Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अधिवक्ता हत्याकांड को लेकर राजनीतिक गर्म आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से झारखंड राजनीति

    अधिवक्ता हत्याकांड को लेकर राजनीतिक गर्म आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 22, 2020Updated:July 22, 2020No Comments9 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अधिवक्ता हत्याकांड को लेकर राजनीतिक गर्म आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी

    जमशेदपुर अधिवक्ता प्रकाश यादव की हत्या के बाद जमशेदपुर की राजनीति गर्म हो चली है एक तरफ पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और अभय सिंह हैं तो दूसरी तरफ विधायक सरयू राय इन सबके बीच में जमशेदपुर बार काउंसिल के साथ-साथ झारखंड स्टेट बार काउंसिल भी पूरे मामले पर गंभीर है आरोप-प्रत्यारोप का दौड़ के बीच भाजपा के झंडे तले अधिवक्ता की अंत्येष्टि की गई बहरहाल इस पूरे मामले में भाजपा ,कांग्रेस स्थानीय विधायक सरयू राय और जमशेदपुर बार काउंसिल के साथ-साथ झारखंड बार काउंसिल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर घटना की निंदा करते हुए एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं पुलिस के लिए इस मामले को सुलझाना चुनौतीपूर्ण होगा

    प्रकाश यादव के हत्यारों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्सा जायेगा : रघुवर दास

    जमशेदपुर । पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मंगलवार की रात बिरसानगर में भाजपा नेता एवं अधिवक्ता प्रकाश यादव की हत्या को पुलिस की लापरवाही एवं राजनीतिक संरक्षण प्राप्त जमीन माफिया से संलिग्नता का परिणाम बताया है। बुधवार को श्री दास बिरसानगर जाकर प्रकाश के परिजनों से मिले और घटनास्थल का जायजा लिया तथा कहा कि प्रकाश यादव के हत्यारों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्सा जायेगा।
    उन्होंने पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि 48 घंटे के भीतर अधिवक्ता श्री यादव की नृशंस हत्या के दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो भारतीय जनता पार्टी चुप नहीं बैठेगी और इसका जो भी अंजाम होगा उसके लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा। उन्होंने कहा कि दोषियों को चाहे जितने भी बड़े नेता का संरक्षण प्राप्त हो, उसे पुलिस अविलंब गिरफ्तार करे और कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने में कोई कोताही न बरते।
    श्री दास ने कहा कि इस हत्या के पूर्व प्रकाश यादव ने पुलिस से हत्या में संलिप्त व्यक्तियों की शिकायत की थी और उनसे अपनी जान को खतरा बताया था। उन्हें जानकारी मिली है कि हत्यारों को शरारती तत्वों एवं एक प्रमुख नेता का बरदहस्त प्राप्त है। इन्हीं तत्वों के शह पर हत्यारे जमीन का अतिक्रमण कर खरीद-बिक्री का धंधा करते रहे हैं, जिसकी शिकायत अधिवक्ता श्री यादव ने बिरसानगर थाने में की थी। इस घटना में संलिप्त व्यक्तियों द्वारा अधिवक्ता को घर से बुलाकर जिस तरह हत्या की गयी, वह अपराधी कीमनोवृति और उसके ऊपरी शह को दर्शाता है।
    उन्होंने जिला प्रशासन को आगाह करते हुए कहा है कि प्रकाश यादव हत्याकांड में शामिल अपराधी अपनी राजनीतिक पहुंच एवं दबंगई के बल पर बिरसानगर के अलावा मोहरदा, बागुनहातु, लक्ष्मीनगर आदि क्षेत्रों में सरकारी जमीन पर कब्जा करने और उसकी खरीद-बिक्री के धंधे में संलिप्त हैं। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर अविलंब कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में किसी और प्रकाश यादव को जान न गंवाना पड़े।
    अधिवकता प्रकाश यादव के परिजनों से मिलकर पूर्व मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया है कि वे स्वयं और भारतीय जनता पार्टी इस दुख की घड़ी में हर तरह से उनके साथ है। हत्या के दोषियों को सजा दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जायेगा। इस अवसर पर श्री दास के साथ भाजपा महानगर के जिलाध्यक्ष गूंजन यादव, प्रदेश भाजपा मंत्री श्रीमती रीता वर्मा, देवेंद्र सिंह, अभय सिंह, नंदजी प्रसाद, रामबाबू तिवारी, दिनेश कुमार, संजीव सिंह, भुपेंद्र सिंह, पवन अग्रवाल, कुलवंत सिंह बंटी, संतोष ठाकुर, श्रीराम प्रसाद, तजेंद्र सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद, रामनगीना यादव, बबुआ सिंह, जटाशंकर पाण्डेय आदि भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    प्रकाश यादव की निर्मम हत्या
    प्रकाश यादव की एक गलती जमीन माफियाओ के खिलाफ आवाज उठाना :अभय सिंह

