Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हड़ताल पर गए पटना AIIMS के 400 नर्सिंग स्टाफ, ठप हुई चिकित्सा सेवा
    Breaking News Headlines बिहार

    हड़ताल पर गए पटना AIIMS के 400 नर्सिंग स्टाफ, ठप हुई चिकित्सा सेवा

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 23, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पटना. कोरोना वायरस के संक्रमण से जंग लड़ रहे पटना एम्स की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं. पटना एम्स के नर्सिंग स्‍टाफ ने गुरुवार से हड़ताल कर दी है. इस हड़ताल में लगभग 400 नर्सिंग स्टाफ्स हैं. हड़ताल कर रहे नर्सिंग स्टाफ्स की कई मांग है, जिनमें वेतन वृद्धि के साथ-साथ स्थायी स्टाफ की तरह सुविधा की मांग भी शामिल हैं.

    सभी नर्सिंग स्टाफ एम्स के गेट के बाहर आकर खड़े हो गए और अपना काम बंद कर दिया है. हड़ताल करने वाले कर्मचारी यहां कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर पिछले कई सालों से कार्यरत हैं. एम्स की शुरुआत जब हुई तब से लेकर आज तक ये लोग कॉन्ट्रैक्ट नर्सिंग ऑफिसर के तौर पर एम्स में सहयोग और अपनी भागीदारी दे रहे हैं. हड़ताल कर रहे कर्मियों ने मांग की है कि कोविड काल में अनुबंधित नर्सिंग ऑफिसर जब बीमार होता है और भविष्य में उसको स्वास्थ्य के संबंधित कोई भी तकलीफ होती है तो उनको भी परमानेंट स्टाफ की तरह मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराई जाए.

    इनकी मांग है कि समान कार्य समान वेतन के केंद्र सरकार के नियम एवं नीतियों को देखते हुए हमारी सैलरी को भी बढ़ाया जाए. साथ ही हमें भी परमानेंट ऑफिसर की तरह छुट्टियां दी जाएं और एम्स के अधीन लिया जाए. मालूम हो कि पटना के एम्स को कोरोना के मरीजों के लिए डेडिकेटेड अस्पताल बनाया गया है, ऐसे में अनुबंध पर कार्यरत कर्मियों की हड़ताल प्रबंधन की चिंता बढ़ा सकती है. कर्मचारियों की हड़ताल के मद्देनजर अस्पताल परिसर में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअधिवक्ता प्रकाश यादव की हत्या विधि व्यवस्था को चुनौती :राकेश तिवारी
    Next Article कैबिनेट का फैसला:बगैर मास्क, 6 फीट से कम दूरी अब जुर्म; पकड़े गए तो दो साल की जेल और 1 लाख रु. जुर्माना

    Related Posts

    बिष्टुपुर में केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन, ग्राहकों को मिलेंगी निर्माण व इंटीरियर की समग्र सेवाएं

    June 24, 2026

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    June 24, 2026

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बिष्टुपुर में केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन, ग्राहकों को मिलेंगी निर्माण व इंटीरियर की समग्र सेवाएं

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    1 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के आरोपियों को कोर्ट से फिर झटका

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने टीएमएच में विधायक पूर्णिमा से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल

    गिरिडीह मकतपुर में बिजली संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

    मोहर्रम पर शास्त्री नगर में इंसानियत का पैगाम, 8 हजार लोगों ने ग्रहण किया विशाल लंगर

    मुहर्रम को लेकर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

    डीसी ऑफिस के पास सड़क हादसे में महिला की मौत, चालक वाहन समेत फरार

    भरत तिवारी मुठभेड़ प्रकरण: उसके गांव पहुंचे प्रशांत किशोर, न्यायिक जांच की निगरानी की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.