Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बैल नहीं थे तो बेटियों से खेत जुतवा रहा था किसान, सोनू सूद ने भेज दिया नया ट्रैक्टर
    Headlines संवाद विशेष

    बैल नहीं थे तो बेटियों से खेत जुतवा रहा था किसान, सोनू सूद ने भेज दिया नया ट्रैक्टर

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 27, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई. देश में कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिये लागू किये लॉकडाउन के चलते लाखों लोगों को रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हो गया. जिसके बाद बड़ी संख्या में दूसरे शहरों में काम करने पहुंचे प्रवासी वापस अपने गांव लौटने लगे, ऐसी स्थिति में बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने उनकी मदद की और वे लाखों लोगों के लिये रील हीरो से रियल हीरो बन गये.वहीं अब अभिनेता सोनू सूद एक गरीब किसान की मदद कर सुर्खियों में हैं. बताया जा रहा है कि सोनू सूद ने चित्तूर के गरीब किसान नागेश्वर राव को नया ट्रैक्टर भिजवाया है. आंध्रप्रदेश के दूरगामी गांव में रहने वाले नागेश्वर के घर पर इस ट्रैक्टर की डिलीवरी हुई है.नागेश्वर राव ने सोनू सूद के इस स्पेशल गिफ्ट को लेकर उनकी तारीफ की है. उन्होंने कहा कि रील लाइफ में सोनू भले ही विलेन हों लेकिन रियल लाइफ में वे हमारे लिए हीरो हैं. मैं और मेरा परिवार सोनू की इस मेहरबानी के लिए उन्हें नमन करता है.जानकारी के अनुसार नागेश्वर राव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि नागेश्वर राव अपनी दो बेटियों से ही खेत जुतवा रहा है. उसके पास इतने पैसे ही नहीं है कि वो बैल किराए पर ले सके. वीडियो में लड़कियां जिस मेहनत से खेत को जोत रही हैं, ये देख सभी का दिल पिघल गया है. वही इस वीडियो को देखकर सोनू सूद ने अपने चिर परिचित अंदाज में इस फैमिली की मदद का ऐलान कर दिया था. खास बात ये है कि ये ट्रैक्टर नागेश्वर के पास पहुंच भी चुका है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपबजी सहित चीन की 275 एप्स पर सरकार की नजर, कई एप की जा सकती है बैन
    Next Article टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना बनी खतरों के खिलाड़ी के सीजन 10 की विनर

    Related Posts

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    August 9, 2026

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान: कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    जेन-जी और अल्फा: आंदोलन के संकेत और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    आदिवासी दिवस की चांडिल अनुमंडल में धूम

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका के विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.