    उसकी सजा उसे मौत के रूप में चुकानी पड़ी ।
    यह घटना ने साबित कर दिया कि बार बार वह थाना को सूचित करता रहा पर जमीन माफियाओं के विरुद्ध कोई करवाई नही क्योकि उसे एक दल का संरक्षण प्राप्त था ? क्या राजनीति इतनी घिनौनी होगी कि चुनाव जीतने के लिए माफियाओं का सहारा लेना पड़े और उसे पार्टी का पद से सुशोभित के दे जिससे वह राजनीति की आड़ में करोड़ो की जमीन अवैध रूप से बेचे । बीते कुछ दिनों से शहर का यह माहौल बन चुका है जिसे जेल के सलाखों के पीछे होना चाहिए वह ब्यक्ति राजनीति की चादर ओढ़कर थाना पर बैठता है यहाँ तक बिरसानगर वह थाना है जहां अपराधियों का समानांतर सरकार चलती है। यह केवल भाजपा कार्यकर्ता की मौत का मामला नही है यह उस नादान और शरीफ लड़के का मामला है जो अदम्य साहस का परिचय देकर जमीन माफिया के खिलाफ अभियान चलाया है इन अपराधियो का करोड़ो का नुकसान कर कमर तोड़ दी ,झुका नही मौत को गले लगा लिया । पेशे से अधिवक्ता 32 बर्ष की आयु 2 छोटे छोटे बच्चों के पिता का कौन सहारा बनेगा । अपराधियों को अगर कोई राजनेता संरक्षण देगा तो वह उसी ब्यक्ति का काल बनेगा । जब से सरकार बदली तब से तड़ीपार लोंग दिन दहाड़े सड़क पर है। प्रकाश यादव ने लगातार थाना , अनुमंडल पदाधिकारी, समस्त पदाधिकारियों को ऐसे लोंगो के खिलाफ जाकर अपने रपट देता रहा । परंतु भू माफिया की जमीन इतनी मजबूत है कि एक बर्ष के अंदर 3 थाना प्रभारी बदलते रहे परंतु भू माफियाओं की सेहत पर कोई असर नही रहा ।
    मैं स्थानीय सभी जन प्रतिनिधियों से आग्रह करने चाहता हूँ जब शहर के बीचों- बीच बस्तियों में नक्सलियो की तरह किसी की गला रेत की हत्या हो जाती है तब आप ही खुद समझे कि ग्रामीण क्षेत्रों में किस प्रकार की ब्यवस्था चल रही है। यह लाखो भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला है जिसे लोकतांत्रिक तरीके से लड़ना है।
    अब पाले तो पुलिस के हाथों में है इसका न्याय भुक्तभोगी परिवार को मिलेगा या नही ?
    प्रकाश बीर नौजवान था जिसे लोभ लालच दिया गया पर वह डिगा नही । नम आंखों से मैं श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ अपराधी कितना भी बड़ा क्यो ना हो उसे सजा मिलनी चाहिए अन्यथा जमशेदपुर प्रशासन से सबो का बिश्वास टूट जाएगा ।

    जिला प्रशासन से आग्रह है 48 घंटे के अंदर इस पूरे घटनाक्रम का खुलासा करे अन्यथा भाजपा के कार्यकर्ता न्याय के लिए उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे
    अधिवक्ता प्रकाश यादव की हत्या दुर्भाग्यपूर्ण और घोर निंदनीय : राजेश शुक्ल

    झारखंड अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट शीघ्र लागू किया जाय।

    झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने मंगलवार की देर रात अधिवक्ता प्रकाश यादव की जमशेदपुर के बिरसानगर में हुई निर्मम हत्या की कड़े शब्दों में निंदा किया है तथा कहा है कि ऐसी घटनाएं झारखंड के माथे पर कलंक है। अपराधियों द्वारा अधिवक्ता जगत को यह खुली चुनौती है।

    श्री शुक्ल ने कहा है कि झारखंड स्टेट बार कौंसिल लगातार राज्य में झारखंड अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग करती रही है, प्रारूप भी राज्य सरकार को कौंसिल ने सौपा है जिस पर सरकार को कदम उठाना चाहिए तथा अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट शीघ्र लागू करना चाहिए।

    श्री शुक्ल ने कहा है कि आये दिन झारखंड में अधिवक्ताओ के साथ मारपीट, दुर्व्यवहार, और हत्या जैसी घटनाएं हो रही है यह चिंता का विषय है। अधिवक्ता यदि किसी का मुकदमा लड़ते है तो वे गुनाह नही करते वे अपना कर्तव्य करते है न्याय दिलाने का प्रयास करते है यदि उनके साथ ऐसी घटनाएं घटेंगी तो न्याय व्यवस्था में निर्भय होकर अधिवक्ता अपना दायित्व नही निभा सकते है।

