबिनेट की बैठक में इस मसले पर सहमति हुई हैं कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी जो निर्णय लेंगे उसके साथ हम खड़े हैं।

    प्राइवेट अस्पताल इलाज से इंकार करेगी तो निबंधन रद्द करें

    उन्होंने उपायुक्त को निर्देश दिया कि यदि कोई भी अस्पताल मरीजों की इलाज नही करता है तो ऐसे अस्पताल पर कार्यवाई कर उसका लाइसेंस रद्द कर प्राथमिकी दर्ज करें।उन्होंने बताया कि अस्पताल सिर्फ मुनाफा का नही सोचे और उन्हें जिम्मेदारी भी भागने नही देंगे।

    मेडिका आपातकाल में नही भाग सकता, अभी बंद करने की अनुमति नही देंगे

    मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि खबर मिली है कि आपातकाल में मेडिका अस्पताल बन्द कर भागने की तैयारी में हैं।उन्होंने उपायुक्त को निर्देश दिया कि इस विपदा की घड़ी में ये गलत है प्रबंधन को निर्देश जारी कर पूरे संसाधन को कोरोना के मरीजों की सेवा और इलाज में लगाने के लिए अधिग्रहण करें।उन्होंने बताया कि आपातकाल के बाद अस्पताल प्रबंधन भले जाए लेकिन अभी जनता की सेवा के समय उसे कर्तव्यों से भागने नही दिया जायेगा।

    जीआरडी, प्रोफेशनल कॉलेज समेत विभिन्न विकल्पों को इलाज के लिए करेंगे अधिग्रहण

    उन्होंने बताया कि संक्रमण बढ़ रहा है इसी के मद्देनजर भविष्य को ध्यान में रखते हुए जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सिदगोड़ा स्थित प्रोफेशनल कॉलेज, कदमा स्थित एक स्कूल समेत विभिन्न जगहों को चिह्नित कर आइसोलेशन वार्ड के रूप में परिवर्तित किया जा रहा है जहाँ मरीजों का इलाज किया जाएगा।बेड कम न हो इसलिए सरकार इसे वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर इस्तेमाल करेगी।

    सामाजिक संस्थाओं से अपील, आगे आकर सेवा करें

    उन्होंने शहर के सामाजिक संस्थाओं से अपील की है कि मुश्किल के इस घड़ी में वे सामने आए और विभिन्न संस्थागत क्वारेन्टीन केन्द्रों और आइसोलेशन वार्ड के सुविधाओं और रख रखाव के लिए सरकार की मदद करें।उन्होंने उपायुक्त को निर्देश दिए हैं कि जल्द ही सामाजिक संगठनों के साथ बैठक कर उन्हें इस अभियान से जोड़े।

    *टीएमएच और टाटा मोटर्स में भी होगा प्लाज्मा थेरेपी से कोरोना का इलाज*

    उन्होंने बताया कि टीएमएच को प्लाज्मा थेरेपी के इलाज की अनुमति मिल गई हैं और जल्द ये इलाज की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी जबकि टाटा मोटर्स ने भी इक्छा जताई है इसलिए उनसे भी प्रस्ताव लिया जा रहा है।प्लाज्मा थेरेपी से इलाज होने की वजह से मरीज जल्द स्वस्थ होंगे।उन्होंने कोरोना से लड़कर स्वस्थ होने वाले मरीजों से प्लाज्मा दान करने का अनुरोध किया है।

    इस बैठक में पूर्वी सिंहभूम जिले के उपायुक्त सूरज कुमार, डीडीसी, मंत्री के आप्त सचिव दीपक सहाय एसएसपी जमशेदपुर तमिल वणन , चाईबासा, जमशेदपुर और सरायकेला के सिविल सर्जन समेत अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहें।

     

    इस बैठक में पूर्वी सिंहभूम जिले के उपायुक्त, एसएसपी जमशेदपुर, चाईबासा, जमशेदपुर और सरायकेला के सिविल सर्जन समेत अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर अपराध की खबरें अपराधियों का तांडव
    Next Article हम सभी प्रकार की चुनौतियों चाहे वह कोविड-19 की चुनौतियां हों या मलेरिया की चुनौतियां, उससे निपटने के लिए हम सक्षम हैं :इंद्रजीत माहथा

    Related Posts

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    June 24, 2026

    सरायकेला में अवैध खनन पर सख्ती, उपायुक्त ने दिए संयुक्त कार्रवाई के निर्देश

    June 24, 2026

    कांड्रा पुलिस ने पांच खोया मोबाईल बरामद कर धारक को सौंपा

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    सरायकेला में अवैध खनन पर सख्ती, उपायुक्त ने दिए संयुक्त कार्रवाई के निर्देश

    कांड्रा पुलिस ने पांच खोया मोबाईल बरामद कर धारक को सौंपा

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण मिलना झारखंड के लिए गौरव की बात- केपी सोरेन 

    जेवियर स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस का हुआ आयोजन

    6 महीने से वेतन नहीं, अब अनिश्चितकालीन हड़ताल पर एनएचएम कर्मी, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

    केंद्रीय विद्यालय जादूगोड़ा में नामांकन विवाद, आदिवासी बच्चों की अनदेखी का आरोप; अभिभावकों ने किया जोरदार विरोध

    रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में नशा मुक्ति पर तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय की शत-प्रतिशत रिजल्ट पर गदगद हुए विधायक संजीव सरदार

    विधायक ने मधुआबेड़ा (कुलियंक) गाँव में पक्का नाली निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.