Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एक साल में 100 रुपए महंगा हुआ सब्सिडी वाला LPG सिलिंडर
    Breaking News Headlines

    एक साल में 100 रुपए महंगा हुआ सब्सिडी वाला LPG सिलिंडर

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 27, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. रसोई गैस सिलिंडर पर सब्सिडी में पिछले एक साल में लगातार कटौती किए जाने से इस दौरान सब्सिडी वाला सिलिंडर 100 रुपए महंगा हो गया है और अब सब्सिडी शून्य हो गई है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले साल जुलाई में 14.2 किलोग्राम वाले रसोई गैस सिलिंडर का बाजार मूल्य यानी बिना सब्सिडी वाले सिलिंडर की कीमत 637 रुपए थी जो अब घटकर 594 रुपए रह गई है.

    इसके बावजूद इस दौरान सब्सिडी वाला सिलिंडर 100 रुपए महंगा हुआ और इसकी कीमत 494.35 रुपए से बढ़कर 594 रुपए हो गई. सरकार द्वारा सब्सिडी में लगातार की गई कटौती से इस साल मई से ही सब्सिडी और बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलिंडर की कीमत एक हो गई है.

    इस साल मई, जून और जुलाई में ग्राहकों को कोई सब्सिडी नहीं मिली है. मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में ही ऐसी खबरें आई थीं कि सरकार की योजना धीरे-धीरे रसोई गैस सिलिंडर पर सब्सिडी समाप्त करने की है, लेकिन इस संबंध में पूछे जाने पर पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान हर बार इस बात से इनकार करते रहे. दूसरी तरफ सरकार ने पिछले एक साल में सब्सिडी में लगातार कटौती की. जुलाई 2019 में सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलिंडर 494.35 रुपये का और सब्सिडी वाला सिलिंडर 637 रुपये का था.

    अक्टूबर 2019 में सब्सिडी वाला 517.95 रुपये का और बिना सब्सिडी वाला 605 रुपये का हो गया. इस साल जनवरी में सब्सिडी वाले सिलिंडर की कीमत बढ़कर 535.14 रुपये और बिना सब्सिडी वाले सिलिंडर की कीमत 714 रुपये हो गई. अप्रैल में सब्सिडी वाले सिलिंडर का मूल्य 581.57 रुपये और बिना सब्सिडी वाले का मूल्य 744 रुपये हो गया. अंतरराष्ट्रीय बाजार में अप्रैल में एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट के बाद मई में घरेलू सिलिंडर का बाजार मूल्य 162.50 रुपये घटाकर 581.50 रुपये कर दिया गया जिससे सब्सिडी और बिना सब्सिडी वाले सिलिंडर की कीमत एक हो गई. जून और जुलाई में बिना सब्सिडी वाले सिलिंडर के साथ सब्सिडी वाले सिलिंडर की कीमत में भी समान वृद्धि की गई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचीन के साथ जारी तनाव के बीच भारत ने सीमा पर तैनात किये मिसाइल दागने वाले टी-90 टैंक
    Next Article पबजी सहित चीन की 275 एप्स पर सरकार की नजर, कई एप की जा सकती है बैन

    Related Posts

    ऑपरेशन सिंदूर: शौर्य पर सियासत और जनभावनाएं | राष्ट्र संवाद

    May 9, 2026

    न्याय की कुर्सी पर बैठा इंसान भी टूट सकता है: जज अमन कुमार शर्मा | राष्ट्र संवाद

    May 9, 2026

    प्रिन्स खान गैंग पर बड़ा खुलासा, आरोप-प्रत्यारोप के बीच निष्पक्ष जांच जरूरी

    May 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    झारखंड लोजपा खेल एवं संस्कृति प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष ममता रंजन ने वर्ल्ड रिकॉर्डधारी बाल तैराक इशांक सिंह को किया सम्मानित, कहा- पूरे विश्व में बढ़ाया झारखंड का मान

    मेहनत का शोषण: हम मेहनत बेच रहे हैं, आप ‘गुलामी’ खरीद रहे | राष्ट्र संवाद

    पढ़ाई बढ़ी लेकिन स्किल क्यों नहीं? भारत में बढ़ता स्किल गैप | राष्ट्र संवाद

    ऑपरेशन सिंदूर: शौर्य पर सियासत और जनभावनाएं | राष्ट्र संवाद

    न्याय की कुर्सी पर बैठा इंसान भी टूट सकता है: जज अमन कुमार शर्मा | राष्ट्र संवाद

    🕉️🌺 दैनिक पंचांग एवं राशिफल 🙏०९::०५::२०२६ शनिवार

    ‌‌🕉️🌺 दैनिक पंचांग एवं राशिफल 🙏०८::०५::२०२६ शुक्रवार

    केडिया परिवार की शादी समारोह में जुटीं दिग्गज हस्तियां, अर्जुन मुंडा और रघुवर दास ने नवदंपति को दिया आशीर्वाद

    15वें वित्त आयोग की राशि में घोटाले का आरोप, स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण में घटिया कार्य पर केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव से शिकायत

    एडीजे रियलिटी नए और पुराने ग्राहकों के लिए शुरू कर रही विशेष उपहार योजना- जितेंद्र मिश्रा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.