Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कारगिल विजय दिवस पर भाजपा गोलमुरी मंडल ने शहीदों को किया नमन
    Breaking News Headlines झारखंड

    कारगिल विजय दिवस पर भाजपा गोलमुरी मंडल ने शहीदों को किया नमन

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 27, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    देश के वीर सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम के प्रतीक ‘कारगिल विजय दिवस’ की 21वीं वर्षगाँठ पर भाजपा गोलमुरी मंडल ने शहीद स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित कर माँ भारती के वीर सपूतों को नमन किया। रविवार को गोलमुरी क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष प्रोबिर चटर्जी राणा के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय से गोलमुरी पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पैदल मार्च कर कारगिल युद्ध के दौरान शहीद हुए वीर जवानों को स्मरण करते हुए पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘भारत माता की जय’ , ‘वीर शहीद अमर रहे’ जैसे नारों से शहीद स्थल गुंजायमान रखा। मौके पर उपस्थित पूर्व महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि भारतीय सैनिकों ने अदम्य साहस और वीरता का परिचय देते हुए लगभग दो महीने की लड़ाई में पाकिस्तानी सैनिकों को खदेड़ कर चोटियों पर तिरंगा फहराया था। इतिहास की सबसे संघर्षपूर्ण युद्ध में से एक कारगिल युद्ध में भारत माँ के पाँच सौ से भी अधिक सपूतों ने अपने प्राण न्यौछावर कर मातृभूमि की रक्षा की थी। आज का दिन उन शहीदों को याद कर श्रद्धा-सुमन अर्पित करने का, जो हँसते-हँसते मातृभूमि की रक्षा में वीरगति को प्राप्त हुए। यह दिन समर्पित है उन्हें, जिन्होंने अपना आज हमारे कल के लिए बलिदान कर दिया। सम्पूर्ण भारतवर्ष वीर सपूतों के त्याग और बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा।इस अवसर पर पूर्व महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार, गोलमुरी मंडल अध्यक्ष प्रोबिर चटर्जी राणा, मिथिलेश सिंह यादव, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा, हलदर नारायण शाह, पप्पू उपाध्याय, प्रेम झा, राकेश राव, अमिश अग्रवाल, नरेंद्र सिंह पिंटू, रंजीत सिंह, ऋषव सिंह, बिनोद गुप्ता, जयदीप मुखर्जी, पंकज शर्मा, दीपक मुखर्जी, भरत बेहरा, संतोष वुटा समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउत्कल एसोसिएशन के सौजन्य से महामारी कोरोना (covid-19) कालखंड में असहाय जरूरतमंद लोगों के बीच सुखी भोजन सामग्री वितरण
    Next Article प्रकाश यादव हत्याकांड में शामिल अपराधियों को मिले कड़ी सजा: गुंजन यादव

    Related Posts

    सरायकेला थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर असामाजिक तत्वों ने साप्ताहिक हाट बाजार में लगा दी आग

    May 11, 2025

    तेली साहू समाज गोलमुरी क्षेत्र ने मनाया कर्मा जयंती, कार्यकम का उद्घाटन पूर्णिमा साहू और दिनेश कुमार ने किया

    May 11, 2025

    हेलमेट और कागजात की चेकिंग के बाद भी लोगो से पैसे की मांग करती हैं पुलिस – सरदार शैलेन्द्र सिँह

    May 11, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सरायकेला थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर असामाजिक तत्वों ने साप्ताहिक हाट बाजार में लगा दी आग

    तेली साहू समाज गोलमुरी क्षेत्र ने मनाया कर्मा जयंती, कार्यकम का उद्घाटन पूर्णिमा साहू और दिनेश कुमार ने किया

    हेलमेट और कागजात की चेकिंग के बाद भी लोगो से पैसे की मांग करती हैं पुलिस – सरदार शैलेन्द्र सिँह

    आदित्यपुर में एंटी करप्शन इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो की बैठक संपन्न, सदस्यों को भ्रष्टाचार मुक्त समाज निर्माण का दिया निर्देश

    हाता बिरसा चौक में बनेगा 4.50 करोड़ की लागत से बस स्टैंड सह मार्केट कॉम्प्लेक्स, विधायक संजीव सरदार ने किया भूमि पूजन

    जमशेदपुर मे संभावित हवाई हमले व अन्य आपदा प्रबंधन के संबंध में मॉक ड्रिल का आयोजन

    तुलसी भवन में बहुभाषी काव्य गोष्ठी ‘लोकमंच’ आयोजित

    कांग्रेस ने पूछा, क्या सरकार ने कश्मीर पर स्वीकार ली है अमेरिकी मध्यस्थता

    सात मई के हमलों में 100 से अधिक आतंकवादी ढेर: डीजीएमओ

    पाकिस्तान के रावलपिंडी में भी भारतीय सेना की ताकत महसूस की गई : राजनाथ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.