Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तत्कालीन पंचायत सचिव सरकार हेंब्रम तथा मुखिया के पति ऑपिसर हेंब्रम पर स्ट्रीट लाइट में राशि का बंदरबांट कर गुणवत्ताहिना स्ट्रीट लाइट लगाने का आरोप
    Breaking News झारखंड

    तत्कालीन पंचायत सचिव सरकार हेंब्रम तथा मुखिया के पति ऑपिसर हेंब्रम पर स्ट्रीट लाइट में राशि का बंदरबांट कर गुणवत्ताहिना स्ट्रीट लाइट लगाने का आरोप

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 25, 2020Updated:July 25, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान
    जामताड़ा: कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के बनकाठी पंचायत के बनकाठी,धोबना,जीतुहीड़,अगैया,महेशपुर,रामपुर सहित लगभग सभी गांवों में स्ट्रीट लाइट हाथी के दांत बने हुए हैं।आपको बताते चलें पंचायत के सभी गांवों में एक -दो स्ट्रीट लाइट छोड़कर लगभग सभी स्ट्रीट लाइट खराब अवस्था में पड़ा है.स्ट्रीट लाइट खराब रहने की वजह से ग्रामीणों को रात के अंधेरे में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.इस पर ग्रामीणों ने तत्कालीन पंचायत सचिव सरकार हेम्ब्रम, तथा पंचायत के मुखिया निरासी हेम्ब्रम पर गुणवत्ताहीन स्ट्रीट लाइट लगाने का आरोप लगाया है.ग्रामीणों की माने तो तत्कालीन पंचायत सचिव व मुखिया दोनों स्ट्रीट लाइट के राशी का बंदरबांट कर डकार लिया.जिसका परिणाम आमजनों को भुगतना पड़ रहा है.बताते चले सरकार हेम्ब्रम अभी नाला प्रखंड के दलाबाड़ और महेशमुंडा पंचायत के पंचायत सचिव के पद पर पदस्थापित है.ग्रामीणों की माने तो गांव में सभी स्ट्रीट लाइट गुणवत्ता हीन रहने की वजह से लगाने के महज 15-20 दिन या कुछ लाइट लगभग 1 महीना बाद स्ट्रीट लाइट खराब हो गई है.धोबना निवासी लखींद्र हेम्ब्रम, अगैया निवासी दीलीप हांसदा, बनकाठी निवासी रूप कुमार चौपदार,जीतुहीड़ निवासी सुभाष बागती,नित्यगोपाल मंडल,महेशपुर निवासी गोलाम मुस्तफा, बलराम मिर्धा, राम प्रसाद, रामपुर निवासी माधव मंडल आदि ग्रामीणों ने कहा जब स्ट्रीट लाइट लगाई जा रही थी तब काफी आस जगी थी कि अब गली में आवाजाही करने में रात के अंधेरे से छुटकारा मिलेगी.पर सारे सपने में पानी फिर गया.सिर्फ और सिर्फ पंचायत सचिव व मुखिया की मिलीभगत से जेब की भरपाई हुई.ग्रामीणों ने कहा की मुखिया को भी बार-बार आग्रह करने के बावजूद भी लाइट नहीं लगाई जा रही है.सिर्फ बताया जा रहा है लगा दी जाएगी.लेकिन लगाई नहीं जा रही है.इससे ग्रामीणों में मुखिया के प्रति भी काफी रोष देखा गया.गौरतलब है कि ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि मुखिया का ऑफिशयल कार्य उनके पति अपिसर हेम्ब्रम देखते है. बताते चलें ऑपिसर हेंब्रम झामुमो का नेता भी है.बताया गया कि निरासी हेम्ब्रम नाम मात्र मुखिया है.इस संबंध में पंचायत सचिव सरकार हेम्ब्रम ने कहा ग्रामीण ऐसे ही बोलता रहता है.वही इस संबंध में मुखिया के पति अपिसर हेम्ब्रम ने कहा कि लॉकडाउन के कारण स्ट्रीट लाइट मरम्मत नही करा पा रहे है.ऐसे में मामला जांच का विषय बनते दिखाई दे रहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article सूरज नारायण प्रसाद सिन्हा के निधन पर राजेश शुक्ल ने शोक जताया

    Related Posts

    भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ जदयू, कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश

    August 9, 2026

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ जदयू, कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.