Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चीन में ईसाइयों को फरमान, जीसस की तस्वीर और क्रॉस हटाकर माओ की तस्‍वीर लगाएं
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    चीन में ईसाइयों को फरमान, जीसस की तस्वीर और क्रॉस हटाकर माओ की तस्‍वीर लगाएं

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 23, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पेइचिंग. शिनजियांग प्रांत में उइगुर मुसलमानों के खिलाफ दमनचक्र चलाने वाले चीन ने अब ईसाइयों के खिलाफ तानाशाही फरमान जारी किया है.

    चीन की कम्युनिस्ट पार्टी ने आदेश दिया है कि ईसाई धर्म मानने वाले लोग अपने घरों से जीसस की तस्वीर और क्रॉस को हटाकर राष्ट्रपति जिनपिंग और कम्युनिस्ट पार्टी के संस्थापक माओत्से तुंग की फोटो लगाएं.

    हजारों चर्चों में सरकार ने की तोड़फोड़

    रेडियो फ्री एशिया की एक रिपोर्ट के अनुसार चीन पहले से ही धार्मिक आजादी को कुचलने के लिए बदनाम है. इस आदेश के पहले ही सरकार ने हुबेई, जियांग्सु, झेजियांग, अन्शुई समेत कई राज्यों में स्थित हजारों चर्चों से जीजस की तस्वीरों और क्रास को हटवा दिया है.

    ऐसी भी रिपोर्ट्स हैं कि चीनी सरकार के आदेश पर कई चर्चों में तोड़फोड़ भी की गई है. चीन में ईसाइयों की आबादी लगभग 7 करोड़ के आस-पास है.

    ईसाई ही नहीं चीन के निशाने पर मुसलमान भी

    चीन पर आरोप है कि उसने शिनजिंयाग प्रांत में रहने वाले लाखों उइगुर मुसलमानों को मानवाधिकार का हनन करते हुए उन्हें जबरन डिटेंशन कैंप में कैद कर रखा है जबकि लाखों लोगों की विरोध के नाम पर गुपचुप तरीके से हत्या कर दी गई. इतना ही नहीं, उइगुर मुस्लिमों की चीन जबरन नसबंदी भी करवा रहा है जिससे इनकी आबादी न बढ़ सके. चीन के ऊपर यह भी आरोप है कि वह उइगुर मुसलमानों की धार्मिक स्वतंत्रता खत्म कर चुका है.

    पाकिस्तान समेत मुस्लिम देशों का क्या रुख

    उइगुर मुसलमानों पर अत्याचार को लेकर अभी तक किसी भी मुस्लिम देश ने चीन का खुलकर विरोध नहीं किया है. दुनियाभर के मुसलमानों के मसीहा सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान के मुंह से उइगुरों को लेकर आज तक एक शब्द नहीं निकला है. ये सभी देश इस मामले में पड़कर चीन की दुश्मनी मोल नहीं लेना चाहते जबकि धरती के दूसरे किसी भी हिस्से में मुसलमानों को लेकर इनका रवैया एकदम सख्त रहता है.

    उइगुर मामले पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम

    अमेरिका ने 9 जुलाई को उइगुर मुसलमानों के मानवाधिकार हनन के मामले में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के तीन वरिष्ठ अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाया था. अमेरिका ने पहले ही चीन के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी थी. कहा जा रहा है कि अमेरिका आगे भी कई अन्य चीनी अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही का मन बना रहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभोपाल में 24 जुलाई से 10 दिन का लॉक-डाउन
    Next Article बीजेपी नेता पांडा का दावा, बॉलीवुड के बड़े दिग्गजों के ISI और पाक आर्मी से है संबंध

    Related Posts

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    June 26, 2026

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    June 26, 2026

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    June 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    डॉ. राजकुमार के पत्र की जांच कराएं सीएमः सरयू राय

    टाटा-रांची एलिवेटेड कॉरिडोर को फिर झटका, वन भूमि डायवर्जन के लिए NOC पर सरकार ने लगाई रोक!

    यौम-ए-आशूरा पर विभिन्न अखाड़ा समितियों के सम्मान समारोह में शामिल हुए बन्ना गुप्ता व मेयर सुधा गुप्ता

    एसआईआर में फर्जी दस्तावेज बनवाने पर होगी सख्त कार्रवाई: उपायुक्त राजीव रंजन

    अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस: ‘वायरल बॉय धूम’ पिंटू प्रसाद बने नशा मुक्ति अभियान का चेहरा

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.