    श्री शुक्ल ने कहा है झारखंड स्टेट बार कौंसिल इस मामले पर गंभीर है तथा जल्द ही राज्यपाल और मुख्यमंत्री से मिलकर राज्य में अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने तथा इस घटना की न्यायिक प्रक्रिया फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट से पूरा कराकर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का आग्रह करेंगे।

    श्री शुक्ल ने आज स्वर्गीय प्रकाश यादव के भाई श्री दिनेश यादव और उनके परिजनों से मिलकर सांत्वना दी वही श्री शुक्ल जिला व्यवहार न्यायालय में आन्दोलरत अधिवक्ताओ से भी भेट की तथा उन्हे आश्वासन दिया कि झारखंड स्टेट बार कौंसिल ऐसी घटना पर पूरी तरह गभीर है तथा अधिवक्ताओ के हितों के साथ मजबूती से खड़ी है। सरकार ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कदम नही उठाएगी तो कौंसिल जल्द ही कोई आंदोलन की रूपरेखा तैयार करेंगी।

    विधायक सरयू राय ने राष्ट्र संवाद से बात करते हुए कहा कि रघुवर दास शीशे के घर में रहते हैं और शीशे के घर में रहने वाले पत्थरों से नहीं खेलते. अभी सत्ता गए छः महीने ही हुए थोड़ा संयम बरतें. छेड़े हैं तो सूद सहित वापिस करूंगा मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए 

     

    कांग्रेस ने जारी किया गया बयान
    न्याय होना चाहिए क्यूंकि अपराध और अपराधी का कोई जात ,धर्म या पार्टी नहीं होता 
    बिरसानगर में अधिवक्ता प्रकाश यादव की हत्या के क्रम में पूर्वी सिंहभम जिला कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी बब्लू झा ने कहा कि आज शहर में जिस तरह हत्या और अपराध बढ़ा है यह पूर्ववर्ती सरकार के द्वारा संरक्षित और पोषित जमीन माफियाओं के द्वारा शहर को अशांत किया जा रहा है। चाहे वह मानगो का क्षेत्र हो, चाहे बिरसानगर का क्षेत्र हो, चाहे परसुडीह का क्षेत्र हो या भुईयाडीह में अभी हाल में जो संघर्ष हुआ यह भी सारी घटनाएं जमीन माफियाओं से जुड़ी है। जिला कांग्रेस इस दुःख की घड़ी में परिजनों के साथ है और हर संभव सहायता के लिए तत्पर्य है एवं काँग्रेस प्रशासन से ये मांग करती है कि घटना में शामिल अपराधी चाहे कितना भी शक्तिशाली हो उन्हें अविलंब गिरफ्तार हो और पूरी घटना का उद्भेदन हो। शहर के विभिन्न क्षेत्रों के जमीन माफियाओं पर कानूनी शिकंजा कसा जाए ।

    जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अधिवक्ता संजय प्रसाद ने बिरसानगर निवासी व जमशेदपुर न्यायालय के अधिवक्ता प्रकाश यादव के नृशंश हत्या किये जाने पर गहरा दुख व्यक्त किया तथा प्रशासन से मांग किया कि जिला प्रशासन उच्च स्तरीय जाँच कर दोषियों को कठोरतम सजा का भागी बनाये। जिला प्रशासन अपराधियों के साथ नरमी नही वरते, दिनों दिन जमशेदपुर में अपराधिक प्रवृत्ति के मनुष्य रूपी जानवर समाज को शांति से रहने नही दे रहे है। प्रशासन अपराधियों को चिन्हित कर इंकाऊंटर के बारे में सोचें, अन्यथा जमशेदपुर रहने लायक नही रहेगा।

    भारतीय जनता पार्टी उनके परिवार के साथ खड़ी:कुलवंत सिंह बंटी

     

    झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के पूर्व सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने कहा कि भाजपा नेता एवं अधिवक्ता प्रकाश यादव की हत्या की जितनी निदा की जाए कम है जमशेदपुर पूर्वी विधान सभा में आज तक इस तरह किसी भी दल के कार्यकर्ता कि इतनी नृशंस हत्या नहीं हुई प्रशासन से मांग करते हैं कि जल्द से जल्द उनके हत्यारों को पकड़ा जाए एवं इस हत्या की उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हैं पूरी भारतीय जनता पार्टी उनके परिवार के साथ खड़ी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअधिवक्ता हत्याकांड में पांच गिरफ्तार!
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.